Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: कुत्तों को राखी बांधना धर्म सम्मत है या नहीं? कृति सेनन के एड से मचा बवाल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के नाम वाले 5 पोस्टर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। पुलवामा में तलाशी में एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के स्रोत और दोनों के आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। इससे कुछ घंटे पहले शोपियां में भी 3 संदिग्ध OGW गिरफ्तार किए गए थे। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












