Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पांच पोस्टर मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। पुलवामा में पकड़ाए संदिग्धों से हथियार बरामद पुलवामा में पकड़ाए संदिग्धों के पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और दोनों के आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना संग असीम रियाज ने की मारपीट? बोलीं- CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग सब सामने रख दूंगी

Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ के फेम कपल रहे हिमांशी खुराना और असीम रियाज के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। असीम के ‘सबूत’ वाले बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है। उन्होंने कन्वर्जन मामले से जुड़े सबूत सामने रखने की बात कही और रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने का आरोप लगाया।

मैंने जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कहा
हिमांशी ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले कन्वर्जन को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। उनके मुताबिक, यह बात लोगों और मीडिया की ओर से बनाई गई। हिमांशी ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में हमेशा सोच-समझकर और सम्मान के साथ बोलती रही हैं। उन्होंने अपने ‘बिग बॉस’ के अनुभव, आध्यात्मिक सफर और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया।

सबूत चाहिए तो सब सामने आएगा

असीम रियाज ने अपने हालिया बयान में दावा किया था कि उनके पास हिमांशी से जुड़ी चैट और मैसेज मौजूद हैं। इसके बाद हिमांशी ने भी कहा कि अगर बात सबूतों की होगी, तो वह अपनी तरफ के सबूत भी सामने रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। हिमांशी ने लिखा कि ये सब कन्वर्जन से जुड़े मामले और उनके साथ हुई कथित हिंसा से संबंधित हैं। उन्होंने एक खास तारीख का भी जिक्र किया और लिखा, “उम्मीद है आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह याद होगी।”

अब चुप नहीं रहूंगी
हिमांशी ने कहा कि अगर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जाती है, तो वह अब चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान उन्हें अपमान और बेइज्जती का सामना करना पड़ा। हिमांशी ने यह भी कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने एक्स पार्टनर की छवि बचाने के लिए कई चीजों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।

मैंने हमेशा सम्मान दिया

Himanshi Khurana Asim Riaz

हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी और असीम को सम्मान दिया। बदले में वह भी सम्मान की उम्मीद करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा, तो उनके पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। हिमांशी ने असीम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सबूतों की बात करनी है तो पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ बात होनी चाहिए।

अपनी कहानी बताने में दिक्कत क्यों?
अपनी पोस्ट के आखिर में हिमांशी ने सवाल किया कि जब दूसरे लोग अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, तो उन्हें अपनी जिंदगी के अनुभव और उनसे मिली सीख साझा करने से क्यों रोका जाता है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी कहानी और अपनी सीख लोगों के साथ साझा कर रही हैं। ऐसे में लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है, यह उनकी समझ से बाहर है।

फिलहाल, हिमांशी के इस बयान के बाद असीम रियाज की ओर से कोई नया जवाब सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत-पाकिस्तान की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री, ये है पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची और नागोया शहर में किया जाएगा. एशियन गेम्स में क्रिकेट का भी टूर्नामेंट होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है. Wed, 26 Aug 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

Glacier Burst Nepal : नेपाल में कुदरत का कहर, ग्लेशियर फटने से भारी तबाही | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:35:46+00:00

UP News: महिलाओं के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान सुनो Akhilesh Yadav | Samajwadi Party on Women #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers