Responsive Scrollable Menu

Premium Cars: ऑडी Q3 लग्जरी लुक के साथ भारत में पेश, जानें कीमत और फीचर

Premium Cars: ऑडी ने भारत में अपनी नई Q3 को पेश कर दिया है। लंबे समय बाद कंपनी की एंट्री-लेवल लग्जरी SUV को बड़ा अपडेट मिला है। थर्ड-जेनरेशन Q3 को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिजाइन, पूरी तरह नए केबिन और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। भारत-स्पेक मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ऑडी का Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹60 लाख हो सकती है।

पहले से ज्यादा शार्प हुआ डिजाइन
नई ऑडी Q3 का डिजाइन पिछली जनरेशन की तुलना में ज्यादा आधुनिक और स्पोर्टी है। SUV के आकार को भी बढ़ाया गया है, जिससे इसे ज्यादा मजबूत रोड प्रेजेंस मिलती है। इसमें चौड़ी सिंगलफ्रेम ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलाइट्स और स्पष्ट कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं।

लाइटिंग सेटअप को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें माइक्रो-LED तकनीक के साथ डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जो बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी देने में मदद करती हैं। पीछे की तरफ डिजिटल OLED टेल-लैंप दिए गए हैं, जिन्हें फुल-विड्थ LED लाइट बार और रोशन होने वाले ऑडी रिंग्स से जोड़ा गया है।

पूरी तरह बदला हुआ केबिन
नई Q3 का इंटीरियर भी पिछले मॉडल से काफी अलग है। इसमें साफ-सुथरा डैशबोर्ड लेआउट, दो डिजिटल डिस्प्ले और नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सेंटर कंसोल और कंट्रोल इंटरफेस में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक नजर आता है।

ऑडी के मुताबिक, फ्रंट विंडो के लिए मिलने वाला ऑप्शनल एकॉस्टिक ग्लास केबिन में बाहर के शोर को कम करने में मदद करता है।

1,386 लीटर तक का बूट स्पेस
नई ऑडी Q3 में 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर यह क्षमता बढ़कर 1,386 लीटर तक हो जाती है। इसके अलावा, रियर सीटों को आगे-पीछे स्लाइड करने और रिक्लाइन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत के मुताबिक पैसेंजर स्पेस और बूट स्पेस को एडजस्ट किया जा सकता है।

204 PS का इंजन और Quattro AWD
ग्लोबल मार्केट में नई ऑडी Q3 को पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसे 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

यह इंजन 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑडी का Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है।

ADAS और कई सेफ्टी फीचर्स
नई Q3 में सुरक्षा के साथ ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, फ्रंट इमरजेंसी ब्रेकिंग, क्रॉस-ट्रैफिक असिस्ट और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा, SUV में ड्राइवर-मॉनिटरिंग कैमरा भी दिया गया है, जो ड्राइवर की थकान और ध्यान भटकने जैसी स्थिति का पता लगाने में मदद करता है। टॉप वेरिएंट्स में रिवर्स असिस्ट और ट्रेंड पार्किंग फंक्शन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। ट्रेंड पार्किंग फंक्शन पहले से सीखे गए पार्किंग मैन्युवर को दोहराने में सक्षम है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

वोडाफोन आइडिया को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने रिफंड रोकने पर इनकम टैक्स विभाग को लगाई कड़ी फटकार

टैक्स रिफंड के मामलों में इनकम टैक्स विभाग के रवैये पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है. अदालत ने आईटी विभाग को 30 सितंबर तक वोडाफोन आइडिया का बकाया रिफंड चुकाने का कड़ा निर्देश दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स, कोहली नंबर-1, टॉप-5 में 9 शतक जड़ने वाला बल्लेबाज भी

most runs in odi by active cricketers: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर्स की टॉप-5 लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. कोहली 14000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और एक्टिव क्रिकेटर्स में सिर्फ इकलौते खिलाड़ी हैं. उनके नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का भी रिकॉर्ड है. Wed, 26 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Owaisi On BJP | “भारत से मोहब्बत तुमसे ज्यादा है”, ओवैसी ने किसे सुनाई खरी-खरी? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T02:46:40+00:00

Delhi Rain Alert: सफदरजंग अस्पताल में भरा पानी! दिल्ली में बारिश से हाहाकार | #shorts #delhi #rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T02:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers