Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं कंगना, बोलीं- पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ, मेरे जैसे कोई सक्सेसफुल नहीं!

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। कंगना ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा है, जो समय-समय पर उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद का नाम लेते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह नहीं सुनेंगी, जिन्होंने उनकी तुलना में बहुत कम सफलता हासिल की है।

पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ

पैपराजी से बातचीत में कंगना ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए उन्हें गालियां देते हैं और उनके बारे में बयान देते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा, “पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही।” कंगना ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी जिंदगी की सफलता का 1% भी हासिल नहीं कर पाया है, तो वह उसका ज्ञान सुनने में दिलचस्पी नहीं रखतीं। उनका कहना है कि वह सिर्फ उन लोगों की सलाह लेंगी, जो उनसे ज्यादा सफल हैं।

तापसी-राखी पर भी साधा निशाना
कंगना ने तापसी पन्नू और राखी सावंत के पुराने बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि राखी ने उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं।
वहीं, तापसी को लेकर कंगना ने कहा कि उन्होंने उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड पर टिप्पणी की है। कंगना ने कहा कि वह इस तरह की बातों को अब नजरअंदाज नहीं करेंगी।

कुछ समय पहले तापसी और कंगना के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग देखने को मिली थी। कंगना ने अपनी अब डिलीट हो चुकी इंस्टाग्राम स्टोरी में तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। उन्होंने तापसी पर उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था।

आशुतोष राणा और सोनू सूद को भी जवाब
कंगना ने अभिनेता आशुतोष राणा और सोनू सूद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा के कथित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कंगना की तुलना कुत्ते के भौंकने से की थी।

वहीं, सोनू सूद के उस बयान पर भी कंगना ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें सही तरीके से व्यवहार करने की सलाह दी गई थी। कंगना ने कहा कि जिन लोगों ने खुद उनके स्तर की सफलता हासिल नहीं की, वह उनसे सलाह नहीं लेना चाहतीं।

कोई कुत्ता कह रहा, कोई माता-पिता को गाली दे रहा
अपने खिलाफ की गई अलग-अलग टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा, “कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कहता है कि टांग उठाती है।”

कंगना ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने अपने आलोचकों के लिए ‘भूखे-नंगे’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि अब बहुत हो चुका है।

बाबा रामदेव पर भी भड़कीं कंगना
कंगना ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए सारी मर्यादाएं पार कर दी हैं। कंगना ने कहा कि एक महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी से पूरा समाज शर्मसार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म से जुड़े कपड़े पहनने वाले व्यक्ति को महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े- कंगना के 'सस्ती कॉपी' वाले पोस्ट पर फूटा तापसी का गुस्सा, बोलीं- 'साबित हो गया....'

Continue reading on the app

Upcoming SUVs: इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में आएंगी ये धांसू नई गाड़ियां

Upcoming SUVs: भारत में SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां नए मॉडल और मौजूदा SUV के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले समय में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। इनमें हुंडई की नई इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV HE1i शामिल है, जिसका मुकाबला टाटा पंच EV से हो सकता है। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में नया सीरीज-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जिसके जरिए करीब 35 kmpl माइलेज हासिल करने का लक्ष्य हो सकता है। इसके अलावा महिंद्रा विजन एस और थार फेसलिफ्ट भी आने वाले प्रमुख मॉडल्स में शामिल हैं।

1. Hyundai HE1i: Punch EV को टक्कर देगी नई इलेक्ट्रिक SUV
Hyundai भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है। इसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। यह एक इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV होगी और लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Tata Punch EV से हो सकता है।

इसे 2026 के अंत से पहले बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो HE1i में बॉक्सी लुक और SUV जैसा दमदार स्टांस मिलने की संभावना है। इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह Hyundai के E-GMP(K) प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। इसमें 42 kWh और 49 kWh के दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित रेंज करीब 350 किलोमीटर तक हो सकती है।

2. Mahindra Vision S: नई सब-4 मीटर SUV की तैयारी
Mahindra भी Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित एक नई प्रोडक्शन SUV लाने की तैयारी में है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

यह SUV सब-4 मीटर सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। इसमें बॉक्सी डिजाइन के साथ दमदार SUV स्टांस देखने को मिल सकता है। वहीं, केबिन में आधुनिक और टेक्नोलॉजी आधारित कई फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।

Vision S को Mahindra के नए NU-IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। यह एक मल्टी-एनर्जी आर्किटेक्चर है, इसलिए SUV को अलग-अलग पावरट्रेन के साथ पेश करने की संभावना है।

शुरुआत में इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। बाद में इसके लाइनअप में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल किए जा सकते हैं।

3. Maruti Suzuki Fronx Facelift: 35 kmpl माइलेज पर नजर
Maruti Suzuki की लोकप्रिय Fronx को भी जल्द बड़ा अपडेट मिल सकता है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, इसका सबसे बड़ा अपडेट पावरट्रेन में देखने को मिल सकता है। इसमें नया सीरीज-हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है।

इस सिस्टम में 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर देने के बजाय जनरेटर की तरह काम कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए बिजली उत्पन्न कर सकता है। इस तकनीक के जरिए करीब 35 kmpl माइलेज हासिल करने का लक्ष्य हो सकता है।

केबिन में भी कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इनमें वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

4. Mahindra Thar Facelift: डिजाइन और फीचर्स में होगा बदलाव
Mahindra अपनी लोकप्रिय तीन-दरवाजे वाली Thar को भी अपडेट करने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि मौजूदा मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखा जा सकता है।

नई Thar में Thar Roxx से प्रेरित ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, अपडेटेड टेल-लैंप और नए अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है।

केबिन को मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।

किस SUV पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजर?
इन चारों आगामी SUV में अलग-अलग खूबियां देखने को मिल सकती हैं। Hyundai HE1i इलेक्ट्रिक सेगमेंट में किफायती विकल्प के तौर पर सामने आ सकती है, जबकि Maruti Fronx Facelift का हाइब्रिड पावरट्रेन बेहतर माइलेज पर फोकस कर सकता है। दूसरी ओर, Mahindra Vision S और Thar Facelift अपने SUV डिजाइन और दमदार फीचर्स के चलते ग्राहकों का ध्यान खींच सकते हैं।

कुल मिलाकर, आने वाले समय में SUV खरीदारों के पास इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड, पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन तक कई विकल्प मौजूद होंगे।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलेंगी अनाया बांगर, भारत में नहीं तो सात समंदर पार मिली मंजूरी

anaya bangar cricket: अनाया बांगर का कहना है कि वह मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं. उन्होंने इसे अपने लिए बेहद भावुक पल बताया. अब अनाया का लक्ष्य फिटनेस और फॉर्म हासिल कर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना और महिला बिग बैश लीग खेलना है. Tue, 25 Aug 2026 20:52:09 +0530

  Videos
See all

Iran US Conflict: ईरान का बदला शुरू? अमेरिका में मची खलबली! | Iran US War | Trump | Iran Retaliation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:32+00:00

Akash Anand Targeted Congress SP: Akash Anand का Congress और SP पर बड़ा हमला! Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers