Responsive Scrollable Menu

ईरान युद्ध से ट्रंप को बड़ा नुकसान, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची लोकप्रियता

US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच युद्ध दोनों देशों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दोनों देशों को हर क्षेत्र में बड़ा घाटा हुआ. इसके राष्ट्रपति ट्रंप को व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है. दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की लोकप्रियता को रिकॉर्ड स्तर पर नुकसान हुआ है. यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है. 

ईरान के साथ लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर भी लोगों का समर्थन सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.  चार दिनों तक किए गए इस सर्वे में देशभर के 1,215 अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया. सर्वे के नतीजों में करीब 3 प्रतिशत अंक तक की त्रुटि की संभावना बताई गई है.

खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

'काम को देखकर वोट दें, नेताओं के वादों पर नहीं, दनकौर की रैली में बोले BSP के नेशनल कोऑर्टिनेटर आकाश आनंद

BSP Rally: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का विगुल फूंक दिया. बसपा ने भी बीजेपी और समाजवादी पार्टी की तरह गौतमबुद्ध नगर से मिशन 2027 का आगाज किया. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है. इस सरकार ने सिर्फ विज्ञापनों से अपनी कमियों को छिपाने का काम किया है. आकाश आनंद ने कहा कि उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश, शिक्षित उत्तर प्रदेश, सुरक्षित उत्तर प्रदेश का विज्ञापन दिया.

मैं सरकार की कमियां गिनवाने नहीं आया- आकाश आनंद

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि मैं सरकार की कमियां गिनवाने नहीं आया हूं मैं सिर्फ अपने लोगों की समस्याएं यहां रखना चाहता हूं. पिछले दस सालों में 7 हजार करोड़ से ज्यादा से सरकार ने अपनी नाकामिया छिपाई हैं. हमारी माताएं-बहनें, बुजुर्ग और युवा साथियों आप सबको समझना होगा कि पिछले दस साल में आपके टेक्स के पैसों से कमियां छिपाने का काम किया है.

'अपनी कमजोरियां छिपाने के लिए पैसे खर्च कर रही सरकार'

आकाश आनंद ने कहा कि अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए सरकार के पास पैसे हैं लेकिन झांसी के सरकारी अस्पताल में 10 से ज्यादा बच्चे जलकर मौत के घाट उतर गए उनके लिए अफसोस करने के अलावा कुछ नहीं. बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि 7000 करोड़ से अपनी कमियां छिपा सकते हैं लेकिन झांसी में 10 से ज्यादा बच्चे जो जलकर मर गए उनके लिए सिर्फ अफसोस कर सकते हैं.

10 साल में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए- आकाश आनंद

आकाश आनंद ने आगे कहा कि यूपी में चार लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं, उनको भरने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है? उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापन में खर्च तो करती है लेकिन आपके बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए, जो पैसे एडवरटाइजेंट पर खर्च किए उसमें से कुछ पैसे बच्चों के पेपर में लगा देते तो शायद आज काफी बच्चे परीक्षा पास कर सरकारी नौकरियों में लगे होते. 

'दस साल में सुरक्षित नहीं हो पाईं हमारी माताएं-बहनें'

आकाश आनंद ने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार न हमारी माताओं-बहनों को सुरक्षित रख पाई, ना ही हमारे युवाओं को नौकरी दे पाई और ना ही हमारे लोगों के बच्चों को शिक्षा दे पाई. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि आपको सरकार और उसके नेताओं की हकीकत जानना जरूरी है क्योंकि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और ये लोग फिर से आपके सामने झूठे वायदे लेकर आएंगे. फर्जी मैनेफेस्टो दिखाएंगे और आपसे वोट मांगेंगे, लेकिन इस बार आपको यूंही आंख बंदकर इनकी बातों पर विश्वास नहीं करना. 

चुनाव में मांगेंगे सरकार ने दस साल का हिसाब- आकाश आनंद

आकाश आनंद ने कहा कि पिछले 10  साल का हिसाब अब हम विधानसभा चुनाव में सरकार से मांगने वाले हैं. उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले दस साल देशभर में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं. महिलाओं के खिलाफ अपराध होते रहे. आकाश आनंद ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल 10 हजार से ज्यादा अपहरण, जबरन वसूली और छीना छपटी के मामले दर्ज किए गए हैं.

सच्चे क्षत्रिय थे उमाशंकर- बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर

आकाश आनंद ने कहा कि हमारी पार्टी ने अपने शासन काल में सभी काम करके दिखाए. उन्होंने कहा कि बीएसपी ऐसे ही अपने आपको सर्वसमाज की पार्टी नहीं कहती हम इस पर अमल भी करते हैं. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले उमाशंकर जी का निधन हो गया, वे बीएसपी के विधायक रहे और बहन मायावती के छोटे भाई भी थे और एक सच्चे क्षत्रिय भी थे. उन्होंने जीवन के आखिरी समय तक मायावती जी का साथ नहीं छोड़ा. 

नेताओं के वादों पर वोट न दें- आकाश आनंद

उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किलें आईं. सपा की सरकार में इस सरकार में भी उन्हें बहुत परेशान किया गया, झूठे मुकदमे लगाए गए. लेकिन वे चट्टान की तरह बहनजी (मायावती) के साथ खड़े रहे. असली ठाकुर थे वो. बाकी के मौकों पर कौन कितना पाला बदलता है ये हमारे यूपी के लोग ठीक से जानते हैं सतीश चंद्र मिश्रा जी भी हमेशा बहनजी के साथ खड़े रहे, फिर चाहे कितना भी बुरा समय रहा. उन्होंने कभी भी पार्टी को धोखा नहीं दिया. आकाश आनंद ने कहा कि इसलिए नेताओं का काम को देखकर वोट दें उनके वादों और मैनीफेस्टों को देखकर नहीं

Continue reading on the app

  Sports

Video: तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन और टीम की रणनीति पर खुल कर बोले बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल

श्रीलंका में क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन और उनकी रणनीति पर गहन चर्चा. जानें कैसे खिलाड़ी दबाव में प्रदर्शन करते हैं और टीम कैसे युवा प्रतिभाओं को तैयार कर रही है. #CricketSriLanka #FastBowling #TeamStrategy #CricketNews2026 Tue, 25 Aug 2026 18:58:14 +0530

  Videos
See all

5 September CJP Protest | CJP को 5 सिंतबर के लिए प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी? #chakraview #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:43:02+00:00

Rubika Liyaquat Live | Garjana | डिबेट में रुबिका ने मौलाना साजिद रशीदी की बोलती बंद | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:44:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers