Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के के कोषाध्यक्ष राहुल किराड़ के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। राहुल किराड़ ने कहा- मेरे घर के बाहर करीब 150 से 200 लोग जुटे थे। इनमें RSS, दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्य और सवर्ण समुदाय के लोग शामिल थे। मेरे फोन में इसका वीडियो सबूत है। उन्होंने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर के अंदर मौजूद मेरी मां, चाची और बहन समेत परिवार के सदस्यों को धमकाया। वे मुझे पीटने और जान से मारने की बात कह रहे थे। दरअसल राहुल पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर: रामबन में जमीन धंसने से कई घरों में दरारें जम्मू-कश्मीर के रामबन में जमीन धंसने के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कोलकाता के मानिकतला इलाके में दो मंजिला घर गिरा, कोई घायल नहीं कोलकाता के मानिकतला इलाके में दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

Continue reading on the app

चंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी:अमृतसर में साथ रहता था, दवाई लेने की बात कहकर निकला, बोली- आखिरी उम्मीद भी टूटी

चंडीगढ़ में IED के साथ पकड़े गए तीन युवकों में एक अमृतसर का प्रभप्रीत सिंह भी है। प्रभप्रीत पिछले करीब पांच महीने से अपनी नानी के पास रह रहा था। 22 अगस्त की दोपहर वह घर से यह कहकर निकला था कि मिस्त्री के पिता की दवाई लानी है। नानी से जल्द वापस आने की बात कहकर निकला प्रभप्रीत देर शाम तक घर नहीं लौटा। नानी ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन (23 अगस्त) रिश्तेदारों के जरिए परिवार को उसके पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी मिली। नानी बलजीत कौर ने रोते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि प्रभप्रीत किसी ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। पति की मौत के बाद प्रभप्रीत ही उनका सहारा था। प्रभजीत के साथ गिरफ्तार 2 युवक तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और भूमिका की जांच कर रही हैं। अब नीचे विस्तार से पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत में नानी ने क्या बताया… नानी ने क्या कहा, 7 पॉइंट में पढ़िए… चंडीगढ़ में IED मिलने का पूरा मामला… ------------- ये खबर भी पढ़ें…. चंडीगढ़ IED केस, आरोपी अमृतसर-तरनतारन के निकले, 2 रिश्तेदार; मंदिर जाने की बात कहकर घर से गए, मां ने दिए थे पैसे चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे IED और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। 2 आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पेंटर हैं। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या गिलक्रिस्ट नहीं, ये है टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज, 26 साल से नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

unbreakable cricket records: जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी. फ्लावर ने क्रीज पर ऐसे पैर जमाए कि भारत का कोई गेंदबाज उन्हें आउट करने में कामयाब नहीं हो सका. उस समय भारतीय टीम में जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और अजीत अगरकर जैसे घातक गेंदबाज हुआ करते थे. Tue, 25 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

China में NSA Ajit Doval तो Russia में S. Jaishankar, BRICS से पहले भारत की सधी हुई कूटनीति #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T02:40:44+00:00

Delhi NCR Rain: दिल्ली में बारिश शुरू, जगह-जगह भरा पानी | Weather Update Today | Flood News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T02:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers