Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 25 अगस्त अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकले और उन्होंने संचार एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहल कदमी) की। वे पिछली बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान यह काम पूरा नहीं कर पाए थे। मेनन और एडेनोट ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर ‘स्पेसवॉक’ शुरू की।
अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में यह 283वीं ‘स्पेसवॉक’ थी। इस दौरान उन्होंने ‘यूनिटी’ मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब एंटीना की जगह नया ‘केयू-बैंड’ एंटीना लगाया ताकि अंतरिक्ष स्टेशन की संचार व्यवस्था में वैकल्पिक सुविधा फिर से बहाल की जा सके। मेनन के पिता केरल से आए प्रवासी भारतीय हैं।
मेनन की यह तीसरी ‘स्पेसवॉक’ थी, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री एडेनोट की यह दूसरी ‘स्पेसवॉक’ थी।
रक्षाबंधन में लंबे बालों पर खूब जचेंगे ये 6 स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयरस्टाइल
Long hair trendy hairstyles: रक्षाबंधन पर लंबे बालों वाली बहन इन 6 स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करें। लूज ब्रेड, गजरा, फ्लोरल रिबन, स्लीक और बबल पोनीटेल से पाएं खूबसूरत लुक।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews










