H1N1 के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार अलर्ट, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; 3000 लोग संक्रमित
Swine Flu: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने H1N1 के मामलों पर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है, क्योंकि दिल्ली में संक्रमण के लगभग 3000 मामले सामने आए हैं.
The post H1N1 के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार अलर्ट, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; 3000 लोग संक्रमित appeared first on News24 Hindi.
Explainer: किसी ने ठुकराई फिल्म तो किसी का बढ़ा रोल, ऐसे तैयार हुई यश की 'Toxic' की स्टारकास्ट
Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है और इसे साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है. लेकिन टॉक्सिक सिर्फ अपने बजट, स्केल या यश की वजह से चर्चा में नहीं है. इसकी स्टारकास्ट भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है. नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस को एक ही फिल्म में साथ लाना आसान नहीं था. चलिए जानते हैं कास्टिंग की पूरी कहानी.
यश और गीतू मोहनदास की जोड़ी
केजीएफ चैप्टर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि यश किसी बड़े कमर्शियल डायरेक्टर के साथ फिल्म करेंगे. लेकिन उन्होंने मलयालम फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के साथ हाथ मिलाकर सभी को चौंका दिया. यहां तक कि निर्माता दिल राजू ने भी मजाक में कहा था कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्हें लगा कि यश पागल हो गए हैं. बाद में फिल्म के विजुअल्स और कहानी देखकर उनकी राय बदल गई. यश सिर्फ इस फिल्म के हीरो नहीं हैं, बल्कि इसके प्रोड्यूसर भी हैं. ऐसे में कलाकारों की कास्टिंग भी बेहद अहम थी, यही वजह है कि इसमें काफी समय लगा.
नयनतारा ने पहले ठुकरा दी थी फिल्म
ये बहुत कम लगो जानते हैं कि टॉक्सिग फिल्म को पहले नयनतारा (Nayantahara) ने करने से मान कर दिया है. उन्होंने खुद बताया था कि जब उन्हें पहली बार फिल्म ऑफर हुई थी, तब उन्होंने इसे करने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. इसकी वजह फिल्म की बड़ी एन्सेम्बल कास्ट थी. उन्हें लगा था कि इतने सारे कलाकारों के बीच उनका किरदार लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा. हालांकि बाद में निर्देशक गीतू मोहनदास ने उन्हें पूरी कहानी सुनाई और स्क्रिप्ट और अपने किरदार को समझने के बाद नयनतारा का नजरिया बदल और उन्होंने फिल्म को एक्सेप्ट किया.
ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी ‘Toxic’, यश और डायरेक्टर गीतू से मिले सपोर्ट पर कही ये बात
कियारा आडवाणी बनीं पहली बड़ी पसंद
फिल्म में यश के साथ सबसे पहले जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आया था कियारा आडवाणी (Kiara Advani) थी. अप्रैल 2024 में उन्हें फिल्म की फीमेल लीड के लिए साइन किया गया था. खास बात ये है कि टॉक्सिक कियारा की पहली कन्नड़ फिल्म भी है और वो इसमें 'नादिया' के रोल में नजर आ रही हैं, ग्लैमर होने के साथ-साथ कहानी का अहम हिस्सा भी होगा. वहीं, हाल ही में कियारा ने खुलासा किया कि वो टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी और उन्हें यश और गीतू ने काफी सपोर्ट किया था.
हुमा कुरैशी की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
फिल्म में बाद में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) को शामिल किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एक नेगेटिव रोल ऑफर हुआ था. एक्ट्रेस के किरदार का नाम एलिजाबेथ हैं. ट्रेलर में हुमा की जितनी झलक देखने को मिली है, वो बेहद दमदार लग रही है. अब देखना होगा कि उनका रोल लोगों को कितना पसंद आता है.
तारा सुतारिया का बढ़ा रोल
टॉक्सिक की कास्टिंग से जुड़ी सबसे दिलचस्प कहानी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaraia) की है. शुरुआत में जब एक्ट्रेस को ये फिल्म ऑफर हुई थी तो उनका रोल काफी छोटा था , लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी स्क्रीन प्रेजेंस यश और फिल्म की टीम इतनी इंप्रस हुई कि उनके कई सीन बढ़ा दिए है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुद यश ने खुलासा किया था कि तारा के लिए लिखे गए सीन को बढ़ाया गया. बता दें, फिल्म में तारा 'रेबेका' नाम का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनके और यश के बीच एक गाना भी फिल्माया गया है.
रुक्मिणी वसंत की हुई सबसे लेट एंट्री
वहीं, रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) फिल्म की स्टारकास्ट में सबसे बाद में शामिल हुई थी. दरअसल, उस दौरान रुक्मिणी कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग पूरी कर रही थी, ऐसे में वो फिल्म में आखिरी में जुड़ी थी. बता दें, रुक्मिणी पिछले कुछ सालों में कन्नड़ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. साल 2019 में रुक्मिणी ने बीरबल फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी और वो कन्नड़ , तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं.
ये भी पढ़ें- 'Toxic' प्री-रिलीज इवेंट में छाईं रुक्मिणी वसंत, टॉक्सिक को बताया 'जर्नी ऑफ अ लाइफटाइम', यश के लिए कही ये बात
करीब 200 दिनों तक हुई शूटिंग
यश ने हाल ही में बताया कि टॉक्सिंग की शूटिंग पूरी करने में करीब 200 दिन लगे. एक्टर के मुताबिक, ये फिल्म तभी बन पाई जब सभी कलाकारों ने अपना ईगो किनारे रखकर मिलकर काम किया. इतने बड़े सितारों को एक साथ लाना और सभी के किरदारों को सही जगह देना मेकर्स के लिए आसान काम नहीं था. इसी वजह से फिल्म की कास्टिंग पर शुरुआत से ही खास ध्यान दिया गया. मेकर्स ने कहानी और हर किरदार की जरूरत को समझते हुए कलाकारों की कास्टिंग की. अब देखना होगा कि इतनी मेहनत से तैयार की गई टॉक्सिक को दर्शकों का क्या रिस्पॉन्स मिलेगा.
टॉक्सिक की शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर एक तरफ राया तो दूसरी ओर टिकिट का रोल भी उन्होंने प्ले किया है. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा-गंगा, कियारा आडवाणी-नादिया, हुमा कुरैशी-एलिजाबेथ, रुक्मिणी वसंत-मेलिसा और तारा सुतारिया-रेबेका का किरदार निभा रही हैं. इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय-टोनी और सुदेव नायर-करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी में इन सभी किरदारों की अपनी अहम रोल है. बता दें, फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं हालांकि बाकि बचे किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- कियारा, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation









