6, 15 या 24 तारीख को जन्मी लड़कियों में होती हैं ये खास खूबियां, रिश्तों में भी रहती हैं खास, जानें जरूरी बातें
अयोध्या: Numerology के अनुसार जन्म तारीख व्यक्ति के मूलांक के बारे में जानकारी देती है. अगर किसी लड़की का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इस अंक का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है और इसे प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य व रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.
Honor Play 20A Launch: रियर सेल्फी स्क्रीन के साथ आया 6,000mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत-फीचर्स
Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 20A लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। फोन की सबसे खास बात इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा यह फोन MediaTek G81 प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है।
Honor Play 20A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Honor Play 20A में 6.9 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन के चारों तरफ स्लिम बेजल्स मिलते हैं और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 90Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान 60Hz स्क्रीन की तुलना में ज्यादा स्मूद अनुभव मिलने की उम्मीद है।
6,000mAh की बड़ी बैटरी
बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बैटरी क्षमता बड़ी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में लंबे बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Honor Play 20A में MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक एंट्री-लेवल चिपसेट है, इसलिए फोन को वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे सामान्य कामों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, हैवी गेमिंग और ज्यादा पावर की जरूरत वाले ऐप्स के लिए इसकी क्षमता सीमित हो सकती है।
ये भी पढ़े-ः vivo V80 Lite 5G भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च: 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
रियर डिस्प्ले से ले सकेंगे सेल्फी
Honor Play 20A की सबसे खासियत इसका सेकेंडरी रियर डिस्प्ले है। इस छोटी स्क्रीन की मदद से यूजर्स फोन के 13MP मेन कैमरे से सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यानी सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरे की बजाय रियर कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रियर स्क्रीन सिर्फ सेल्फी के लिए ही नहीं है। इसमें नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और मीडिया कंट्रोल्स भी दिखाए जा सकते हैं। इससे यूजर्स को फोन के बेसिक फंक्शन्स जल्दी एक्सेस करने में मदद मिलेगी।
128GB स्टोरेज, 1TB तक बढ़ा सकेंगे मेमोरी
स्टोरेज की बात करें तो Honor Play 20A में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के फ्रेम पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
तीन कलर ऑप्शन में आया फोन
Honor Play 20A को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें Midnight Black, Light Blue और Starry Purple शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और बिक्री की तारीख से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाद में सामने आने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









