Rakhi Hairstyle 2026: राखी पर सूट के साथ खुली जुल्फें या चोटी? ये 5 हेयरस्टाइल करेंगी लुक कंप्लीट
Rakhi Hairstyle 2026: रक्षाबंधन पर सूट सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल आउटफिट्स में शामिल है। लेकिन सिर्फ अच्छा सूट और ज्वेलरी पहन लेने से लुक पूरा नहीं होता। हेयरस्टाइल सही हो तो साधारण सूट भी ज्यादा स्टाइलिश और फेस्टिव नजर आ सकता है।
खासकर राखी के दिन पूजा, भाई को राखी बांधने और परिवार के साथ फोटो के दौरान ऐसा हेयरस्टाइल चाहिए जो खूबसूरत दिखने के साथ ज्यादा परेशानी भी न दे। अगर इस राखी आप सूट पहनने वाली हैं, तो इन 5 हेयरस्टाइल आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं।
1. सॉफ्ट वेव्स के साथ खुले बाल
अगर आपका सूट हैवी वर्क वाला है और आप बालों को खुला रखना पसंद करती हैं, तो सॉफ्ट वेव्स अच्छा विकल्प है। बालों की लंबाई के हिसाब से हल्की वेव्स बनाएं और सामने की कुछ लटों को खुला छोड़ दें। इसके साथ छोटे झुमके या स्टड ईयररिंग्स पहनें। यह हेयरस्टाइल खासकर अनारकली और फ्लोरल प्रिंट वाले सूट के साथ अच्छा लगेगा।
2. स्लीक लो बन
अगर आप राखी पर थोड़ा क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो स्लीक लो बन ट्राई करें। बालों को बीच से पार्ट करके पीछे गर्दन के पास साफ-सुथरा बन बना लें।इसे गजरे या छोटे फूलों से सजाने पर पूरा लुक ट्रेडिशनल हो जाएगा। खासकर सिल्क, बनारसी या एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ यह हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लगेगा।
3.लो पोनीटेल को दें ट्रेडिशनल टच
सूट के साथ लो पोनीटेल भी काफी एलिगेंट लग सकती है। बालों को पीछे की तरफ अच्छी तरह कंघी करके गर्दन के पास पोनीटेल बनाएं। इसे थोड़ा फेस्टिव बनाने के लिए पोनीटेल के ऊपर छोटी-सी हेयर एक्सेसरी या रिबन लगा सकती हैं। अगर सूट का दुपट्टा हैवी है, तो यह हेयरस्टाइल खास तौर पर सुविधाजनक रहेगा।
4. ढीली साइड चोटी
राखी के मौके पर चोटी को थोड़ा मॉडर्न अंदाज में पहन सकती हैं। बालों को एक तरफ लेकर ढीली साइड ब्रेड बनाएं और कुछ छोटी लटें चेहरे के पास खुली छोड़ दें। चोटी में छोटे फूल या मिनिमल हेयर पिन लगा सकती हैं। यह लुक पंजाबी सूट, पटियाला सूट और फ्लोरल कुर्ती के साथ खूब जचेगा।
5.फ्रंट ट्विस्ट के साथ खुले बाल
पूरे बालों में ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो आगे से दो सेक्शन लेकर उन्हें ट्विस्ट करें और पीछे पिन कर दें। बाकी बालों को खुला रखें। इसमें बालों का फ्रंट हिस्सा व्यवस्थित रहता है और चेहरा भी साफ दिखाई देता है। सिंपल कॉटन या प्रिंटेड सूट के साथ यह हेयरस्टाइल काफी प्यारा लगेगा।
सूट के साथ हेयरस्टाइल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हेयरस्टाइल चुनते समय सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय अपने सूट के नेक डिजाइन, दुपट्टे और ज्वेलरी पर भी ध्यान दें।
- अगर सूट और दुपट्टा पहले से हैवी है, तो बालों को सिंपल रखना बेहतर रहेगा। वहीं सिंपल सूट के साथ चोटी, बन या हेयर एक्सेसरी से लुक में थोड़ा फेस्टिव टच जोड़ा जा सकता है।
रक्षाबंधन के दिन तैयार होते समय ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जिसे आप आसानी से संभाल सकें। सूट के साथ खुले वेवी बालों से लेकर साइड ब्रेड और लो बन तक, हर स्टाइल को अपने आउटफिट और चेहरे के अनुसार थोड़ा कस्टमाइज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक
'अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी ने किया बड़ा एलान
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए. इसके बाद सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया.
नौ साल में 9.30 लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी- सीएम योगी
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मिशन रोजगार के तहत कृषि विभाग से जुड़े हुए मंडी सचिव और तकनीकी सहायक के नियुक्ति पत्र किए गए हैं. सीएम योगी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी. सीएम योगी ने कहा कि पिछले नौ-साढे नौ साल में हमारी सरकार ने नौ लाख 30 हजार से अधिक यूपी के युवाओं को सरकारी नौकरी दी है.
सपा सरकार पर सीएम योगी ने साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि एक भी नियुक्त पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि हमने पहले दिन से ही तय कर रखा है. जो 2017 से पहले होता था कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलता था चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का पूरा खानदान वसूली के लिए पूरे प्रदेश में निकल पड़ता था. सीएम योगी ने कहा कि नौजवान भटकता रहता था लेकिन रिजल्ट नहीं आता था, बाद में कोर्ट को स्टे लगना पड़ता था.
पहले युवाओं का उम्र और समय होता था खराब- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का समय और उम्र खराब होती थी लोग ये मानते थे कि ये युवा किसी लायक नहीं क्योंकि उसे नौकरी नहीं मिल पा रही. सीएम योगी ने कहा कि गलती उन युवाओं की नहीं होती थी, क्योंकि गलती उन आयोगों और बोर्डों में बैठे हुए और उस समय की सरकारों में बैठे हुए सरकारी तंत्र में भ्रष्ट उन राजनेताओं की और उन लोगों की होती थी जो बेईमान और भ्रष्ट किस्म के लोग वहां बैठा दिए गए थे.
'बिना भेदभाव युवाओं को दिलाई सरकारी नौकरी'
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमने पहले दिन किया था अगर सरकार अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है तो हम नकल माफिया की भी और विभिन्न संस्थानों में बैठे माफियाओं की कमर को तोड़ेंगे और उनके आकाओं को भी जमीन आसमान दिखा देंगे. सीएम योगी ने कहा कि हमने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और माफियाओं की संपत्ति को जब्त कराया, उससे वसूली कराई और नियुक्त प्रक्रिया और पारदर्शी कराकर 9.30 लाख नौजवानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरी दिलाई.
अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देना का एलान
इसके साथ ही सीएम योगी ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना का भी एलान किया. सीएम योगी ने कहा कि अगले छह महीने के अंदर एक लाख नौजवानों को अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र हम देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर कभी ये कल्पना नहीं की जा सकती थी. हम यहां छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने रायबरेली को दिया 879 करोड़ का तोहफा, 346 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नौजवान को भटकने की नौबत नहीं आनी चाहिए- सीएम योगी
सीएम योगी ने सभी बोर्ड से कहा कि समय सीमा को और सीमित करना है, नौजवान को भटकने की नौबत नहीं आनी चाहिए, हमें तब बुरा लगता है जब कोई युवा कहता है कि हमने परीक्षा दी लेकिन रिजल्ट अभी तक नहीं आया. सीएम योगी ने कहा कि हम इसीलिए आयोग और बोर्डों की बैठक लेते हैं और उनसे कहते हैं कि सारी प्रक्रिया के लिए इतनी स्वतंत्रता दे रखी है तो परिणाम भी समय पर लाइए.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार किसानों के बच्चों को हर महीने देगी 5000 रुपये, जानें कौन उठा सकता है इसका लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation










