Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की

अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की

Continue reading on the app

होंडा ने ADV160 और Rebel 300 भारत में लॉन्च किए:कीमतें 1.70 लाख और 2.22 लाख रुपए से शुरू, ई-क्लच मॉडल 2.62 लाख; बुकिंग चालू

होंडा ने ADV160 स्कूटर और Rebel 300 बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। ADV160 की कीमत 1.70 लाख रुपए और Rebel 300 की कीमत 2.22 लाख रुपए से शुरू होती है। Rebel 300 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 2.22 लाख रुपए और ई-क्लच वर्जन की कीमत 2.62 लाख रुपए है। सभी कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं और 25 अगस्त से लागू हैं। दोनों मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। ये जुलाई में पेश किए गए होंडा के 10 मॉडल वाले पोर्टफोलियो से भारत आने वाले पहले प्रोडक्ट हैं। डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Honda ADV160: कीमत और फीचर्स ADV160 भारत में होंडा का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है। यह E85 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चल सकता है और इसमें होंडा की FlexTech टेक्नोलॉजी दी गई है। स्कूटर में 156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है। इसमें 27 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट और होंडा RoadSync के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। TFT डिस्प्ले में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। ADV160 में Honda Selectable Torque Control यानी HSTC दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें 1-चैनल ABS सेटअप दिया गया है। ADV160 की बिक्री होंडा RedWing और BigWing डीलरशिप के जरिए होगी। Honda Rebel 300: कीमत और फीचर्स Rebel 300 को दो वर्जन में पेश किया गया है। इसके ई-क्लच वर्जन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 40,000 रुपए ज्यादा है। यह बाइक केवल होंडा BigWing डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। Rebel 300 में नीचे की ओर झुका हुआ बॉबर जैसा डिजाइन और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। बाइक में होंडा RoadSync के साथ TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोनों पहियों के लिए 2-चैनल ABS दिया गया है। बुकिंग और डिलीवरी दोनों मॉडल की बुकिंग पूरे भारत में 5,000 रुपए में शुरू हो गई है। ग्राहक होंडा की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। दोनों मॉडल की डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होने वाली है। ADV160 और Rebel 300 के बाद होंडा के 10 प्रोडक्ट वाले पोर्टफोलियो के बाकी मॉडल अलग-अलग चरणों में लॉन्च किए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers