Responsive Scrollable Menu

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है विवाद, अब तक क्या-क्या हुआ?

Krishna Janmabhoomi: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है. न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में दोपहर 2 बजे से मामले पर सुनवाई होनी है. इस सुनवाई पर दोनों पक्षों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि अदालत के सामने विवाद से जुड़े अलग-अलग कानूनी पहलू हैं.

लोक अदालत में समझौते की कोशिश नाकाम

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश भी की गई थी. स्थानीय स्तर पर तीन बार बातचीत कराने का प्रयास हुआ. अंतिम बातचीत के लिए 18 अगस्त को लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाया गया था. हिंदू पक्ष की ओर से प्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल नहीं हुआ. इसके बाद लोक अदालत ने उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर समझौता वार्ता को विफल मान लिया. हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, समझौता वार्ता से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 21, 22 और 23 अगस्त को सुनवाई प्रस्तावित थी. हालांकि, इन तारीखों पर मामला अदालत के सामने सुनवाई के लिए नहीं आ सका. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई पर इसलिए भी नजर है कि आगे की न्यायिक प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

आखिर क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद करीब 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक और धार्मिक स्थल से जुड़े दावों को लेकर है. हिंदू पक्ष का दावा है कि यह भूमि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है. उसके मुताबिक, इस परिसर के एक हिस्से में श्रीकृष्ण मंदिर है, जबकि करीब 2.37 एकड़ हिस्से में शाही ईदगाह मस्जिद स्थित है. हिंदू पक्ष मस्जिद को हटाने की मांग कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से इस मामले में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 समेत विभिन्न कानूनी दलीलें दी जाती रही हैं. हिंदू पक्ष इस विवाद को मुगल काल से जोड़ता है. उसका दावा है कि 1670 में औरंगजेब के शासनकाल में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित मंदिर को नष्ट करने का आदेश दिया गया था और बाद में वहां शाही ईदगाह का निर्माण हुआ. इस दावे के समर्थन में ऐतिहासिक दस्तावेजों और यात्रियों के विवरणों का भी हवाला दिया जाता है. हालांकि, इस पूरे ऐतिहासिक पक्ष को लेकर अलग-अलग दावे और व्याख्याएं मौजूद हैं. इसलिए इसे अदालत में चल रहे कानूनी विवाद से अलग ऐतिहासिक संदर्भ के तौर पर देखना जरूरी है.

जमीन की खरीद से लेकर मंदिर निर्माण तक

1944 में इस जमीन को उद्योगपति जुगल किशोर बिड़ला ने राजा पटनीमल के वारिसों से खरीदा था. इसके बाद 1951 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट का गठन हुआ और जमीन ट्रस्ट को सौंपे जाने की बात सामने आती है. 1953 में ट्रस्ट के सहयोग से मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ और 1958 में मंदिर बनकर तैयार हुआ. इसी दौरान 1958 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान नाम की संस्था अस्तित्व में आई. विवाद में 1968 का समझौता भी एक अहम मुद्दा है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए समझौते में मंदिर और मस्जिद दोनों के अस्तित्व को स्वीकार किए जाने की बात कही जाती है. हालांकि, हिंदू पक्ष का कहना है कि यह समझौता श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने नहीं किया था और वह इसे मान्यता नहीं देता. इसी वजह से 1968 के समझौते की कानूनी वैधता भी विवाद का हिस्सा बनी हुई है.

ये भी पढे़ं: स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम छात्रा की याचिका

2022 के सर्वे से फिर गरमाया मामला

मामले में 2022 में उस समय नया मोड़ आया, जब सिविल जज ने शाही ईदगाह मस्जिद का अमीन के जरिए सर्वे कराने का आदेश दिया था. इसके बाद विवाद अदालतों में और आगे बढ़ा. अब हिंदू पक्ष मस्जिद हटाने और भूमि पर अपने दावे को लेकर न्यायिक समाधान चाहता है, जबकि मुस्लिम पक्ष अपने कानूनी अधिकारों और Places of Worship Act का हवाला दे रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे: पीयूष गोयल

ये भी पढ़ें: छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत

Continue reading on the app

कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी ‘Toxic’, यश और डायरेक्टर गीतू से मिले सपोर्ट पर कही ये बात

Kiara Advani on Toxic Journey: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लंबे समय से साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. ये इस साल की मचअवेटेड फिल्म है, जो आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें स्टारकास्ट भी शामिल हुई, इस दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में ये फिल्म शूट की थी. इतना ही नहीं उन्होंने  यश और गीतू मोहनदास से मिले सपोर्ट पर भी रिएक्शन दिया.

टॉक्सिक की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थी कियारा

‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’के चेन्नई प्री-रिलीज इवेंट में कियारा आडवाणी ने कहा- 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो अपनी फैमिली के बाद सबसे पहले मैंने आप दोनों को ही यह न्यूज बताई थी.  उस वक्त आप दोनों ने यs नहीं सोचा कि फिल्म कैसे पूरी होगी, लॉजिस्टिक्स कैसे मैनेज होंगे या कुछ और, आप दोनों की आंखों में आंसू थे, चेहरे पर मुस्कान थी. आपने मुझे बधाई दी और कहा- 'अब हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त बिताने वाले हैं, कियारा.'

यश और गीतू ने किया सपोर्ट

कियारा ने आगे  बताया कि यश और गीतू के रिएक्शन ने उनका दिल से छू लिया था. कियारा ने कहा- 'मैं ये देखकर बहुत इमोशनल हो गई थी कि कोई मेरे लिए इतनी खुशी महसूस कर रहा है. मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी. आपने कहा था-  सेट पर आओ, कंफर्टेबल रहो, जो चाहो खाओ और हम सबसे अच्छी फिल्म बनाएंगे, और सच में, हमने बनाई.' यश और गीतू का शुक्रिया अदा करते हुए कियारा ने कहा- 'आप दोनों ने सच में मुझे उस पल यह महसूस कराया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं. इसलिए आप जैसे इंसान हैं, उसके लिए थैंक यू और बेस्ट टीम बनने के लिए भी थैंक यू.'

ये भी पढ़ें- आसिम रियाज के 'सबूत' वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना, दो साल पहले की CCTV फुटेज लीक करने की दी धमकी

फैंस के सपोर्ट का किया शुक्रिया

कियारा ने आगे फिल्म को मिले सपोर्ट पर फैंस का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि 26 अगस्त को जब हम यह फिल्म आप सभी तक पहुंचाएंगे, तो आप इसमें हमारा पैशन महसूस करेंगे, हमारी मैडनेस महसूस करेंगे और सिनेमा को एंजॉय करेंगे. हमारा सिर्फ एक विजन था कि इंडियन सिनेमा को एक नए लेवल पर लेकर जाएं, देश के बेस्ट आर्टिस्ट्स और बेस्ट टेक्नीशियंस को साथ लाएं और इस फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचाएं और आप सब की वजह से ये हुआ है.' वहीं, कियारा ने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए  शुक्रिया कहा.

फिल्म में कियारा का रोल

टॉक्सिक में कियारा के रोल की बात करें तो एक्ट्रेस नादिया के रोल में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक नादिया फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक है, जिसकी कहानी में प्यार, दर्द, बदला और इमोशनल रंग देखने को मिलेंगे. खुद कियारा ने कहा  था कि नादिया उनके करियर का सबसे यूनिक और क्रिएटिव वाला किरदार है. वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया था कि इस रोल की इमोशनल जर्नी ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर काफी चुनौती दी. वहीं, फिल्म में  उनकी कहानी यश के किरदार से गहराई से जुड़ी हुई है. अब देखना होगा कि लोगों को उनका किरदार कितना पसंद आता है. 

कब रिलीज होगी टॉक्सिक?

मालूम हो कि कियारा आडवाणी की टॉक्सिक  26 अगस्त को  दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में कियारा और यश के अलाना नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म का डायेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'आवारापन 2' बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, डेजी शाह का बर्थडे आज

Continue reading on the app

  Sports

अरे कामिंडु आ जाओ भाई, लेट हो रहा है...श्रीलंकन टीम को छेड़ते रहे सरफराज खान

सरफराज खान को भले ही दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अपने मजाकिया अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद बतौर सब्टिट्यूट फील्डर उन्हें ग्राउंड पर बुलाया गया. वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान लगातार श्रीलंकन बल्लेबाजों पर कमेंट्स करते रहे. किसी की खिल्ली उड़ाते दिखे तो किसी को उकसाते नजर आए. स्टंप कैमरे में उनकी सारी बातें रिकॉर्ड हो गई. Tue, 25 Aug 2026 17:56:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers