Responsive Scrollable Menu

IND VS SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी तीसरे दिन का खेल? जानिए कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम

IND VS SL Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 503/9 का स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी. हालांकि, दूसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते मैच का मजा किरकिरा हो गया. अब ऐसे में तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज मेजबान टीम को कम से कम स्कोर पर ऑलआउट करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. तो आइए तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि आखिर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? क्या बारिश होगी... या फिर दिन के पूरे ओवर फेंके जाएंगे.

कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में आज तीसरे दिन का खेल खेला जाने वाला है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मंगलवार को भी कोलंबो में बारिश की संभावना है, जो तीसरे दिन के खेल को प्रभावित कर सकती है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज सुबह 92% बारिश की संभावना जताई जा रही है, वहीं रात में 98% चांसेस हैं. ऐसे में दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है, या फिर कुछ ओवर खराब हो सकते हैं. वहीं, तापमान 28 से 26 डिग्री तक रहेगा. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 83% तक रहने की संभावना है.

टीम इंडिया ने 503/9 के स्कोर पर घोषित की पारी

कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम इंडिया ने 138 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली. तो वहीं, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक ठोके. यशस्वी जायसवाल भी 45 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए. इस तरह भारत ने अच्छा खेल दिखाते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा दिया.

भारतीय गेंदबाजों पर टिकी होंगी नजरें

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में अपना काम कर दिया है और अब सभी की नजरें भारतीय गेंदबाजों पर टिकी होंगी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बारिश के बाद गेंदबाजी की और 2 विकेट झटक लिए. श्रीलंका का स्कोर दूसरे दिन के खत्म होने पर 8/2 रहा और टीम इंडिया अभी 495 रनों से पीछे है. ऐसे में भारतीय गेंदबाज पूरी कोशिश करेंगे की श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकें, ताकि टीम इंडिया फॉलोऑन खिलाकर मैच पर कब्जा कर सके.

ये भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल ने खोला शतक के बाद 'टैटू सेलिब्रेशन' का राज, बताया हाथ पर क्यों लिखवाया 'जय जवान, जय किसान'?

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीज़न से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े हुए हैं। वह इस लीग में CSK के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और 'मेन इन येलो' (CSK टीम) के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। अपने खेल करियर के आखिरी दौर में चल रहे धोनी, CSK में हिस्सेदारी खरीदकर चेन्नई की इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ अपने रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते थे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK मैनेजमेंट के उनकी शर्तों पर सहमत न होने के कारण यह डील नहीं हो पाई।
 

इसे भी पढ़ें: Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला


क्रिकब्लॉगर (CricBlogger) के अनुसार, रांची के रहने वाले 45 वर्षीय क्रिकेटर ने CSK में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन मैनेजमेंट उनकी बताई शर्तों पर सहमत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, धोनी शुरू में फ़्रैंचाइज़ी में 25% हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, लेकिन CSK के मालिक उन्हें 3% हिस्सेदारी देने को तैयार थे। इसके बाद धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% कर दी, लेकिन मैनेजमेंट का ऑफ़र सिर्फ़ 4% तक ही बढ़ा। बातचीत के एक और दौर के बाद, ख़बरों के मुताबिक धोनी ने 18% हिस्सेदारी पर डील करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन CSK मैनेजमेंट का आखिरी ऑफ़र 5.5% था।
 

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर


क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि धोनी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह इसे मुफ़्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK मैनेजमेंट की सोच अलग थी। सूत्रों के मुताबिक, धोनी और CSK मैनेजमेंट के बीच ज़्यादातर बातचीत ज़ुबानी हुई और दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ। ऐसी भी खबरें हैं कि हिस्सेदारी को लेकर हुए मतभेद ने CSK और धोनी के रिश्तों में खटास पैदा कर दी है, और इस बात पर कोई पक्का भरोसा नहीं है कि CSK के पूर्व कप्तान पांच बार की IPL चैंपियन टीम के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, चोट के कारण वह इस लीग के 2026 सीज़न में 'मेन इन येलो' के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 25 Aug 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

Karnataka News : विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:12:06+00:00

Sugar Price Hike LIVE Updates: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला | Sugar Price | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers