कालाबाजारी-जमाखोरी पर CM धामी सख्त, आधिकारियों को दिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के निर्देश
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि आम जनता को आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए बाजार की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के जरिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कृत्रिम रूप से बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके मूल्य की लगातार निगरानी करें, ताकि किसी भी तरह की कृत्रिम कमी या अनुचित मूल्य वृद्धि को रोका जा सके. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि त्योहारों और बढ़ती मांग के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.
नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभाग बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं उनके मूल्यों की नियमित निगरानी करें. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा कर आम जनता से अधिक मूल्य न वसूला जाए. उन्होंने कहा कि बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जाएं.
स्टॉक की स्थिति पर भी नजर रखने के आदेश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में प्रशासन द्वारा नियमित रूप से बाजारों का निरीक्षण किया जाए. आवश्यक वस्तुओं के निर्धारित एवं प्रचलित बाजार मूल्यों की जांच के साथ ही स्टॉक की स्थिति पर भी नजर रखी जाए. कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अनावश्यक वृद्धि का सीधा प्रभाव आम नागरिकों के घरेलू बजट पर पड़ता है, इसलिए मूल्य नियंत्रण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए. उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बाजार की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
बोली के आखिरी दिन छा गया Augmont Enterprises IPO, GMP से मिल रहा 41% मुनाफे का इशारा
Augmont Enterprises IPO: ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के IPO ने बोली लगने के आखिरी दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अगस्त को दोपहर 15:12 बजे तक इस इश्यू को 67.27 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था. निवेशकों की इस IPO पर खास नजर बनी हुई है. तो आइए इस कंपनी के IPO के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Augmont Enterprises IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस
₹825 करोड़ के इस IPO में ऑफर किए गए 7,715,999 शेयरों के मुकाबले 11,66,91,369 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) की तरफ से सबसे ज्यादा 118.86 गुना डिमांड देखी गई. जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 29.07 गुना सब्सक्राइब हुआ. यह IPO 21 अगस्त को खुला था और 25 अगस्त को बंद होगा. कंपनी ने इस इश्यू के लिए ₹750-788 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का लक्ष्य ₹620 करोड़ के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर कोठारी परिवार द्वारा ₹205 करोड़ तक के ऑफर फॉर सेल के जरिए कुल ₹825 करोड़ जुटाना है.
यह भी पढ़ें- लेनदेन में 13,000 गुना का ऐतिहासिक उछाल: 11 देशों में बज रहा भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का डंका
Augmont Enterprises IPO GMP: कितना मिल रहा संकेत?
ग्रे मार्केट में भी ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. Investorgain के अनुसार, कंपनी के शेयर ₹325 के GMP पर ट्रेड कर रहे हैं. ₹788 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर यह आंकड़ा 41.24% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है. हालांकि निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि GMP एक अनौपचारिक इंडिकेटर है और लिस्टिंग से पहले इसमें बदलाव हो सकता है. यह किसी भी तरह से वास्तविक लिस्टिंग प्राइस या रिटर्न की गारंटी नहीं देता है.
एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए ₹246.3 करोड़
पब्लिक इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹246.3 करोड़ जुटाए. 20 अगस्त को ऑगमोंट ने 15 इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को ₹788 प्रति शेयर की कीमत पर 31.25 लाख शेयर अलॉट किए. एंकर बुक में नोमुरा और सोसिएट जेनरल जैसे नाम शामिल थे. वहीं, चार घरेलू म्यूचुअल फंड हाउस-HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिा एसेट मैनेजमेंट, टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी और ट्र्स्ट म्यूचुअल फंड की पांच स्कीमों में 13.38 लाख शेयर अलॉट किए गए.
एडेलवाइस लाइफ इंश्योरेंस (Edelweiss Life Insurance Company) को ₹10 करोड़ की कीमत के 1.26 लाख शेयर अलॉट किए गए. एंकर बुक में शामिल अन्य निवेशकों में आशीष कचोलिया की बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट (Bengal Finance and Investment), गिरिक कैपिटल का गिरिक मल्टीकैप ग्रोथ इक्विटी फंड (Girik Multicap Growth Equity Fund), 360 ONE WAM का टर्नअराउंड अपॉर्चुनिटीज फंड, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, जुपिटर फंड मैनेजमेंट और लायन ग्लोबल इन्वेस्टर्स शामिल हैं.
फंड्स का इस्तेमाल किस तरह करेगी कंपनी?
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज नए इश्यू से मिली रकम में से ₹465 करोड़ा का इस्तेमाल फ्यूचर वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी. इस पैसे का इस्तेमाल इन्वेंट्री खरीदने और उसके रखरखाव, इन्वेंट्री बढ़ाने और इन्वेंट्री खरीदने के लिए जरूरी एडवांस मार्जिन की जरूरतों को पूरना करने में किया जाएगा. बाकी बची रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा.
कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ कैसी रही?
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज ने FY26 में ₹348.3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के ₹227.2 करोड़ के मुकाबले 53.3% ज्यादा है. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 42.2% बढ़कर ₹66,230.8 करोड़ से ₹94,186.2 हो गया. नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेस, जेएम फाइनेंशियल और मोतीललाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैकर के तौर पर काम कर रहे हैं.
Augmont Enterprises के बारे में जानें
ऑगमोंट मुख्य रूप से दो वर्टिकल में काम करती है. इसका एंटरप्राइजेज बिजनेस ऑगमोन्ट SPOT प्लेटफॉर्म ( जिसमें इंटरनेशनल सेल्स भी शामिल है) के जरिए चलता है. जबकि कंज्यूमर बिजनेस ऑगमोंट गोल्ड फॉर ऑल प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन चैनलों के जरिए काम करता है. कंपनी अपने प्रोडक्ट राजस्थान के जयपुर में सीतापुर SEZ स्थिच एक यूनिट में बनाती है, जिसकी क्षमता 13.80 MTPA है. इसके अलावा, कंपनी उत्तराखंड के रुद्रपुर और महाराष्ट्र के मुंबई में सोना और चांदी रिफाइन करने वाली यूनिट भी चलाती है. कंपनी का ऑपरेशनल स्केल मुख्य रूप से बुलियन ट्रेडिंग पर निर्भर है. जिसकी वजह से इंवेन्ट्री और ट्रांजैक्शन वॉल्यूम को सपोर्ट करने के लिए वर्किंग कैपिटल एक अहम जरूरत बन जाती है.
यह भी पढ़ें- ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आहट से सहमा बाजार: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 77,300 के करीब
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







