Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Date: हेरंब संकष्टी चतुर्थी कब है? सुबह में करीब 3 घंटे की भद्रा, जानें तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Date: भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि को हेरंब संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं. इसमें गणेश जी और चंद्रमा की पूजा करते हैं. इस बार सुबह में लगभग 3 घंटे की भद्रा है. गणेश पूजा के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. यह भाद्रपद की पहली चतुर्थी है.
सड़कों पर समंदर! लगा भारी जाम, कृषि भवन की पार्किंग डूबी, दफ्तरों में पानी घुसने से कर्मचारी बेहाल
Delhi Waterlogging: राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव और जाम की समस्या आम हो चुकी है. खराब जल निकासी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके बाद भी अब तक लोगों की समस्या सुलझती हुई नजर नहीं आ रही है. बीते दिन दिल्ली में सुबह करीब 11 बजे से वर्षा शुरू हुई, जो कि दोपहर तक जारी रही. ऐसे में जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल लाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम के कारण स्कूल ट्रांसपोर्ट से आने वाले बच्चे जाम की वजह से देरी से घर पहुंचे .
दिल्ली के पॉश इलाकों में भी जलभराव
दिल्ली में आज बारिश के कारण संसद भवन के बाहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिस कारण लोगों की बाइक और स्कूटी तक बंद हो गई. बस स्टैंड के पास जलभराव के कारण बसें रुक तक नहीं पा रही है. संसद भवन के बाहर सड़कों का ही नहीं, बल्कि कृषि भवन, उद्योग भवन, शास्त्री भवन और कर्तव्य भवन यहां की सड़कों का भी यही हाल है. सरकारी कर्मचारियों ने न्यूज नेशन से बात करते हुए कहा कि वह बड़ी मुश्किल से दफ्तर पहुंच पाए हैं. इतना ही नहीं सीआईएसएफ के जवान भी नंगे पैर पानी में खड़े होकर सुरक्षा करते हुए नजर आ रहे हैं. कृषि भवन के अंदर भी जबरदस्त जलभराव नजर आ रहा है. पूरी पार्किंग पानी में डूब चुकी है. वहीं, मंगलवार हुई जबरदस्त बारिश का असर इंसानों के साथ साथ जानवरों पर भी नजर आने लगा है. गीले पेड़ों और जलभराव वाली सड़कों के बीच शास्त्री भवन के गेट पर दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों बंदरों का आतंक नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर ऐसे लगेगी रोक, सरकार ने बदल दिया ये नियम
#WATCH | Delhi: Several areas of the national capital face severe waterlogging following heavy rainfall; visuals from Karkola area pic.twitter.com/IOJeWhoqFI
— ANI (@ANI) August 25, 2026
CPWD ऑफिस के हालात
केंद्रीय दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद CPWD के दफ्तर में भी पानी भर गया है. हालात ऐसे हैं कि ऑफिस के अंदर रखी फाइलों से भरी अलमारियां और एयर कंडीशनिंग से जुड़े डेक तक पानी की चपेट में नजर आ रहे हैं. कर्मचारियों के लिए दफ्तर तक पहुंचना और वहां काम करना मुश्किल हो गया है. वहीं, लुटियन दिल्ली, जहां देश के कई बड़े नेता और अधिकारी रहते हैं, वहां भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. कई बंगलों के अंदर तक पानी पहुंच गया है और चारों तरफ अस्त-व्यस्त हालात नजर आ रहे हैं. कुशक रोड से लेकर रफी मार्ग तक सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं. करीब एक फुट तक पानी जमा होने के कारण लोगों को पैदल निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH | Delhi: Several areas of the national capital face severe waterlogging following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) August 25, 2026
Visuals from near Ram Manohar Lohia Hospital pic.twitter.com/XqDntE8YTB
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed in parts of the national capital after heavy rainfall; visuals from near AIIMS pic.twitter.com/ahNoiyWx8x
— ANI (@ANI) August 25, 2026
ये भी पढे़ं: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे, 'बैक-टू-स्कूल' कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने दी जानकारी
केंद्रीय सचिवालय के आसपास बाढ़ जैसे हालात
केंद्रीय सचिवालय के आसपास भी भारी जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं. दफ्तर जाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कर्मचारियों को अपने दफ्तर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. केंद्रीय दिल्ली के पॉश डिप्लोमेटिक एन्क्लेव चाणक्यपुरी में भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति है. शांतिपथ के आसपास सड़कों पर पानी जमा है. तुर्की दूतावास के बाहर भी जलभराव देखने को मिल रहा है, जहां पानी के बीच से दूतावास और लग्जरी गाड़ियां गुजरती नजर आ रही हैं. भारी बारिश और जलभराव के बावजूद कुछ लोग सुबह के वक्त मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए।.देशी-विदेशी लोग बारिश के बीच मॉर्निंग जॉगिंग करते दिखाई दिए. केंद्रीय दिल्ली के कई इलाकों में करीब एक फुट तक पानी जमा हो गया है. सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed near AIIMS after heavy rainfall. pic.twitter.com/Er9Jg61wYJ
— ANI (@ANI) August 25, 2026
दिल्ली के इन इलाकों में भीषण जलभराव
दिल्ली के कई मुख्य सड़कों पर भी आज बारिश के कारण भीषण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास की सड़कें जलमग्न दिखाई दी. वहीं एम्स के पास भी बारिश के कराण सड़कों पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिस कारण बाइक सावरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान कई बाइक सवार अपनी वाहनों को धक्का मरते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही मोती बाग, एम्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बीकाजी कामा प्लेस समेत कई इलाकों में भीषण जलभराव नजर आ रहा है.
#WATCH | Delhi: Several areas of the national capital face severe waterlogging following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) August 25, 2026
Visuals from Baba Kharak Singh Marg pic.twitter.com/fXQHMT8ws1
#WATCH | Delhi: Several areas of the national capital face severe waterlogging following heavy rainfall; traffic snarl also witnessed here.
— ANI (@ANI) August 25, 2026
Visuals from Baba Kharak Singh Marg pic.twitter.com/yU1p6ftVNl
ये भी पढे़ं: कमल की तरह स्थिर करेगा तन और मन, जानिए पद्मासन करने की सही विधि और लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









