'कुछ तो गलत होगा ना...', गोविंदा-सुनीता विवाद में कूदीं कश्मीरा शाह, मामी का किया सपोर्ट
Kashmera Shah on Govinda-Sunita: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी सुनीता आहूजा के बीच काफी लंबे समय से विवाद छिड़ा हुआ है. भले ही सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. लेकिन दोनों के बीच एक दूसरे पर आरोपों का सिलसिला जारी है. अब इस मामले में गोविंदा के परिवार ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. हाल ही में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने मामी सुनीता का सपोर्ट किया.
फैमिली कोप्रोटेक्ट करने की कही बात
हाल ही में कश्मीरा शाह बिग बॉस फेम और एक्टर अभिषेक कुमार के बर्थडे पार्टी में पहुंची थी. इस दौरान मीडिया ने उनसे गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में चल रही अनबन को लेकर सवाल किया. इसपर जवाब देते हुए कश्मीरा शाह ने हमेशा की तरह अपने बेबाक अंदाज में बात की. उन्होंने पैपराजी से कहा- 'मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और मैं अपनी फैमिली की महिलाओं के साथ हूं. अगर लिखना है समझना है तो ये समझो, मैं सुनीता के साथ हूं.'
सुनीता आहूजा का किया सपोर्ट
कश्मीरा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि वो अपनी मामी के साथ खड़ी हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'इतने दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं कहा था ना कि ये दिक्कत है, वो दिक्कत है. अब अगर वो कुछ कह रही हैं मतलब कुछ तो गलत होगा ना, देख लो.' वहीं, इससे पहले आरती सिंह (Aarti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) ने कहा था ये मामला गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का है. दोनों आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लेंगे और किसी तीसरे को इसमें दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में फिर बढ़ी दूरियां? हीरो नंबर 1 को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
अनफॉलो करने की उड़ी अफवाह
इस बीच सोशल मीडिया पर एक और खबर उड़ रही है कि सुनीता और गोविंद ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. कई स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं जो ये दावा कर रहे हैं कि कपल एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल, सुनीता आहूजा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला है. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम साफ तौर पर नजर आ रहा है. वहीं, गोविंदा भी सुनीता को फॉलो कर रहे हैं.
शादी करने का लगाया आरोप
बता दें, सुनीता ये तो पहले ही कह चुकी हैं कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है. वहीं, हाल ही में उन्होंने ये भी दावा किया एक्टर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले थे. राखी सावंत ने मीडिया के सामने सुनीता आहूजा से फोन में बात की थी और इसी दौरान उन्होंने बताया था कि गोविंदा शादी करने का प्लान कर रहे थे और इसी के चलते उन्होंने अपने तलाक की अर्जी वापस ली है. वहीं, बातचीत में सुनीता ये कहती दिखीं थी कि वो परेशान हैं और सपोर्ट चाहती हैं.
सुनीता को लेकर क्या बोलें थे गोविंदा?
वहीं, गोविंदा ने सुनीता के बयानों को लेकर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था- 'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें. अब लोग आपका आईना देखेंगे. युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे. कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे. ये मत कीजिए. मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है. आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती.'
ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
Viral Video : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है इसमें देखें
Viral Video : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं. वीडियो में उनके हल्के-फुल्के अंदाज को देखकर कुछ यूजर्स ने उनके नशे में होने का दावा किया है.
The post Viral Video : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है इसमें देखें appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









