Responsive Scrollable Menu

Gwalior Kissing Car: गर्लफ्रेंड ने 3.5 घंटे में कार पर किए 3,400 Kiss, सड़क पर निकली तो पुलिस ने रोका; ₹5,500 का चालान

Gwalior Kissing Car: ग्वालियर के रहने वाले आदित्य सिकरवार की कार को उनकी गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड के तहत नया लुक दिया। कार के बोनट, दरवाजों, डिग्गी और यहां तक कि पिलर्स पर भी लाल लिपस्टिक से Kiss Marks बनाए गए। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद कार की पूरी बॉडी पर लगभग 3400 लिपस्टिक के निशान नजर आ रहे थे।

कार का यह अनोखा लुक सड़क पर निकलते ही लोगों का ध्यान खींचने लगा। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने पुलिस तक पहुंचाई कार
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब वायरल तस्वीर ट्रैफिक पुलिस की नजर में पहुंच गई। पुलिस ने वायरल फोटो में दिखाई दे रही नंबर प्लेट के जरिए कार के मालिक का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने थाटीपुर इलाके में कार को ट्रेस कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन की मूल बनावट या बाहरी स्वरूप में इस तरह का बदलाव मोटर व्हीकल नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के दायरे में आ सकता है। कार मालिक को मामले के संबंध में बुलाया गया, जहां उन्होंने इस बदलाव को स्वीकार किया।

₹5,500 का चालान और फिर कार की सफाई
वायरल होने की कीमत आखिरकार कार मालिक को चुकानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने ₹5,500 का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कार पर लगे सभी लिपस्टिक के निशान हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कार साफ कराई।

रील और वायरल ट्रेंड के लिए किया गया था एक्सपेरिमेंट
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चल रहे उस ट्रेंड से जुड़ा था, जिसमें कार की बॉडी को लिपस्टिक से Kiss Marks से ढक दिया जाता है। ग्वालियर में भी इसी तरह का प्रयोग किया गया और देखते ही देखते कार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।

हालांकि, इस घटना ने यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर कोई ट्रेंड भले ही मजेदार या आकर्षक नजर आए, लेकिन उसे सार्वजनिक सड़क पर वाहन के साथ अपनाने से पहले नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढे़ं: थाइलैंड जाकर क्लब में नाचे गोविंदा, विदेशी हसीनाओं संग मारे ठुमके

Continue reading on the app

इमरान खान के साथ वैसा ही व्यवहार हो रहा है, जैसा उन्होंने विरोधियों के साथ किया था : महबूबा

इमरान खान के साथ वैसा ही व्यवहार हो रहा है, जैसा उन्होंने विरोधियों के साथ किया था : महबूबा

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ईशान किशन तो विकेटकीपिंग में छा गए

Duleep Trophy Semi final: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम ने अपने से काफी कमजोर नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन के विशाल अंतर से हराते हुए विशाल जीत दर्ज की. टीम इंडिया से बाहर चल रहे शाहबाज अहमद को 167 रन बनाने और चार विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. Tue, 25 Aug 2026 16:48:37 +0530

  Videos
See all

बिहार छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर ने सरकार से की अपील #prashantkishor #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:43:55+00:00

Iran News | Iran US War: ईरान पर प्रतिबंध...ट्रंप ने क्या कर दिया दावा? | Donald Trump | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers