Responsive Scrollable Menu

क्या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है? डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की असल वजह

Urine Infection: आजकल यूटीआई की परेशानी होना बहुत ही आम हो गई है, लेकिन इसके पीछे की वजह सिर्फ पब्लिक टॉयलेट नहीं है क्योंकि किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर ने बताया कि इंफेक्शन होने के पीछे इंसान खुद जिम्मेदार होता है. 

The post क्या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से यूरिन इंफेक्शन हो सकता है? डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की असल वजह appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

आज के समय में महिलाओं को पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या काफी आम हो गई है। खानपान सही न होना, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव के कारण पीरियड्स और ओव्युलेशन अनियमित हो जाता है। जिस कारण कंसीव करने में मुश्किल होती है। लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल को सही करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

पीरियड्स को नियमित करने और फर्टिलिटी को सुधारने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। सुप्त बद्ध कोणासन इस आसन में से एक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस आसन को कैसे करना है और किस तरह से यह पीरियड्स से जुड़ी समस्या को दूर करके आपके पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें: Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits 


सुप्त बद्ध कोणासन

सुप्त बद्ध कोणासन करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन अगर आप रूटीन में योगा नहीं करती हैं, तो आपको शुरूआत में थोड़ा मुश्किल हो सकती है। आप शुरूआत में इसको किसी योगा ट्रेनर की निगरानी में भी कर सकती हैं।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।

आप चाहें तो इस आसन को सोने से पहले बिस्तर पर भी कर सकती हैं।

आपको सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और एड़ी को पेल्विक फ्लोर की ओर ले जाएं।

दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं, फिर घुटनों को तितली तरह दोनों तरफ से खोलें।

इस दौरान ध्यान रहे कि तलवे एकदम जुड़े होने चाहिए।

एड़ियों को जितना हो सके, पेल्विक फ्लोर के पास ले जाएं।

रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें और शरीर से हाथों को दूर रखें। वहीं अपनी हथेलियों को ऊपर की तरफ रखें।

इसके बाद सांस लेते हुए घुटनों के ऊपर की ओर ले जाएं।

इस दौरान आपको पेल्विक फ्लोर पर खिंचाव लगना चाहिए।

फिर पैरों को वापस अपनी पोजीशन में ले आएं।

सुप्त बद्ध कोणासन फायदे

सुप्त बद्ध कोणासन को करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। खासकर यह आसन उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। जो कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, या फिर जिनको पीरियड्स से जुड़ी समस्या है।

इस आसन को करने से पीरियड्स में होने वाली समस्याएं दूर होती हैं।

इस आसन को करने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।

इस आसन को करने से पेल्विक फ्लोर का तनाव कम होता है।

सुप्त बद्ध कोणासन पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधारता है। वहीं इससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है।

इस आसन को करने से हार्मोनल इंबैलेंस दूर होती है और ओव्युलेशन को हेल्दी बना सकता है।

सोने से पहले इस आसन को करने से स्ट्रेस कम होता है।

सुप्त बद्ध कोणासन करने से शरीर रिलैक्स होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

अगर आप भी कंसीव करने का प्लान कर रही हैं, तो इसको रूटीन में जरूर शामिल करें।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को तो हरा दोगे लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का क्या? WTC फाइनल के लिए भारत के सामने क्या चैलेंज?

India chances of WTC Final: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ‘पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा. Tue, 25 Aug 2026 14:42:13 +0530

  Videos
See all

लखनऊ में BLO से मिले CEC Gyanesh Kumar, बोले- लोकतंत्र की नींव हैं बूथ लेवल अधिकारी | #GyaneshKumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:41+00:00

AAJTAK 2 | GURUGRAM FLOOD | WFH की आई नौबत, बारिश में डूबा गुरुग्राम | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers