Responsive Scrollable Menu

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू:8 रन पर आउट हुए, नंबर-3 के लिए जर्सी पर टेप लगाया; ईस्ट जोन मजबूत

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। मैच में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी जर्सी चर्चा में रही। उन्होंने जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाया। नंबर-3 की जर्सी के लिए टेप लगाया वैभव की जर्सी के पीछे एक हिस्से पर काला टेप लगा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईस्ट जोन की लॉजिस्टिक्स टीम उन्हें नंबर-3 की जर्सी समय पर उपलब्ध नहीं करा सकी थी। वैभव ने दूसरी जर्सी के नंबर के एक हिस्से को टेप से ढक दिया, ताकि पीछे सिर्फ नंबर-3 नजर आए। वे IPL में राजस्थान रॉयल्स और भारत के लिए भी नंबर-3 की जर्सी पहन चुके हैं। 6 गेंदों में दो चौके, फिर गली में कैच नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में बिश्वोरजीत कोंथौजम की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने बल्ला लगाया और गली में जोसेफ लालथंकुमा को कैच दे बैठे। वे 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 138 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद संभली पारी ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव 8 और कप्तान ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 138 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने शानदार शतक लगाए। सुदीप ने 146 और शाहबाज ने 167 रन बनाए। दोनों की पारियों से ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए। 111 रन पर सिमटा नॉर्थ ईस्ट जोन, फॉलोऑन 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने भी 3 विकेट हासिल किए। 356 रन की पहली पारी की बढ़त के बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दे दिया। ईस्ट जोन की टीम अब मैच पर मजबूत पकड़ बना चुकी है। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Continue reading on the app

प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टृूर फाइनल में पहुंचे:कीमर को 19-9 से हराया; अब कारुआना से खिताबी मुकाबला

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टूर (GCT) 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। प्रज्ञाननंदा ने क्लासिकल और रैपिड गेम के बाद ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके बाद खेले गए तीन ब्लिट्ज गेम हारने के बावजूद उनका कुल स्कोर 19-9 रहा। अब 25 अगस्त को खिताबी मुकाबले में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा। तीन गेम बाकी रहते ही फाइनल पक्का कर लिया प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल के दूसरे क्लासिकल गेम में कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दो रैपिड गेम में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रैपिड मुकाबलों में बढ़त बनाने के बाद प्रज्ञाननंदा ने तीन गेम बाकी रहते ही सेमीफाइनल जीत लिया। इसके बाद चारों ब्लिट्ज गेम खेले गए। प्रज्ञाननंदा ने पहले ब्लिट्ज में हार की स्थिति से वापसी करते हुए जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद कीमर ने लगातार तीन गेम जीत लिए। इससे मैच का अंतिम स्कोर 19-9 रहा, लेकिन इन नतीजों का फाइनल में प्रज्ञाननंदा की जगह पर कोई असर नहीं पड़ा। फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कारुआना दूसरे सेमीफाइनल में फैबियानो कारुआना ने अमेरिका के वेस्ले सो को 18-12 से हराया। इसके साथ ही प्रज्ञाननंदा और कारुआना के बीच खिताबी मुकाबला तय हो गया। फाइनल 25 अगस्त को खेला जाएगा। इसमें दोनों खिलाड़ी 0-0 से नई शुरुआत करेंगे। यानी सेमीफाइनल के अंक फाइनल में नहीं जुड़ेंगे। कारुआना इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, प्रज्ञाननंदा पहली बार GCT खिताब जीतने के लिए खेलेंगे। प्रज्ञाननंदा की शुरुआत ब्लैक मोहरों से होगी फाइनल से पहले हुए ड्रॉ में तय हुआ कि प्रज्ञाननंदा पहली क्लासिकल बाजी में ब्लैक मोहरों से खेलेंगे। फाइनल में पहले दो क्लासिकल गेम खेले जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता के तय फॉर्मेट के अनुसार रैपिड और ब्लिट्ज गेम होंगे। 2 लाख डॉलर है विजेता की इनामी राशि ग्रैंड चेस टूर फाइनल की कुल इनामी राशि 4.5 लाख डॉलर है। चैंपियन को 2 लाख डॉलर मिलेंगे। रनर-अप को 1.25 लाख डॉलर और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 75 हजार डॉलर मिलेंगे। टॉप-3 खिलाड़ियों को 2027 ग्रैंड चेस टूर का सीधा आमंत्रण भी मिलेगा। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

अब अंडमान-निकोबार में भी गूंजेगा क्रिकेट का शोर! BCCI AGM में लिया जाएगा बड़ा फैसला

BCCI Annual General Meeting: बीसीसीआई की 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़े फैसले पर मुहर लग सकती है. अंडमान-निकोबार को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता मिल सकती है. Tue, 25 Aug 2026 22:38:43 +0530

  Videos
See all

Final Cut: कांग्रेस नेता का बेटा, लाया नकली नोट! | Congress | Fake Currency | Crime News | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:04:42+00:00

Sugar और Onion की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार क्या कर रही है?| Hindi News | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:11:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers