Responsive Scrollable Menu

Kanika Chadha बनीं दुबई में भारत की पहली लाइसेंस प्राप्त रियल एस्टेट क्रिएटर

Kanika Chadha: दुबई के रियल एस्टेट बाजार में भारतीय उद्यमी कनिका चड्ढा ने खास पहचान बनाई है. Done & Dusted Realty की संस्थापक कनिका चड्ढा (Kanika Chadha) को दुबई में भारत की पहली लाइसेंस प्राप्त रियल एस्टेट क्रिएटर के रूप में मान्यता मिली है. उन्होंने यूएई के जरूरी कानूनी और विज्ञापन मानकों को पूरा किया.

The post Kanika Chadha बनीं दुबई में भारत की पहली लाइसेंस प्राप्त रियल एस्टेट क्रिएटर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा:बोलीं- अगर आज अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं। दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।” कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।” कश्मीरा के ताजा बयान से कुछ समय पहले उन्होंने शादी और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आसमान में दिल के आकार के निशान की तस्वीर के साथ सवाल किया था कि क्या अब भी “सच्चा प्यार” मौजूद है। उन्होंने कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी। वहीं इससे पहले पिछले महीने में एक पोस्ट शेयर करते हुए, जब सुनीता शो 'लॉक अप सीजन 2' में थीं, तो उनको लेकर कश्मीरा ने लिखा था, मामी, मजबूत रहो। आप अकेली नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। असली जिंदगी हो या रील लाइफ, हमेशा खुद जैसी रहो और जो आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि असली मुश्किल क्या होती है। उन्होंने आगे लिखा था, आपका यह ‘डेविल्स एंजेल’ आपकी रक्षा करने के लिए यहां है। मैं वादा करती हूं कि किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं। मेरा कहना है कि वहीं डटी रहो और जो भी शो में आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी मुश्किल कर दो। आपसे आज भी और हमेशा प्यार रहेगा। सुनीता ने याचिका वापस लेने की वजह बताई सुनीता अपनी शादी में आ रही परेशानियों को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं। हाल ही में सुनीता ने एक फोन कॉल में राखी सावंत से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के दावे को गलत बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली। गोविंदा ने अफवाहों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों को लेकर गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. …………… गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में जादू बिखेरने को तैयार जीशान, लेग स्पिनर पर रहेगी सेलेक्टर्स की नजर, 5 साल बाद खेलेगा रेड बॉल क्रिकेट

legspinner Zeeshan Ansari story: जीशान अंसारी ने 2020 में राज्य के लिए अपनी आखिरी रणजी ट्रॉफी उपस्थिति के लगभग पांच साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए एक मजबूत वापसी की. उन्हें श्रीलंका में अपने दो अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत 'ए' टीम में भी चुना गया था. Tue, 25 Aug 2026 16:11:33 +0530

  Videos
See all

Patna News: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग, गांधी मैदान में छात्रों पर पुलिस का एक्शन | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:40:55+00:00

Breaking News: रांची में CO ऑफिस के बाहर BJP का भारी बवाल | BJP Protest | CO Office | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T10:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers