Responsive Scrollable Menu

आसिम के दावों पर हिमांशी खुराना का जवाब:बोलीं- धर्म परिवर्तन के तथ्य दिखाने के लिए तैयार हूं, हिंसा के सबूत भी सामने रखूंगी

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद को लेकर किए दावों पर सोमवार को जवाब दिया। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शेयर करने की बात कही और हिंसा के सबूत भी सामने रखने की बात कही। हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी की बातें लोगों के साथ शेयर करते समय सम्मान और समझदारी का ध्यान रखा है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा ईमानदारी से बात की है। मैंने कभी इन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी। हिमांशी बोलीं- सबूतों के साथ पूरी बात करूंगी हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात होगी तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं। हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह आसिम की इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने लिखा, अगर आप मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और सम्मान दिखाया। उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है।अगर आप ‘सबूत’ की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ। हिमांशी ने आगे लिखा कि अगर तुम सबूतों का खेल खेलना चाहते हो तो इसे तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ ईमानदारी से खेलते हैं। अपने बयान के आखिर में हिमांशी ने पूछा कि जब बाकी लोग अपने अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख साझा करने में परेशानी क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। जब बाकी लोग अपने अनुभव खुलकर बताते हैं, तो मेरे अपनी कहानी बताने पर अलग नियम क्यों हैं? आसिम ने धर्म को विवाद में लाने पर आपत्ति जताई आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि ध्यान खींचने के लिए निजी विवादों में धर्म को नहीं लाना चाहिए। आसिम ने रविवार को लिखा, “मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे।” उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना अपरिपक्वता है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।” पूरी खबर यहां पढ़ें विवाद तब शुरू हुआ जब हिमांशी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान हिमांशी से पारस ने पूछा था कि आपका धर्म परिवर्तन होने वाला था? जिस पर हिमांशी ने कहा था कि एक रात ऐसा वाकया हुआ कि मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकतीं। इसके बाद मैंने अपने मुंह से ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी कि जैसे मैं अलविदा बोल रही हूं। उन्होंने आगे कहा था कि फिर मेरे दिमाग में ऐसी उल्टी चीजें आने लगीं। मैं ऐसे सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें दिसंबर 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल रिश्ते में रहने के बाद 6 दिसंबर 2023 को अलग होने का ऐलान किया था। उस समय हिमांशी ने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को ब्रेकअप की वजह बताया था।

Continue reading on the app

सलमान खान के बॉडी डबल की बिगड़ी तबीयत, भाईजान ने उठाया मदद का जिम्मा, सर्जरी से मेडिकल केयर तक का रखेंगे ध्यान

Salman Khan Body Double Parvez Kazi: सलमान खान के लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की हाल ही में तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी छोटी सर्जरी हुई. खबर मिलते ही सलमान खान ने उनकी मदद की और इलाज से जुड़ी जरूरी मेडिकल केयर के लिए आगे आए.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers