Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी दिल्ली में H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई। स्वास्थ्य विभाग, MCD, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग के बाद सिंह ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में है और पर्याप्त डॉक्टर और दवाइयां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 मामले H1N1 संक्रमण के हैं। सिंह ने कहा कि डॉक्टरों, स्टाफ या दवाइयों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है; सब कुछ कंट्रोल में है।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते


उन्होंने कहा कि यह मीटिंग दिल्ली में H1N1 या मौसमी इन्फ्लूएंजा के साथ-साथ वेक्टर-जनित बीमारियों (मच्छर-मक्खी से फैलने वाली बीमारियों) से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी। मंत्री ने कहा कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। मरीज़ आ रहे हैं, लेकिन उनका इलाज हो रहा है और वे ठीक होकर जा रहे हैं। हर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। अगर कोई मरीज बिस्तर न मिलने की शिकायत करता है, तो अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए मौसमी इन्फ्लूएंजा (जिसमें स्वाइन फ्लू या H1N1 भी शामिल है) से बचाव के उपायों के बारे में एक एडवाइज़री जारी की है। इसमें सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को सतर्क रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण से बचाव व सांस से जुड़ी स्वच्छता के उपायों को मज़बूत करने का निर्देश दिया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना


स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों और स्टाफ़ को खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुँह ढकने, इस्तेमाल किए गए टिश्यू को सही तरीके से फेंकने और साबुन-पानी से नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें। एडवाइज़री में खास तौर पर हाथों की स्वच्छता पर ज़ोर दिया गया है—जैसे खाना खाने से पहले और खांसने या छींकने के बाद हाथ धोना—ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

Jaipur में विवाद सुलझाने के दौरान चाकूबाजी, 22 वर्षीय युवक की मौत

राजस्थान के जयपुर में विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक के दौरान कथित तौर पर चाकू से किये गये हमले में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाकिर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना विद्याधर नगर इलाके में हुई, जिसके बाद दोनों लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाकिर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई कय्यूम (38) का इलाज जारी है। विद्याधर नगर के थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और विवाद सुलझाने के लिए दोनों गुट सोमवार देर रात मंदिर मोड़ के पास मिले थे, जहां यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि कय्यूम का भट्टा बस्ती के कुछ युवकों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी को ढूंढने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सोनल दिनुषा ने दो रिकॉर्ड किए अपने नाम, 'स्वीप शॉट' के दम पर बना चुके हैं 106 रन, कई बल्लेबाजों के सामराज्य को हिला डाला

sonal dinusha record: जब स्पिनर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करते हैं, तब एक सटीक स्वीप शॉट न सिर्फ उनके इरादों को पस्त करता है, बल्कि रनों का अंबार भी खड़ा कर देता है. हाल ही में श्रीलंका के उभरते हुए सितारे सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया, जिसने दिग्गजों को हैरान कर दिया है. अब तक एकतरफा लग रही सीरीज में कोई श्रीलंका की तरफ से चुनौता पेश करता नजर आया और जिसने भारतीय गेंदबाजों को मेहनत करने के लिए मजबूर किया Tue, 25 Aug 2026 18:47:38 +0530

  Videos
See all

भारत में पहली बार F-35 की एंट्री... Jodhpur में Tarang Shakti 2026 पर दुनिया की नजर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:14:22+00:00

यूनिफार्म या हिजाब, क्या सही है जनाब ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers