Responsive Scrollable Menu

'बिकीनी पहनकर भाई को राखी...', कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़की कंगना रनौत, स्टाइलिंग पर उठाए सवाल

Kangana Ranaut on Kriti Sanon Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं और आए दिन किसी न किसी मुद्दें पर अपनी राय देती हैं. यहीं वजह है कि एक्ट्रेस विवादों में रहती हैं. अब हाल ही में कंगना कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर भी कूद पड़ी हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर स्टाइलिंग पर भी सवाल उठाए. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा और ये पूरा विवाद आखिर है क्या?

कंगना रनौत ने क्या कहा? 

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए. एक्ट्रेस ने लिखा- 'महिला के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकीनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं.'

'बिकीनी पहनकर भाई को राखी क्यों?'

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'फिर आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? ये ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया है.'वहीं, अब कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं. अब तक इस पूरे मामले में कृति सेनन की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

KANGANA RANAUT POST

ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी ‘Toxic’, यश और डायरेक्टर गीतू से मिले सपोर्ट पर कही ये बात

आखिर क्या है ये पूरा विवाद?

हाल ही में  रक्षा बंधन के एक ऐड में कृति सेनन को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.  दरअसल,  कृति ने एक जूलरी ब्रैंड के साथ रक्षा बंधन के मौके पर एक ऐड जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस ऑफ-वाइट रंग के कपड़ों में नजर आईं. लेकिन लोगों को उनका आउट फिट पसंद नहीं आया. ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि भाई को ऐसे कपड़े पहनकर राखी नहीं बांध सकते. वहीं, कुछ लोगों ने इसे  भारतीय पारंपरिक त्योहार के खिलाफ बताया. 

एड देख क्या बोल रहे लोग

इस एड पर लोगो ने अपनी भड़ास निकाली है. एक ने लिखा- 'अन्य खरीदारों के लिए मेरी पर्सनल एडवाइस इससे खरीदारी करने से पहले सावधान रहें. मुझे रिफंड को लेकर बहुत बुरा एक्सपीरियंस हुआ, इसलिए मैं आपको ऐसे अन्य ब्रांड्स पर विचार करने की सलाह दूंगा जिनका कस्टमर सपोर्ट और रिफंड सर्विस अधिक विश्वसनीय हो.' एक और ने लिखा- 'ये राखी के लिए अब तक का सबसे ग्लैमरस एड है.' तीसरे ने लिखा- ' बॉलीवुड ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो हिंदू परंपराओं में विश्वास नहीं करते और सिर्फ लोकप्रियता के लिए दिखावा करते हैं' वहीं, एक ने तो ये कह दिया कि ये भाई-बहन नहीं पति-पत्नी का एड लग रहा है.

कंगना और कृति का वर्कफ्रंट 

पहले कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पॉलिटिक्स के अलावा फिल्मों में भी एक्टिव हैं. उन्हें आखिरी बार 'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया था. ये फिल्म  26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मियों की बहादुरी पर बेस्ड थी. वहीं, अब वो आर. माधवन के साथ एक नए साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दिखाई देंगी. वहीं, कृति सेनन की बात करें तो एक्ट्रेस को कॉकटेल 2 में देखा गया था. वहीं, अब वो 'नो एंट्री' सीक्वल और भेड़िया 2 को लेकर चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें- आसिम रियाज के 'सबूत' वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना, दो साल पहले की CCTV फुटेज लीक करने की दी धमकी

Continue reading on the app

सोने-चांदी में मिलाजुला कारोबार: गोल्ड की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 महीने के उच्चतम स्तर पर

Gold And Silver: सोने और चांदी में मंगलवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. इस दौरान सोने में 0.15 प्रतिशत की बढ़त और चांदी में 0.22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 12 बजे सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 247 रुपए या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,476 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,62,564 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,63,617 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ. यह दिखाता है कि सोने में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है. सुबह यह पिछली क्लोजिंग 1,63,229 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,63,015 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था. वहीं, खबर लिखे जाने तक चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 542 रुपए या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,43,678 रुपए प्रति किलो पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,44,420 रुपए प्रति किलो का उच्च स्तर और 2,42,299 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर छुआ.

ये भी पढे़ं: आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

सुबह यह पिछली क्लोजिंग 2,44,220 रुपए प्रति किलो के मुकाबले कमजोरी के साथ 2,42,299 रुपए प्रति किलो पर खुली थी. जानकारों के मुताबिक, ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों और ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर दूसरे दर्जे के प्रतिबंध (सेकेंडरी सैंक्शन) के खतरे ने अनिश्चितता का एक नया दौर पैदा कर दिया है. इससे सोने की कीमतों में तेजी को सपोर्ट मिला है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत फिर से 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई है, जो कि बीते तीन महीने का सबसे उच्चतम स्तर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी के साथ और चांदी में करीब सपाट कारोबार हो रहा है. कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,708 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट कारोबार के साथ 68 डॉलर प्रति औंस पर थी.

Input: Ians

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली हाहाकारी जीत, Duleep Trophy के सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने नॉर्थ ईस्ट जोन पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराया Tue, 25 Aug 2026 14:05:45 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Press Conference LIVE: आकाश आनंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस | BSP | Mayawati | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:46:03+00:00

UP Schools Fund: Yogi Govt ने दिया करोड़ों का फंड, बदलेगी यूपी के स्कूलों की तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers