Responsive Scrollable Menu

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर ऐसे लगेगी रोक, सरकार ने बदल दिया ये नियम

Sugar Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में हो रही भारी बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. जिसके लिए केंद्र ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन किया है. जिसके तहत अब चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री को अनिवार्य कर दिया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

 

Continue reading on the app

कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद कुछ इस अंदाज में ड्रेसिंग रूम में ध्रुव जुरेल का स्वागत, BCCI ने शेयर किया इनसाइड VIDEO

Dhruv Jurel Century: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका जय जवान जय किसान टैटू वाला सेलिब्रेशन काफी वायरल हुआ. जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई और अपने पिता और दादा को शतक डेडिकेट किया. अब बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ध्रुव जुरेल अपने गेम के बारे में बता रहे हैं और साथ ही साथ ड्रेसिंग रूम के माहौल का वीडियो भी दिखाया गया है.

BCCI ने शेयर किया वीडियो

कोलंबो टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और 115 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे. जुरेल 99 के स्कोर पर थे और तभी वह एक रन के लिए भागे, लेकिन फील्डर्स के हाथ में गेंद आ गई और उन्होंने डायरेक्ट थ्रो फेंका, तब तक जुरेल क्रीज पर पहुंच नहीं पाए थे. मगर, उनकी किस्मत अच्छी थी और डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर नहीं लगी और जुरेल को जीवनदान मिल गया. उनका शतक पूरा होता देख पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा. बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जुरेल के शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में खूब जश्न मना.

ध्रुव जुरेल ने 'टैटू सेलिब्रेशन' के पीछे की वजह का किया खुलासा

कोलंबो टेस्ट में शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल ने टैटू दिखाते हुए अपनी पारी को सेलिब्रेट किया था. फिर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके पीछे की वजह के बारे में बताया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे उनके 'टैटू सेलिब्रेशन' के बारे में पूछा, जिसपर 'जय जवान, जय किसान' लिखा था. इस पर जुरेल ने कहा, 'मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सैनिक थे. ये मेरी जड़े हैं, जहां से मैं आया हूं, और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता. इसलिए वह सेलिब्रेशन मेरे पिता और दादाजी के लिए था.'

ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 177 गेंदों पर 115 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरेल नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे.

फिर पहले दिन चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. इसके बाद दोनों भारतीय विकेटकीपरों के बीच 7वें विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी हुई. जुरेल की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 503 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का भी खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम

Continue reading on the app

  Sports

अब श्रीलंका हो या ऑस्ट्रेलिया… टीम इंडिया को मिल गई नई ‘दीवार’, इसे भेद पाना मुश्किल

Team India: टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई त्रिमूर्ति मिल गई है, जो क्रीज पर टिकने के साथ-साथ बड़े स्कोर बनाना भी जानती है. इन 3 खिलाड़ियों ने टीम मैनजमेंट की लंबी तलाश को खत्म कर दिया है. Tue, 25 Aug 2026 19:18:18 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: अनुराग भदौरिया का बीजेपी पर बड़ा हमला | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:16:04+00:00

Delhi News में देखिये Jasola नाले में गिरा बच्चा, 3 दिन बाद किस हालत में मिला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers