Responsive Scrollable Menu

Suvendu Adhikari ने फुटपाथ वाली महिला को दिया आवास का भरोसा, TMC पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को उस महिला से मुलाकात की, जिसे यहां फुटपाथ पर अपने बच्चे के लिए चूल्हे पर दूध गर्म करने को लेकर एक मंत्री ने डांट लगाई थी। अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार महिला के लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्षी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और वाम मोर्चे पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने महिलाओं के लिए बहुत कम काम किया, जिसके कारण उन्हें फुटपाथ पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अधिकारी के जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम ‘जनता दरबार’ में महिला से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप भी लगाया कि टीएमसी ने भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिला को पैसे देने की पेशकश की थी। शहरी विकास और नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मध्य कोलकाता के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट में फुटपाथ पर चूल्हे पर अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही एक महिला को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं।

पॉल पिछले सप्ताह निरीक्षण के लिए वहां गई थीं। उन्होंने महिला से चूल्हा बुझाने और फुटपाथ से हटने को कहा था। अधिकारी ने कहा, “महिला से बात करने के बाद मुझे लगता है कि इन दोनों पार्टियों (वाम मोर्चा या टीएमसी) में से किसी ने भी उसे फुटपाथ से हटाकर कहीं और बसाने की पेशकश नहीं की और उसे वहीं रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मैंने उससे कहा कि हम उसके लिए रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं और वह अपने परिवार व बच्चे के साथ वहां जा सकेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की और उसे भाजपा पर भरोसा है। टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि अगर परिवार तैयार होता है, तो वह उन्हें अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के घर में रहने की जगह दिलाएंगी, उन्हें खाना उपलब्ध कराएंगी और बच्चे की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेंगी। टीएमसी विधायक कुणाल घोष भी महिला से मिलने गए थे और अपनी पार्टी की ओर से मदद की पेशकश की थी।

प्रसिद्ध बांग्ला कवि सृजतो पर निशाना साधते हुए अधिकारी ने कहा, “एक कवि अचानक उसकी परेशानी को लेकर जाग गए हैं और जोशीली कविताएं लिख रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि इतने वर्षों में उन्होंने इन सभी लोगों के लिए क्या किया या किसी और से पूछूं?” सृजतो की कविता भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पॉल ने सोमवार को सफाई दी थी कि उन्होंने महिला को निर्देश इसलिए दिया था, क्योंकि व्यस्त सड़क के किनारे चूल्हा जलाने से खतरा हो सकता था।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि किसी बच्चे को दूध से वंचित नहीं किया गया था और उन्होंने महिला से केवल “वहां से हट जाने” के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि महिला से बात करने की उनकी और तरीका अधिक नरम व संवेदनशील होना चाहिए था।

Continue reading on the app

Luxury Car: लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर हुई पेश, जानें कीमत और खासियतें

Luxury Car: भारत में सामान्य कारों के साथ-साथ लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों की भी अच्छी मांग है। इसी बीच लैम्बॉर्गिनी ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स कार टेमेरारियो का खास ट्राइकोलोर एडिशन पेश किया है। यह मॉडल कंपनी के पर्सनलाइजेशन प्रोग्राम के 20 साल पूरे होने के मौके पर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसकी केवल एक यूनिट बनाई गई है।

लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर हुई पेश
लैम्बॉर्गिनी ने ग्लोबल मार्केट में टेमेरारियो ट्राइकोलोर को पेश किया है। इस खास मॉडल को कंपनी के Ad Personam पर्सनलाइजेशन प्रोग्राम की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर तैयार किया गया है। इसमें लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो के स्पोर्टी डिजाइन के साथ इटली की राष्ट्रीय पहचान को भी शामिल किया गया है।

इटली के तिरंगे से मिली खास पहचान
टेमेरारियो ट्राइकोलोर की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सटीरियर डिजाइन है। कार पर इटली के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाली ट्राईकलर रेसिंग स्ट्राइप दी गई है, जो इसके बॉडी डिजाइन को और आकर्षक बनाती है। इसके अलावा कार को एक खास पेंट फिनिश के साथ तैयार किया गया है।

इंटीरियर में भी स्पेशल कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। केबिन के अलग-अलग हिस्सों में ट्राईकलर बैजिंग और अन्य खास डिटेल्स दी गई हैं, जिससे यह मॉडल स्टैंडर्ड टेमेरारियो से अलग नजर आता है।

907 बीएचपी की पावर
लैम्बॉर्गिनी टेमेरारियो ट्राइकोलोर में कंपनी का 4.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है। यही पावरट्रेन स्टैंडर्ड टेमेरारियो में भी मिलता है। यह इंजन इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन के साथ मिलकर 907 बीएचपी की अधिकतम पावर और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

कार में 3.8 kWh क्षमता की बैटरी भी दी गई है, जो इसके हाइब्रिड पावरट्रेन का हिस्सा है। इस पावरट्रेन के साथ टेमेरारियो को दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।

दुनिया में सिर्फ एक यूनिट
लैम्बॉर्गिनी ने टेमेरारियो ट्राइकोलोर को बेहद खास और एक्सक्लूसिव मॉडल के तौर पर तैयार किया है। कंपनी ने इसकी सिर्फ एक यूनिट का उत्पादन किया है। यानी दुनिया में इस खास Tricolore मॉडल की केवल एक कार मौजूद होगी, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और बढ़ जाती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

आज छोड़ेंगे तो कल फिर करेंगे... वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के पीछे पड़े संजय मांजरेकर, ICC-BCCI को लताड़ा

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Suryavanshi: ये बात तो हर कोई मानेगा कि क्रिकेट के मैदान पर बदतमीजी और लड़ाई-झगड़े की कोई जगह नहीं, लेकिन खेल बिना एग्रेशन के नीरस ही लगता है. हमने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को हाल में विरोधी टीम से भिड़ते देखा है. अब इस मैटर पर एकबार फिर संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी है. Wed, 26 Aug 2026 09:55:42 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Trump | Mojtaba Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:30:25+00:00

Iran America War Update: हमले में दहला सऊदी | Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:32:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers