Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज मंगलवार के दिन 4 राशियों पर कृपा बरसेगी, प्रमोशन से लेकर नई नौकरी के बन रहे योग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज यानी 25 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन सभी राशियों के लिए अच्छा और नए अवसर लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मंगलवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और उन्नति के नए अवसर मिलने वाले हैं. आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रात:काल 6 बजकर 23 मिनट से शुरू हो चुकी है और उसके बाद त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज सुबह 07:41:25 बजे तक शुभ आयुष्मान योग रहेगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 25 अगस्त 2026 (Today Horoscope 25 August 2026)

1.मेष राशि 

इस राशि के लोगों की इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें 
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 8
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

आज मिथुन राशि वाले लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज परिवार में नया मेहमान आ सकता है. मिथुन राशि वाले लोगों का आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं 
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी-  गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

आज कन्या राशि के जातकों को लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज सम्मान प्राप्त होने का योग है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

इस राशि के लोगों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से आपको लाभ मिलेगा तथा आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं.  परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है. आज विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

आज वृश्चिक राशि के जातकों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा. आज आपके नए कार्य संपन्न होंगे तथा खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अफने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. साथ ही आज के दिन आपको अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना है. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर रशि के लोगों को गुस्से में निर्णय लेने से बचें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. आज
विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें 
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.

सावधानी - समय का सदुपयोग करें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास

 

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 25 August 2026: आज भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, पढ़ें आज का पंचांग, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 August 2026: आज यानी 25 अगस्त 2026 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. आज सावन मास का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी रखा जा रहा है और सावन का दूसरा प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. सावन के दूसरा प्रदोष मंगलवार को पड़ रहा है. इसलिए, इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं. इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं. साथ ही प्रदोष के दिन शिव जी की भी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. आज प्रदोश काल में जलाभिषेक करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण भी होने वाला है, जिन लोगों ने 24 अगस्त को व्रत रखा था, उन्हें आज पारण करना होगा. आज द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है. आज दिशा शूल उत्तर दिशा में है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

आज का पंचांग 25 अगस्त 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण व योग

  • तारीख-25 अगस्त 2026 
  • दिन- मंगलवार
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
  • सूर्योदय- सुबह 5:55 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:50 बजे 
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- मकर राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:57 से दोपहर 12:48 तक
  • राहुकाल- 3:37 से शाम 5:13 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- घर से गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

आज का महामंत्र

ऊं हं हनुमते नम:

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में गोचर होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 55 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 50 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 25 अगस्त शाम 05:09 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 26 अगस्त को सुबह 04:12 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:34 मिनट से सुबह 05:22 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 03:48 मिनट से शाम 05:33 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:57 से दोपहर 12:48 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शाम 5 बजकर 13 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 09:19 बजे से सुबह 10:54 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- दोपहर 12:28 बजे से दोपहर 02:03 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:42 मिनट से सुबह 09:42 मिनट तक और सुबह 11:20 मिनट से दोपहर 12:06 मिनट तक

व्रत

भौम प्रदोष व्रत और चौथा मंगला गौरी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL LIVE Day 3: तीसरे दिन कोलंबो में कैसा है मौसम, क्या तय समय पर शुरू होने वाला है मैच, भारत की पकड़ में मुकाबला

India vs Sri Lanka Colombo test Day 3 Live updates: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जारी भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद दूसरे मैच में भी भारत का ही पलड़ा जारी है. Tue, 25 Aug 2026 09:17:21 +0530

  Videos
See all

CJP News | Delhi NCR: 5 सितंबर को India Gate पर CJP का मार्च #cjp #cockroachjantaparty #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:31:07+00:00

Abhijeet Dipke ने राज्यों केशिक्षा मंत्रियों को लिखा पत्र #abhijeetdipke #cjp #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers