कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में शूट की थी ‘Toxic’, यश और डायरेक्टर गीतू से मिले सपोर्ट पर कही ये बात
Kiara Advani on Toxic Journey: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लंबे समय से साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं. ये इस साल की मचअवेटेड फिल्म है, जो आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें स्टारकास्ट भी शामिल हुई, इस दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में ये फिल्म शूट की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यश और गीतू मोहनदास से मिले सपोर्ट पर भी रिएक्शन दिया.
टॉक्सिक की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थी कियारा
‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’के चेन्नई प्री-रिलीज इवेंट में कियारा आडवाणी ने कहा- 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो अपनी फैमिली के बाद सबसे पहले मैंने आप दोनों को ही यह न्यूज बताई थी. उस वक्त आप दोनों ने यs नहीं सोचा कि फिल्म कैसे पूरी होगी, लॉजिस्टिक्स कैसे मैनेज होंगे या कुछ और, आप दोनों की आंखों में आंसू थे, चेहरे पर मुस्कान थी. आपने मुझे बधाई दी और कहा- 'अब हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त बिताने वाले हैं, कियारा.'
यश और गीतू ने किया सपोर्ट
कियारा ने आगे बताया कि यश और गीतू के रिएक्शन ने उनका दिल से छू लिया था. कियारा ने कहा- 'मैं ये देखकर बहुत इमोशनल हो गई थी कि कोई मेरे लिए इतनी खुशी महसूस कर रहा है. मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी. आपने कहा था- सेट पर आओ, कंफर्टेबल रहो, जो चाहो खाओ और हम सबसे अच्छी फिल्म बनाएंगे, और सच में, हमने बनाई.' यश और गीतू का शुक्रिया अदा करते हुए कियारा ने कहा- 'आप दोनों ने सच में मुझे उस पल यह महसूस कराया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं. इसलिए आप जैसे इंसान हैं, उसके लिए थैंक यू और बेस्ट टीम बनने के लिए भी थैंक यू.'
ये भी पढ़ें- आसिम रियाज के 'सबूत' वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना, दो साल पहले की CCTV फुटेज लीक करने की दी धमकी
फैंस के सपोर्ट का किया शुक्रिया
कियारा ने आगे फिल्म को मिले सपोर्ट पर फैंस का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि 26 अगस्त को जब हम यह फिल्म आप सभी तक पहुंचाएंगे, तो आप इसमें हमारा पैशन महसूस करेंगे, हमारी मैडनेस महसूस करेंगे और सिनेमा को एंजॉय करेंगे. हमारा सिर्फ एक विजन था कि इंडियन सिनेमा को एक नए लेवल पर लेकर जाएं, देश के बेस्ट आर्टिस्ट्स और बेस्ट टेक्नीशियंस को साथ लाएं और इस फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर पहुंचाएं और आप सब की वजह से ये हुआ है.' वहीं, कियारा ने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा.
फिल्म में कियारा का रोल
टॉक्सिक में कियारा के रोल की बात करें तो एक्ट्रेस नादिया के रोल में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक नादिया फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक है, जिसकी कहानी में प्यार, दर्द, बदला और इमोशनल रंग देखने को मिलेंगे. खुद कियारा ने कहा था कि नादिया उनके करियर का सबसे यूनिक और क्रिएटिव वाला किरदार है. वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया था कि इस रोल की इमोशनल जर्नी ने उन्हें एक एक्टर के तौर पर काफी चुनौती दी. वहीं, फिल्म में उनकी कहानी यश के किरदार से गहराई से जुड़ी हुई है. अब देखना होगा कि लोगों को उनका किरदार कितना पसंद आता है.
कब रिलीज होगी टॉक्सिक?
मालूम हो कि कियारा आडवाणी की टॉक्सिक 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में कियारा और यश के अलाना नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म का डायेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'आवारापन 2' बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, डेजी शाह का बर्थडे आज
MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi







