भारत बनाम श्रीलंका कोलंबो टेस्ट में कम नहीं हो रही खिलाड़ियों की मनमानी, अब ICC ने एक और प्लेयर को दी सजा
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में खिलाड़ियों की हरकतों को लेकर आईसीसी काफी सख्त नजर आ रहा है. कोलंबो टेस्ट के दूसरे ही दिन आईसीसी ने भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो पर मैच फीस का जुर्माना लगाया था और डिमेरिट पॉइंट भी दिया था. अब आईसीसी ने श्रीलंका के एक और खिलाड़ी को फटकार लगाई है. आईसीसी ने श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या को सजा सुनाई है, चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
प्रभाव जयसूर्या को ICC ने दी डिमेरिट पॉइंट
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है. यह कार्रवाई जयसूर्या द्वारा आउट होने के बाद अपने बल्ले से बाउंड्री वेज (सीमा रेखा पर रखे स्पंज/विज्ञापन बोर्ड) पर मारने के कारण की गई है.
बाउंड्री पर गुस्से से प्रभात ने दे मारा था बल्ला
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन के आखिरी कुछ मिनटों में श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. श्रीलंका ने 1 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उदारा को एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा, जिनका कैच यशस्वी जायसवाल ने पकड़ा. इसके बाद, दिन के खेल के आखिरी कुछ मिनटों में नाइटवॉचमैन के तौर पर स्पिनर प्रभात जयसूर्या को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतारा गया, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और आउट हो गए. उन्हें भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने पवेलियन भेजा. प्रभात सिर्फ 2 रन ही बना सके.
प्रभाव जयसूर्या ने मान ली अपनी गलती
प्रभात जयसूर्या का विकेट गिरने के साथ ही दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. जब प्रभात आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से बाउंड्री वेज पर दे मारा, जो आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है. यही कारण है कि अब आईसीसी ने उन्हें सजा सुनाई है. जयसूर्या ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए अब आगे किसी सुनवाई की जरूरत नहीं है.
Prabath Jayasuriya has been handed an official reprimand and had a demerit point added to his disciplinary record for smacking "the boundary wedges with his bat" on his way back after being dismissed on the second day of Sri Lanka's ongoing second Test against India in Colombo… pic.twitter.com/PuOkgajWzj
— Cricinfo (@cricinfo) August 25, 2026
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नाडो को भी मिल चुकी है ICC से सजा
कोलंबो टेस्ट के पहले ही दिन काफी बवाल देखने को मिला था. दरअसल, यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो आस-पस में भिड़ गए थे, जिसके बाद मामला काफी आगे बढ़ गया था. दरअसल, मैच के 17वें ओवर में जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए, तो असिथा ने यशस्वी को लेकर कुछ बोला, जिसके बाद जायसवाल पीछे की ओर मुड़कर आए और असिथा से जा भिड़े. फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की तरफ बढ़ाया, तभी जायसवाल झुक गए और दोनों के सिर आपस में टकरा गए. इसके बाद आईसीसी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का जुर्माना लगाया और साथ ही 1-1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया. यह मामला 2 दिन तक काफी चर्चा में रहा. हालांकि अब सब शांत हो गया है.
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando have both been fined 25% of their match fees for "inappropriate physical contact" during the first day's play in the second Test between Sri Lanka and India https://t.co/uIwl0ziquY
— Cricinfo (@cricinfo) August 25, 2026
ईरान युद्ध से ट्रंप को बड़ा नुकसान, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची लोकप्रियता
US Iran War: अमेरिका ईरान के बीच युद्ध दोनों देशों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. दोनों देशों को हर क्षेत्र में बड़ा घाटा हुआ. इसके राष्ट्रपति ट्रंप को व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है. दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की लोकप्रियता को रिकॉर्ड स्तर पर नुकसान हुआ है. यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है.
ईरान के साथ लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. रॉयटर्स-इप्सोस के ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर भी लोगों का समर्थन सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. चार दिनों तक किए गए इस सर्वे में देशभर के 1,215 अमेरिकी वयस्कों को शामिल किया गया. सर्वे के नतीजों में करीब 3 प्रतिशत अंक तक की त्रुटि की संभावना बताई गई है.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








