Responsive Scrollable Menu

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं? जानें

Chandra Grahan 2026 Kab Lagega: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को  है. इस दिन रक्षाबंधन के पर्व के साथ-साथ साल का दूसरा ग्रहण भी लगने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि चंद्र ग्रहण कितना प्रभावी रहने वाला है? क्या यह ग्रहण भारत में दिखेगा या फिर इसका सूतक काल लगेगा या नहीं. ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं? आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में.

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण है. खगोलिय गणना के मुताबिक, ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और करीब सुबह 11:21 पर समाप्त होगा. वहीं, ग्रहण का पीक टाइम सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा. हालांकि, भारत की बात करें तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उस समय भारत में दिन होगा और चंद्रमा क्षितिज ने नीचे होगा. इसलिए, चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखेगा.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Katha: राखी क्यों बांधी जाती है? कृष्ण-द्रौपदी से लेकर इंद्राणी तक... जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का असर होगा या नहीं?

क्योंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिएं पारंपरिक ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इस वजह से रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण के कारण कोई रोक नहीं रहेगी. भारत में लोग सामान्य तरीके से राखी का त्योहार मना सकेंगे.

कहां-कहां दिखने वाला है चंद्र ग्रहण?

NASA के अनुसार, चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और अन्य इलाकों में दिखेगा. इसलिए, इन क्षेत्रों के लोग अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण से जुड़े नियमों का पालन करेंगे. 

ग्रहण के बाद क्या करें और क्या नहीं?

हालांकि, भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में वहां रहने वाले लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद नियमों का पालन करें. भारतीय मूल के लोग जो वहां रहते हैं, उन्हें ग्रहण समाप्त होने के बाद पवित्र नदी या जल से स्नान करना चाहिए. ऐसा संभव न हो तो सामान्य जल से स्नान कर लें. इसके बाद घर के पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान की पूजा-अर्चना करें और जरूरतमंद लोगों को दान करें. ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवताओं की पूजा करें.

कब है रक्षाबंधन 2026?

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार पंचांग के अनुसार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाने वाला है. बता दे कि हर वर्ष राखी का त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस हिसाब से गणनाओं के मुताबिक,  दिल्ली में राखी बांधने का समय 5:57 से लेकर 9:48 तक रहेगा. अच्छी बात यह है कि इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा. इसलिए, ग्रहण को लेकर या फिर भद्रा, दोनों को लेकर ही आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपनी श्रद्धा और प्रेम के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएं.

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 पर 
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 28 अगस्त को सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

'कुछ तो गलत होगा ना...', गोविंदा-सुनीता विवाद में कूदीं कश्मीरा शाह, मामी का किया सपोर्ट

Kashmera Shah on Govinda-Sunita: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी सुनीता आहूजा के बीच काफी लंबे समय से विवाद छिड़ा हुआ है. भले ही सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. लेकिन दोनों के बीच एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला जारी है. अब इस मामले में गोविंदा के परिवार ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. हाल ही में  कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने मामी सुनीता का सपोर्ट किया.

फैमिली कोप्रोटेक्ट करने की कही बात

हाल ही में कश्मीरा शाह बिग बॉस फेम और एक्टर अभिषेक कुमार के बर्थडे पार्टी में पहुंची थी. इस दौरान मीडिया ने उनसे  गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में चल रही अनबन को लेकर सवाल किया.  इसपर जवाब देते हुए कश्मीरा शाह ने हमेशा की तरह अपने बेबाक अंदाज में बात की. उन्होंने पैपराजी से कहा- 'मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और मैं अपनी फैमिली की महिलाओं के साथ हूं. अगर लिखना है समझना है तो ये समझो, मैं सुनीता के साथ हूं.'

सुनीता आहूजा का किया सपोर्ट

कश्मीरा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि वो अपनी मामी के साथ खड़ी हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'इतने दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं कहा था ना कि ये दिक्कत है, वो दिक्कत है. अब अगर वो कुछ कह रही हैं मतलब कुछ तो गलत होगा ना, देख लो.' वहीं, इससे पहले आरती सिंह (Aarti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) ने कहा था  ये मामला गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का है. दोनों आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लेंगे और किसी तीसरे को इसमें दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में फिर बढ़ी दूरियां? हीरो नंबर 1 को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

अनफॉलो करने की उड़ी अफवाह

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और खबर उड़ रही है कि सुनीता और गोविंद ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है.  कई स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं जो ये दावा कर रहे हैं कि कपल एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल, सुनीता आहूजा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला है.  उनकी फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम साफ तौर पर नजर आ रहा है. वहीं, गोविंदा भी सुनीता को फॉलो कर रहे हैं. 

शादी करने का लगाया आरोप

बता दें, सुनीता ये तो पहले ही कह चुकी हैं कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. वहीं, हाल ही में उन्होंने ये भी दावा किया एक्टर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले थे. राखी सावंत ने मीडिया के सामने सुनीता आहूजा से फोन में बात की थी और इसी दौरान उन्होंने बताया था कि गोविंदा शादी करने का प्लान कर रहे थे और इसी के चलते उन्होंने अपने तलाक की अर्जी वापस ली है. वहीं, बातचीत में सुनीता ये कहती दिखीं थी कि वो परेशान हैं और सपोर्ट चाहती हैं.

सुनीता को लेकर क्या बोलें थे गोविंदा?

वहीं, गोविंदा ने सुनीता के बयानों को लेकर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था- 'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें. अब लोग आपका आईना देखेंगे. युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे. कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे. ये मत कीजिए. मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है. आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती.'

ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल

Continue reading on the app

  Sports

‘इसके पीछे छिपना बंद करो, बड़ी टीम से हारें तो…’ हॉकी वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के पीआर श्रीजेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से भारत के बाहर होने पर पीआर श्रीजेश भड़क उठे हैं। पूर्व दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने जवाबदेही की मांग की है। भारत की पुरुष और महिला टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। Tue, 25 Aug 2026 10:30:52 +0530

  Videos
See all

Karnataka News : विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:12:06+00:00

Sugar Price Hike LIVE Updates: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला | Sugar Price | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers