Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवाद रोधी अभियानों को लेकर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने राजपोरा के सीबी नाथ इलाके में स्थित यारवन वन क्षेत्र से आतंकवादियों के दो संदिग्ध सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू - ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और शांति एवं सुरक्षा भंग करने की कोशिशों को रोकने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने राजपोरा के सीबी नाथ इलाके के यारवन वन क्षेत्र मेंआतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, पिस्तौल के 12 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया।’’
इसे भी पढ़ें: Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली समन्वित जानकारी के आधार पर यारवन के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संयुक्त दलों ने दो लोगों को संदिग्ध तरीके से जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर आते देखा। सतर्क दलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।’’ गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें: FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!
दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। संबंधित धाराओं के तहत शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी गतिविधियों का पता लगाने, बरामद हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत का पता लगाने तथा उनके अन्य संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह गिरफ्तारी सोमवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो संदिग्ध मददगारों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और शांति एवं सुरक्षा भंग करने की कोशिशों को रोकने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने राजपोरा के सीबी नाथ इलाके के यारवन वन क्षेत्र मेंआतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, पिस्तौल के 12 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली समन्वित जानकारी के आधार पर यारवन के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संयुक्त दलों ने दो लोगों को संदिग्ध तरीके से जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर आते देखा।
सतर्क दलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।’’ गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हथगोला बरामद किया गया। दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है।
संबंधित धाराओं के तहत शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी गतिविधियों का पता लगाने, बरामद हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत का पता लगाने तथा उनके अन्य संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह गिरफ्तारी सोमवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










