Responsive Scrollable Menu

Kashmiri Pandit कर्मचारियों को मिली धमकी, Omar Abdullah ने जताई गंभीर चिंता

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को आतंकवादियों से धमकियां मिलने को सोमवार को गंभीर चिंता का विषय बताया। दूसरी ओर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने उनकी निजी जानकारी ऑनलाइन लीक होने के बाद सुरक्षा बढ़ाने, उच्चस्तरीय जांच कराने और घर से काम करने की अनुमति देने की मांग की। कथित तौर पर 23 अगस्त को जारी धमकी भरे पत्र में प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत भर्ती किए गए कई कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम हैं।

यह पत्र पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक संगठन की छाया माने जाने वाले यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) ने जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र में जम्मू में स्थित घरों के पते, वाहनों के नंबर और फोन नंबर जैसी गोपनीय जानकारी भी शामिल हैं। अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया।

उन्होंने पुलिस, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से पत्र के स्रोत की पूरी जांच करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जाए और उनके साथ सम्मान से व्यवहार किया जाए। कथित तौर पर सुरक्षा में हुई इस चूक से चिंतित ‘ऑल पीएम पैकेज एम्प्लॉइज फोरम कश्मीर’ ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू से मुलाकात की और घाटी में उनके कार्यस्थलों तथा निवास स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की मांग की। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी धमकियां नहीं दी जानी चाहिए। कानून-व्यवस्था प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इन मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने करीब ढाई साल पहले बडगाम में राजस्व अधिकारी राहुल भट और स्कूल शिक्षिका रजनी बाला की हत्या समेत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाकर की गईं हत्याओं का जिक्र किया। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही के परिणामों को लेकर चेतावनी दी।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘करीब ढाई साल पहले, इसी तरह की परिस्थितियों में कुछ कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाया गया था और इसके कारण हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा से जुड़े मामले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने दोहराया कि पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी धमकियों के स्रोत का पता लगाना और कर्मचारियों की सुरक्षा करना है। पीएम पैकेज के तहत नियुक्त प्रवासी कर्मचारियों के नेता सनी रैना ने संवेदनशील निजी जानकारी लीक होने पर गहरी चिंता जताई।

रैना ने कहा, ‘‘नए धमकी भरे पत्र में जम्मू में हमारे घरों के पते, वाहनों के नंबर और फोन नंबर शामिल हैं और यह निजी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है।’’ उन्होंने यह पता लगाने के लिए तत्काल जांच की मांग की कि निजी जानकारी धमकी देने वालों तक कैसे पहुंची। उन्होंने प्रशासन से अंतरिम सुरक्षा उपाय के तौर पर कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने या उनके कार्यस्थलों व कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। रैना ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का आरएसएस जैसे किसी राजनीतिक या वैचारिक संगठन से कोई संबंध नहीं है और वे केवल अपनी सरकारी ड्यूटी निभाने के लिए घाटी में हैं।

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता चेतन वानचू ने धमकियों की निंदा की और पूरी जानकारी लीक होने के पीछे की कड़ी का पता लगाने तथा आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वाले लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने वालों की जवाबदेही तय करने के लिए तत्काल और समयबद्ध जांच की मांग की। पुलिस और खुफिया एजेंसियां फिलहाल पत्र की वास्तविकता की जांच कर रही हैं और जानकारी लीक होने के स्रोत का पता लगा रही हैं।

Continue reading on the app

ED ने West Bengal SSC भर्ती मामले में दाखिल किया नया आरोपपत्र, Partha Chatterjee भी नामजद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल एसएससी समूह-सी और समूह-डी कर्मचारी भर्ती घोटाला मामले में नया आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी और तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता कुंतल घोष समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। कोलकाता में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में 20 अगस्त को अतिरिक्त अभियोजन शिकायत दायर की गई। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में जनवरी 2025 में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था।

पीएमएलए जांच सीबीआई की उस प्राथमिकी से शुरू हुई है, जिसमें पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीसीएसएससी) के जरिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। ईडी ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ जून में पश्चिम बंगाल केंद्रीय एसएससी सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में भी आरोपपत्र दाखिल किया था।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 600 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, किसी को 13 तो किसी को लगे 17 साल

5 bowlers Fastest to 600 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट का आंकड़ा छूना किसी भी गेंदबाज के लिए पहाड़ पर चढ़ने जैसा है. टेस्ट इतिहास में मुथैया मुरलीधरन से लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड तक कुछ ऐसे दिग्गज गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी और लंबी फिटनेस के दम पर यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया. मुरलीधरन ने सबसे कम मैचों में यह मुकाम हासिल किया. किसी को 13 तो किसी को 17 साल का लंबा सफर तय करना पड़ा. Wed, 26 Aug 2026 18:33:40 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood :नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, UP में अलर्ट! बढ़ा खतरा, प्रशासन सतर्क! UP Alert | Nepal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:06+00:00

Ankit Baliyan shot dead: Shamli में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या | Ankit Baliyan Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers