Responsive Scrollable Menu

Explainer: किसी ने ठुकराई फिल्म तो किसी का बढ़ा रोल, ऐसे तैयार हुई यश की 'Toxic' की स्टारकास्ट

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है और इसे साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है. लेकिन टॉक्सिक सिर्फ अपने बजट, स्केल या यश की वजह से चर्चा में नहीं है. इसकी स्टारकास्ट भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है. नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस को एक ही फिल्म में साथ लाना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं कास्टिंग की पूरी कहानी.

यश और गीतू मोहनदास की जोड़ी

केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि यश किसी बड़े कमर्शियल डायरेक्टर के साथ फिल्म करेंगे. लेकिन उन्होंने मलयालम फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के साथ हाथ मिलाकर सभी को चौंका दिया. यहां तक कि निर्माता दिल राजू ने भी मजाक में कहा था कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्हें लगा कि यश पागल हो गए हैं. बाद में फिल्म के विजुअल्स और कहानी देखकर उनकी राय बदल गई. यश सिर्फ इस फिल्म के हीरो नहीं हैं, बल्कि इसके प्रोड्यूसर भी हैं. ऐसे में कलाकारों की कास्टिंग भी बेहद अहम थी, यही वजह है कि इसमें काफी समय लगा.

नयनतारा ने पहले ठुकरा दी थी फिल्म 

ये बहुत कम लगो जानते हैं कि टॉक्सिग फिल्म को पहले नयनतारा (Nayantahara) ने करने से मान कर दिया है. उन्होंने खुद बताया था कि जब उन्हें पहली बार फिल्म ऑफर हुई थी, तब उन्होंने इसे करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. इसकी वजह फिल्म की बड़ी एन्सेम्बल कास्ट थी. उन्हें लगा था कि इतने सारे कलाकारों के बीच उनका किरदार लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा. हालांकि बाद में निर्देशक गीतू मोहनदास ने उन्हें पूरी कहानी सुनाई और स्क्रिप्ट और अपने किरदार को समझने के बाद नयनतारा का नजरिया बदल और उन्होंने फिल्म को एक्सेप्ट किया. 

ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी ‘Toxic’, यश और डायरेक्टर गीतू से मिले सपोर्ट पर कही ये बात

कियारा आडवाणी बनीं पहली बड़ी पसंद

फिल्म में यश के साथ सबसे पहले जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया था कियारा आडवाणी (Kiara Advani) थी. अप्रैल 2024 में उन्हें फिल्म की फीमेल लीड के लिए साइन किया गया था. खास बात ये है कि टॉक्सिक कियारा की पहली कन्नड़ फिल्म भी है और वो इसमें 'नादिया' के रोल में नजर आ रही हैं, ग्लैमर होने के साथ-साथ कहानी का अहम हिस्सा भी होगा. वहीं, हाल ही में कियारा ने खुलासा किया कि वो टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी और उन्हें यश और गीतू ने काफी सपोर्ट किया था.

हुमा कुरैशी की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

फिल्म में बाद में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को शामिल किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एक नेगेटिव रोल ऑफर हुआ था. एक्ट्रेस के किरदार का नाम एलिजाबेथ हैं. ट्रेलर में हुमा की जितनी झलक देखने को मिली है, वो बेहद दमदार लग रही है. अब देखना होगा कि उनका रोल लोगों को कितना पसंद आता है. 

तारा सुतारिया का बढ़ा रोल

टॉक्सिक की कास्टिंग से जुड़ी सबसे दिलचस्प कहानी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaraia) की है. शुरुआत में जब एक्ट्रेस को ये फिल्म ऑफर हुई थी तो उनका रोल काफी छोटा था , लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी स्क्रीन प्रेजेंस यश और फिल्म की टीम इतनी इंप्रस हुई कि उनके कई सीन बढ़ा दिए है.  ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुद यश ने खुलासा किया था कि तारा के लिए लिखे गए सीन को बढ़ाया गया. बता दें, फिल्म में तारा 'रेबेका' नाम का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके और यश के बीच एक गाना भी फिल्माया गया है.

रुक्मिणी वसंत की हुई सबसे लेट एंट्री

वहीं, रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) फिल्म की स्टारकास्ट में सबसे बाद में शामिल हुई थी. दरअसल, उस दौरान रुक्मिणी  कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग पूरी कर रही थी, ऐसे में वो फिल्म में आखिरी में जुड़ी थी. बता दें, रुक्मिणी पिछले कुछ सालों में कन्नड़ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. साल 2019 में रुक्मिणी ने बीरबल फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी और वो  कन्नड़ , तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. 

ये भी पढ़ें- 'Toxic' प्री-रिलीज इवेंट में छाईं रुक्मिणी वसंत, टॉक्सिक को बताया 'जर्नी ऑफ अ लाइफटाइम', यश के लिए कही ये बात

करीब 200 दिनों तक हुई शूटिंग

यश ने हाल ही में बताया कि टॉक्सिंग की शूटिंग पूरी करने में करीब 200 दिन लगे. एक्टर के मुताबिक, ये फिल्म तभी बन पाई जब सभी कलाकारों ने अपना ईगो किनारे रखकर मिलकर काम किया. इतने बड़े सितारों को एक साथ लाना और सभी के किरदारों को सही जगह देना मेकर्स के लिए आसान काम नहीं था. इसी वजह से फिल्म की कास्टिंग पर शुरुआत से ही खास ध्यान दिया गया. मेकर्स ने कहानी और हर किरदार की जरूरत को समझते हुए कलाकारों की कास्टिंग की. अब देखना होगा कि इतनी मेहनत से तैयार की गई टॉक्सिक को दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स मिलेगा.

टॉक्सिक की शानदार स्टारकास्ट

फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर एक तरफ राया तो दूसरी ओर  टिकिट का रोल भी उन्होंने प्ले किया है. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं.  इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय-टोनी और सुदेव नायर-करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी में इन सभी किरदारों की अपनी अहम रोल है. बता दें, फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं हालांकि बाकि बचे किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- कियारा, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ

Continue reading on the app

एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर नैसकॉम की नजर, सभी प्रमुख पक्षों के साथ कर रहा संवाद

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी को इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह कार्यक्रम उन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से कुशल पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था, जहां अमेरिका में कौशल की कमी होती है।

नैसकॉम ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सभी प्रमुख हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से संवाद बनाए हुए है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित नए नियम के तहत एच-1बी वीजा के लिए 1,03,265 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। यह अभी एक प्रस्तावित नियम है, जिस पर आम जनता और संबंधित पक्षों को अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस शुल्क का उद्देश्य आव्रजन प्रणाली (इमीग्रेशन सिस्टम) की लागत की भरपाई करना और कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों पर निर्भर रहने के बजाय अमेरिकी नागरिकों की भर्ती और प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है।

नैसकॉम ने अपने बयान में कहा कि एच-1बी वीजा कार्यक्रम लंबे समय से अमेरिका में अल्पकालिक कौशल कमी को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। संगठन ने यह भी रेखांकित किया कि पिछले 5 वर्षों में अमेरिकी बाजार में कार्यरत भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के एच-1बी कर्मचारियों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, क्योंकि कंपनियों ने स्थानीय स्तर पर भर्ती बढ़ाने की रणनीति अपनाई है।

उद्योग संगठन के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां अमेरिका में स्थानीय कौशल विकास को भी समर्थन दे रही हैं। इस क्षेत्र ने अमेरिका में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा को मजबूत करने के लिए 1.1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इसके तहत 130 से अधिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के साथ साझेदारी की गई है, जिससे लगभग 29 लाख छात्रों को लाभ पहुंचा है और 2.55 लाख से अधिक कर्मचारियों को नए कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा व्यवस्था के तहत आने वाली याचिकाओं पर यह अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। यदि यह लागू होता है, तो भारत सहित अन्य देशों के कुशल पेशेवरों की भर्ती करने वाली कंपनियों की लागत में भारी वृद्धि हो सकती है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, यह शुल्क एच-1बी वीजा की वार्षिक सीमा के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक याचिका पर लागू होगा। इसमें वे आवेदक भी शामिल होंगे जो अमेरिकी संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए उपलब्ध विशेष श्रेणी के तहत पात्र हैं। यह शुल्क अन्य सभी मौजूदा शुल्कों के अतिरिक्त लिया जाएगा।

विभाग का अनुमान है कि इस प्रस्ताव से प्रतिवर्ष लगभग 8.8 अरब डॉलर की अतिरिक्त आय हो सकती है। यह अनुमान हर वर्ष दायर होने वाली लगभग 85,000 एच-1बी याचिकाओं के आधार पर लगाया गया है।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस राशि का उपयोग कानूनी आव्रजन प्रणाली के संचालन, लाभ आवेदन निपटान, धोखाधड़ी की पहचान, राष्ट्रीय सुरक्षा जांच, सरकारी प्रणालियों के आधुनिकीकरण और रिकॉर्ड प्रबंधन जैसी गतिविधियों पर होने वाले खर्चों की भरपाई के लिए किया जाएगा।

वर्तमान व्यवस्था के तहत अमेरिका हर वर्ष 65,000 एच-1बी वीजा जारी करता है। इसके अतिरिक्त अमेरिकी विश्वविद्यालयों से परास्नातक या उससे उच्च डिग्री प्राप्त करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा उपलब्ध कराए जाते हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू: इंदौर में जश्न, परिवार का सालों का सपना पूरा!

इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन ने किया टेस्ट डेब्यू, परिवार में खुशी की लहर! उनकी पत्नी और मां ने साझा किए संघर्ष और सपनों की कहानी. जानें कैसे सारांश ने सालों की तपस्या के बाद हासिल की इंडिया कैप और कैसे पूरा किया परिवार का सपना. #SaranshJain #TestDebut #CricketIndia #IndoreCricket #DreamComeTrue Tue, 25 Aug 2026 16:34:31 +0530

  Videos
See all

'Pakistan तोड़ देगा Munir!' Maulana Diesel का बड़ा आरोप | Major Gaurav Arya | Command Centre | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:12:37+00:00

Bihar Flood Viral VIdeo: बिहार में बाढ़ का कहर एक्शन में CM सम्राट चौधरी | #biharcm #smratchoudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers