Responsive Scrollable Menu

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

विदेश मंत्री दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं और इस दौरे के दौरान उन्होंने मॉस्को पहुंचते ही सबसे पहले राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ एक भेंट नहीं थी बल्कि इसमें भारत और रूस के भविष्य के आर्थिक रणनीतिक रिश्तों पर पूरा खाका तैयार किया गया। विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश सौंपा। उन्होंने पुतिन को बताया कि पीएम मोदी आगामी एसईओ शिखर सम्मेलन और फिर भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक है। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि 12 और 13 सितंबर को राष्ट्रपति पुतिन खुद नई दिल्ली आ सकते हैं और इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बैठकों को अंजाम देना शुरू किया और यह बैठकें भारत और रूस की द्विपक्षी संबंधों को बेहतर करने के लिए की जा रही हैं। इसी सिलसिले में विदेश मंत्री जयशंकर ने 27वें भारत रूस अंतर सरकारी आयोग की सह अध्यक्षता भी की और यहां पर जो आंकड़े निकल कर सामने आए वह हैरान करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

पिछले 5 सालों में भारत और रूस के बीच द्विपक्ष व्यापार चार गुना बढ़ गया है। साल 2021-22 में जो व्यापार 13 अरब डॉलर था वो साल 2025-26 में बढ़कर करीब $ अरब डॉलर तक पहुंच गया है। जो कि दिखाता है कि भारत और रूस की साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है। लेकिन यहां पर एक बड़ी चुनौती भी है जिसका सामना दोनों देश कर रहे हैं। जिसको लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा कि व्यापार असंतुलन यानी कि ट्रेड इमंबैलेंस का मुद्दा है जो दोनों देशों के बीच कुछ रुकावट ला सकता है। रूस से आयात तो बढ़ गया है लेकिन भारत का निर्यात उस अनुपात में नहीं है जिस से 50 अरब डॉलर का अंतर पैदा हो गया है। इस बात को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट किया कि असंतुलन को दूर करना अब भारत की प्राथमिकता है और इस बातचीत के दौरान ऊर्जा, परमाणु क्षेत्र और फर्टिलाइज़र्स पर विशेष जोर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Trump की धमकी के बीच अचानक रूस पहुंचे जयशंकर का धमाका, पुतिन को दिया मोदी का सीक्रेट मैसेज!

राष्ट्रपति पुतिन ने भी भरोसा दिलाया है कि रूस भारतीय किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए फर्टिलाइज़र्स की आपूर्ति बढ़ा रहा है और आगे भी इसे जारी रखेगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पेमेंट मैकेनिज्म को लेकर भी मजबूत करने पर बातचीत हुई और मार्केट एक्सेस को आसान बनाने पर काम करने पर सहमति बनी है। आप एक बार खुद देखिए कि विदेश मंत्री ने इस बैठक में क्या कुछ कहा है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन मुख्य प्रस्ताव रखे हैं। जो पहला प्रस्ताव है वो है परिणामों पर जोर। अब सिर्फ बैठकों से काम नहीं हो सकता। आगे देखना होगा कि हर वर्किंग ग्रुप को ठोस नतीजे देने होंगे। दूसरा बड़ा प्रस्ताव था बिजनेस कनेक्ट। सरकारों का काम माहौल बनाना है। लेकिन जो असली व्यापार है वह व्यापार कंपनियां करती है। इसलिए व्यापारियों को भी सीधा जोड़ने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जोर दिया और तीसरा है नए अवसर। यानी कि बदलते हुए वैश्विक हालात में नए क्षेत्र जैसे कि स्किल मोबिलिटी,नई टेक्नोलॉजी इन सारे क्षेत्रों में नई-नई संभावनाओं को तलाशने पर भी दोनों देशों को जोर देना होगा। 

Continue reading on the app

क्या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है? डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की असल वजह

Urine Infection: आजकल यूटीआई की परेशानी होना बहुत ही आम हो गई है, लेकिन इसके पीछे की वजह सिर्फ पब्लिक टॉयलेट नहीं है क्योंकि किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर ने बताया कि इंफेक्शन होने के पीछे इंसान खुद जिम्मेदार होता है. 

The post क्या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है? डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की असल वजह appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली हाहाकारी जीत, Duleep Trophy के सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने नॉर्थ ईस्ट जोन पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराया Tue, 25 Aug 2026 14:05:45 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Teacher Bharti Exam में पास होना बना चुनौती! छात्रों का क्या है आरोप, देखिए खास रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:38:54+00:00

फर्जी CBI अफसर बनकर करते थे रेड! Delhi Police ने 7 आरोपियों को दबोचा | Prashant Vihar | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:35:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers