Responsive Scrollable Menu

Amit Shah ने सुरक्षा एजेंसियों को दिए निर्देश, घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ करें AI का इस्तेमाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ से सख्ती से निपटने का निर्देश देते हुए विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया आंकड़ों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण का सोमवार को आह्वान किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन-2026 का उद्घाटन करते हुए शाह ने गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘प्रहार’ योजना के तहत आतंकवाद-रोधी नीति को लागू करने के लिए प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने एजेंसियों से भगोड़ों को वापस लाकर, अनुपस्थिति में मुकदमे के प्रावधानों का इस्तेमाल कर और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद रोधी मामलों की जांच में व्यापक एवं एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर मुकदमों में तेजी लाने को कहा।

बयान में कहा गया, ‘‘गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करने के संबंध में एमएसी (मल्टी एजेंसी सेंटर) के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं का एआई आधारित विश्लेषण किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

Continue reading on the app

Mumbai में ऑटो चालक पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, Marathi भाषा प्रदर्शन से जुड़ा मामला

मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार को मराठी बोलने वाले एक ऑटो चालक द्वारा की जानकारी से जुड़े नियम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने पर चार ऑटो चालकों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारत से आए चालकों के बीच तनाव पैदा हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोपहर में उपनगरीय कांदिवली में प्रकाश शेजवाल पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में सुरेश यादव, महेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव और नूरुल अंसारी को गिरफ्तार किया।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा चालक राज्य सरकार के मराठी को ‘‘कामकाजी भाषा’’ के रूप में लागू करने के अभियान के विरोध में एमजी रोड पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी अन्य ऑटो चालकों से भी अपने वाहन नहीं चलाने की अपील कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि शेजवाल अपनी ऑटो-रिक्शा में यात्रियों को ले जाते रहे, जिससे कुछ प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने उसे अपशब्द कहे, जबकि चार आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पूरे महाराष्ट्र के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने 331 ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को नोटिस जारी किए, जिनमें से मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 139 चालक भी शामिल हैं। इन चालकों को मराठी का कामकाजी ज्ञान न होने के कारण नोटिस दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर चौथे दिन बुधवार को लंच तक दूसरी पारी में 83 रन पर उसके दो विकेट निकाल दिए। श्रीलंका इस तरह से भारत से 130 रन पीछे है। लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 35 और कामिंदु मेंडिस 10 रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले श्रीलंका ने सोनल दिनुशा (103) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बजाय श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया। भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।

दिनुशा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपना शतक पूरा किया। उन्होंने छक्का जड़कर शुरुआत की। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया।

लेकिन जैन ने जल्द ही उनके साथी लाहिरू कुमारा (12) को कवर पर खड़े ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवा दिया। सारांश का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट था। ऋषभ पंत ने फिट होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली जिससे जुरेल को फील्डिंग करनी पड़ी।

दिनुशा हालांकि शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सारांश ने उन्हें गलत ड्राइव खेलने के लिए उकसाया, जिसे स्लिप में खड़े केएल राहुल ने लपक लिया। श्रीलंका की फॉलोऑन के बाद शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे लाहिरू उदरा (03) और क्रीज पर पांव जमा चुके कामिल मिसारा (32) के आउट होने से झटका लगा।

मिसारा को रविंद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया। उदरा के आउट होने से श्रीलंकाई प्रबंधन बेहद निराश हुआ होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज ने सिराज की गेंद पर गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर जैन काे आसान कैच दिया।

Wed, 26 Aug 2026 12:42:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood LIVE: नेपाल में अचानक आया सैलाब, भयानक तस्वीरें वायरल | Rescue | Casualties | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T07:46:07+00:00

I PHONE के लिए परिवार की आत्महत्या | Maharashtra | viral video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T07:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers