Responsive Scrollable Menu

आगामी चुनावों को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले लड़ेगी बसपा

Mayawati Election Strategy: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है. BSP उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन किए बिना अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रेस रिलीज साझा करते हुए इसकी जानकारी दी. पार्टी ने इन तीनों राज्यों में बेहतर चुनाव परिणाम हासिल करने का संकल्प लिया है.

मायावती ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा. उम्मीदवारों के चयन में कर्मठ, ईमानदार और जनता के बीच सक्रिय लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जाएगा. पार्टी का लक्ष्य ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना है, जो संगठन और जनता के बीच मजबूत संपर्क रखते हों.

लखनऊ में हुई लंबी बैठक में लिए गए अहम फैसले

BSP की ओर से बताया गया कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक हुई. इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को विस्तार देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में तय किया गया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा. वहीं पंजाब में पार्टी अपने जनाधार को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगी. इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

मायावती ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखना जरूरी है और संगठन को पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा.

पंजाब में BSP बढ़ाएगी अपना आधार

मायावती ने पंजाब को लेकर भी पार्टी की रणनीति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि BSP राज्य में अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करेगी. पार्टी का प्रयास होगा कि पंजाब की जनता के बीच बहुजन समाज के मुद्दों और अंबेडकरवादी विचारधारा को मजबूती से रखा जाए.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को पंजाब में व्यापक स्तर पर जनता से संपर्क बढ़ाना होगा. इसके लिए संगठन को गांव, विधानसभा और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की योजना पर काम किया जाएगा.

9 अक्टूबर को कांशीराम जयंती का देशभर में आयोजन

बैठक में BSP के संस्थापक कांशीराम की जयंती को देशभर में बड़े स्तर पर मनाने का भी फैसला लिया गया. पार्टी की ओर से 9 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए कांशीराम के विचारों और अंबेडकरवादी आंदोलन को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा.

BSP ने कहा कि कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है. पार्टी कार्यकर्ताओं से जयंती कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी करने को कहा गया है.

15 जनवरी 2027 को जनकल्याणकारी दिवस

मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी 2027 को भी पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसे ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है. इस दौरान समाज से आर्थिक सहयोग जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

पार्टी के मुताबिक, इस सहयोग का इस्तेमाल अंबेडकरवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और BSP के आंदोलन को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. बैठक में इस आयोजन को पिछले वर्ष की तुलना में और व्यापक बनाने पर भी चर्चा हुई.

कार्यकर्ताओं से अफवाहों से दूर रहने की अपील

बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए मजबूती से आगे बढ़ना है.

मायावती ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब में भी BSP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत लगाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया.

BSP की इस रणनीति के तहत पार्टी अब तीनों राज्यों में संगठन विस्तार, उम्मीदवारों के चयन और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को प्राथमिकता देगी. आने वाले समय में पार्टी इन राज्यों में अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करेगी.

यह भी पढ़ें: "जिन मासूम बच्चे के हंसने-खेलने और पढ़ने-लिखने के दिन उन्हें...", BSP सुप्रीमो मायावती ने Gen Alpha का किया समर्थन

Continue reading on the app

अक्षय की हैवानियत! खिलाड़ी कुमार का हैवान के ट्रेलर में दिखा खौफनाक अंदाज, ब्लाइंड बने सैफ से होगी भिड़ंत

How is Haiwaan Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. जिसे देखने के बाद पता चलता है कि यह कोई सीधी-सादी क्राइम थ्रिलर फिल्म नहीं है. इसमें जिस तरह से मिस्ट्री, डर और माइंड गेम को दिखाया गया है, वह अलग ही लेवल का है. इतना ही नहीं फिल्म में कई परतें नजर आती हैं. हैवान में अक्षय ने एक खौफनाक विलेन का किरदार निभाया है, जो एक सनकी और बेरहम साइकोपैथ किलर है. जबकि सैफ अली खान ब्लाइंड शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आए. आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या देखने को मिला है.

अक्षय कुमार के विलेन के किरदार ने खींचा लोगों का ध्यान

‘हैवान’ के ट्रेलर में अक्षय कुमार का किरदार पहली ही नजर में बहुत खतरनाक दिखाई देता है. इसमें वह सिर पर बीनी और हुडी पहने नजर आए, जो उनके किरदार को मिस्टीरियस लुक दे रहा है. वह बदले लिए अपने शिकार का पीछा करते दिखाई देते हैं और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन के अलावा हंसने का अंदाज भी काफी डरावना लगता है.

दरअसल, अक्षय का यह किरदार किसी नॉर्मल विलेन जैसा नहीं है. ट्रेलर में वह एक ऐसे साइकोपैथ किलर के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो बेहद बेरहम है और अपने मकसद के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होता है. भारी बारिश के बीच हाथ में कुल्हाड़ी लेकर छतों पर उनका दौड़ना ट्रेलर के सबसे खौफनाक सीन में से एक है. यानी इस बार अक्षय के किरदार की ताकत सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि विलेन का वो खौफनाक किरदार भी है जो लोगों में डर पैदा करता है. 

ब्लाइंड बने सैफ अली खान से होगी भिड़ंत

हैवान में अक्षय के अलावा सैफ भी नजर आ रहे हैं, उन्होंने इसमें एक ब्लाइंड शख्स का किरदार निभाया है, उनकी यह कमजोरी ही फिल्म की असली ताकत मानी जा रही है. ट्रेलर में दिखाया जाता है कि वह देख नहीं सकते, लेकिन उनकी सुनने और आसपास की चीजों को महसूस करने के सेंस बहुते तेज हैं. ट्रेलर में सैफ को कई मुश्किल सिचुएशन का सामना करते हुए दिखाया गया है. कहीं वह अंधेरे गलियारों में बंदूक चलाते नजर आते हैं, तो कहीं खून से लथपथ में पुलिस से घिरे दिखाई देते हैं. उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि कातिल से कैसे बचना है बल्कि खुद को निर्दोष भी साबित करना है. इसके बाद ही फिल्म का असली सस्पेंस शुरू होता है.  

ये भी पढ़ें: अनूप जलोटा ने आधी उम्र की हसीना को किया डेट? बिग बॉस में आए साथ नजर, अब बताया चौथी शादी करेंगे या नहीं

‘अंधा होने से ज्यादा बुरा होता है बेवकूफ होना’

ट्रेलर में अक्षय कुमार एक दमदार डायलॉग बोलते हैं, ‘अंधा होने से ज्यादा बुरा होता है बेवकूफ होना.’ उनका यह डायलॉग फिल्म की इंटेंसिटी को बताता है और साथ में फिल्म के पूरे माइंड गेम की झलक देता है. फिल्म में अक्षय का किरदार अपनी चालाकी और खौफ से सामने वाले को मात देना चाहते हैं. वहीं, दूसरी तरफ सैफ अली खान का किरदार खुद को विलेन से बचाने के साथ-साथ निर्दोष साबित करने की जद्दोजहद में रहता है. ऐसे में फिल्म में यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सैफ का ब्लाइंड किरदार खुद को बचाता है और फिर अपने आप को निर्दोष साबित कर पाएगा या नहीं.

कब रिलीज होगी हैवान

बता दें कि हैवान 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार प्रियदर्शन कॉमेडी के लिए नहीं, बल्कि  डर और सस्पेंस से भरी कहानी के साथ लौट रहे हैं. इसके साथ ही अब लोगों के मन सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सैफ का किरदार देख ही नहीं सकता, तो क्या वह अक्षय की हैवानियत और चाल को पहचान पाएगा या नहीं.

Continue reading on the app

  Sports

रफ्तार के सौदागर सिराज की 'धीमी चाल', किसके इशारे पर बदला पेसर ने अपना अंदाज, क्या बुझ गई मियां भाई की आग?

speed of siraj concern: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में  'मियां भाई' की रफ्तार गायब थी. स्पीड गन पर लगातार 129 किमी/घंटा की रफ्तार देखकर फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सिराज की वो पुरानी आग बुझ गई है? लेकिन रुकिए, इस सुस्ती के पीछे कोई कमजोरी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की एक सोची-समझी 'सीक्रेट मास्टरप्लान' है. Wed, 26 Aug 2026 19:23:50 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Latest Update: Tibet से आए Flash Flood से नेपाल तबाह | Flood 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:44:15+00:00

Bihar News: गंगा में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मजदूरों की तलाश जारी | Boat Accident | Navgachia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers