Aaj Ka Panchang 25 August 2026: आज भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, पढ़ें आज का पंचांग, राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 25 August 2026: आज यानी 25 अगस्त 2026 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. आज सावन मास का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी रखा जा रहा है और सावन का दूसरा प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. सावन के दूसरा प्रदोष मंगलवार को पड़ रहा है. इसलिए, इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं. इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं. साथ ही प्रदोष के दिन शिव जी की भी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. आज प्रदोश काल में जलाभिषेक करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण भी होने वाला है, जिन लोगों ने 24 अगस्त को व्रत रखा था, उन्हें आज पारण करना होगा. आज द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है. आज दिशा शूल उत्तर दिशा में है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
आज का पंचांग 25 अगस्त 2026
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण व योग
- तारीख-25 अगस्त 2026
- दिन- मंगलवार
- तिथि- द्वादशी
- नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
- सूर्योदय- सुबह 5:55 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:50 बजे
- करण- बालव, कौलव
- चंद्रमा- मकर राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:57 से दोपहर 12:48 तक
- राहुकाल- 3:37 से शाम 5:13 तक
- दिशा शूल- उत्तर
- दिशा शूल उपाय- घर से गुड़ खाकर निकलें
ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
आज का महामंत्र
ऊं हं हनुमते नम:
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मकर राशि में गोचर होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 55 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 50 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 25 अगस्त शाम 05:09 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 26 अगस्त को सुबह 04:12 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:34 मिनट से सुबह 05:22 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 03:48 मिनट से शाम 05:33 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:57 से दोपहर 12:48 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शाम 5 बजकर 13 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 09:19 बजे से सुबह 10:54 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल- दोपहर 12:28 बजे से दोपहर 02:03 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:42 मिनट से सुबह 09:42 मिनट तक और सुबह 11:20 मिनट से दोपहर 12:06 मिनट तक
व्रत
भौम प्रदोष व्रत और चौथा मंगला गौरी व्रत
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास
'CCTV फुटेज-रिकॉर्डिंग हैं मेरे पास', आसिम रियाज पर फिर बरसीं हिमांशी खुराना, बोलीं- 27 नवंबर की सुबह याद है?
Himanshi Khurana Warns Asim Riaz Amid Ongoing Controversy: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पुराना रिश्ता एक बार फिर विवादों में है. धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले पर आसिम के ‘प्रूफ’ वाले बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं. उन्होंने रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने की बात भी कही है. हिमांशी का कहना है कि उन्होंने कभी ‘फोर्सफुल कन्वर्जन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. अब उन्होंने साफ-साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो वह कई चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने लाने से परहेज नहीं करेंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









