Responsive Scrollable Menu

कियारा आडवाणी ने रुक्मिणी वसंत के मैजिक का दिया हिंट, कहा- 'टॉक्सिक में उसके पास हैं सबसे फन लाइन्स'

द अल्टिमेट बॉक्स ऑफिस स्टॉर्म अब लैंडफॉल करने के लिए तैयार है और इंडियन सिनेमा एक अनप्रेसिडेंटेड टेकओवर के लिए कमर कस चुका है. बुधवार, 26 अगस्त 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज़ हो रही रॉकिंग स्टार यश की मल्टी करोड़ साइकोलॉजिकल गैंगस्टर एपिक टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक मैसिव, एक्सटेंडेड फेस्टिवल वीकेंड पर डॉमिनेट करने के लिए परफेक्टली पोजिशन्ड है.

इस रेजिंग एक्साइटमेंट के बीच, ऑफ स्क्रीन पैन इंडिया सिस्टरहुड की एक फियर्स वेव ने प्रमोशनल ट्रेल को एब्लेज़ कर दिया है. फिल्म के स्टार स्टडेड प्री रिलीज़ टूर ने जब चेन्नई में पिटस्टॉप किया, तो बॉलीवुड पावरहाउस कियारा आडवाणी ने अपनी को स्टार रुक्मिणी वसंत की जमकर तारीफ की और उनके कैरेक्टर मेलिसा के मिस्ट्री को लेकर कुछ दिलचस्प हिंट्स दिए.

कियारा आडवाणी ने रुक्मिणी वसंत के मैजिक का दिया हिंट

एक रोरिंग, स्टेडियम साइज़्ड क्राउड को एड्रेस करते हुए कियारा ने कहा, 'आप अभी इसके लिए तैयार नहीं हो, लेकिन दो और दिनों में तुम देखोगे कि उसका जादू क्या है. रुक्मिणी इतनी प्यारी थी कि मैं तुम्हें बता नहीं सकती. और दर्शकों का तुम्हारे लिए जो प्यार है, उसे देखना… ओह माय गॉड! जब तुम 'टॉक्सिक' देखोगे, तो यह तुम सभी के लिए एक शानदार सौगात (ट्रीट) होगी. उसके पास कुछ सबसे मज़ेदार लाइन्स हैं. मैं पक्का नहीं कह सकती कि यह कितना सभ्य होगा, लेकिन तुम लोग मज़ा ज़रूर उठाओगे.' 

उन्होंने आगे कहा, 'एक पारंपरिक चरित्र से बिल्कुल अलग, मेलिसा पूरी तरह से तैयार, चौकस और तीखे, बिना काट-छाँट वाले (अनफिल्टर्ड) संवादों से लैस है. जो फिल्म की वर्ल्ड को पूरी तरह डिसरप्ट करने का प्रॉमिस करते हैं.'

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

विथ यश कमांडिंग द कैओस इन अ फियर्स डुअल रोल, एंड अ पावरहाउस कास्ट इंक्लूडिंग नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत एंड हुमा कुरैशी, द गेट्स ऑफ द अंडरवर्ल्ड आर ओपनिंग. इफ कियारा आडवाणी का प्रॉमिस होल्ड्स ट्रू, तो मिड वीक हॉलिडे ऑडियंस 26 अगस्त को सिनेमा के एक बिग सेलिब्रेशन के लिए तैयार है.

Continue reading on the app

उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियां भारत को वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत के रूप में देख रही हैं: कामी विश्वनाथन

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी फेडएक्स ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक एकीकृत एयर कार्गो हब विकसित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस परियोजना के लिए लगभग 150 मिलियन डॉलर (करीब 1,250 करोड़ रुपए) के निवेश का ऐलान किया है। यह नया हब दिल्ली एयरपोर्ट के जीएमआर कार्गो सिटी में विकसित किया जाएगा और इसके जरिए भारत के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक माल की आवाजाही को अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जाएगा।

इस दौरान, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फेडएक्स की भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की अध्यक्ष कामी विश्वनाथन ने कहा कि कंपनी दिल्ली एयरपोर्ट स्थित जीएमआर कार्गो सिटी में एक नया एकीकृत एयर हब विकसित कर रही है, जिसके लिए 115 मिलियन डॉलर का दीर्घकालिक निवेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह हब भारत के उत्तरी और पूर्वी बाजारों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का काम करेगा। इससे हमारी इंटरनेशनल गेटवे सेवाएं और पिकअप-एंड-डिलीवरी ऑपरेशंस एक ही स्थान पर संचालित किए जा सकेंगे, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और क्षमता में भी इजाफा होगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस हब में अत्याधुनिक ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसमें ऑटोमेटेड सॉर्टेशन सिस्टम और हाई-स्पीड एक्स-रे स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे भारत से विदेशों और विदेशों से भारत आने वाले शिपमेंट की प्रोसेसिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी हो जाएगी।

कामी विश्वनाथन ने आईएएनएस से आगे कहा कि फेडएक्स भारत के व्यापारिक भविष्य को लेकर बेहद आशावादी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कंपनी ने भारत से अमेरिका और यूरोप के लिए अतिरिक्त क्षमता निर्माण, एशिया से भारत आने वाले व्यापारिक मार्गों को मजबूत करने तथा बेंगलुरु, नवी मुंबई और अब दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश किए हैं।

उन्होंने कहा, भारत वैश्विक व्यापार में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियां भारत को वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत के रूप में देख रही हैं। ऐसे में यह नया हब निर्यात वृद्धि को समर्थन देगा।

विश्वनाथन ने बताया कि फेडएक्स छोटे और मझोले निर्यातकों को वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता और वैश्विक नेटवर्क का लाभ उपलब्ध करा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

कंपनी के अनुसार, लगभग 2.30 लाख वर्ग फुट में फैला यह नया एयर कार्गो हब पूरी तरह स्वचालित होगा। इसके संचालन शुरू होने के बाद पैकेज प्रोसेसिंग क्षमता वर्तमान 600 पैकेज प्रति घंटे से बढ़कर 5,000 पैकेज प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

फेडएक्स ने बताया कि भविष्य में बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें और विस्तार की भी पर्याप्त संभावना होगी। हब में नवीनतम पीढ़ी की एक्स-रे मशीनें, उन्नत सुरक्षा प्रणाली, इंटेलिजेंट पैकेज हैंडलिंग तकनीक और आधुनिक ऑटो-सॉर्टर लगाए जाएंगे।

कंपनी का मानना है कि इन सुविधाओं से लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा, शिपमेंट प्रोसेसिंग में तेजी आएगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

फेडएक्स भारत सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) कार्यक्रम के साथ भी काम कर रहा है। कंपनी के अनुसार, यह पहल देश के लगभग 750 जिलों में 200 से अधिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रही है।

प्रस्तावित फेडएक्स हब जीएमआर कार्गो सिटी का हिस्सा होगा, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर विकसित किया जा रहा एक एकीकृत कार्गो और लॉजिस्टिक्स केंद्र है। यह परियोजना लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें कुल 15 से 20 लाख वर्ग फुट विकास की क्षमता मौजूद है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अरे कामिंडु आ जाओ भाई, लेट हो रहा है...श्रीलंकन टीम को छेड़ते रहे सरफराज खान

सरफराज खान को भले ही दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अपने मजाकिया अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद बतौर सब्टिट्यूट फील्डर उन्हें ग्राउंड पर बुलाया गया. वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान लगातार श्रीलंकन बल्लेबाजों पर कमेंट्स करते रहे. किसी की खिल्ली उड़ाते दिखे तो किसी को उकसाते नजर आए. स्टंप कैमरे में उनकी सारी बातें रिकॉर्ड हो गई. Tue, 25 Aug 2026 17:56:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers