Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़ IED केस, नाती की गिरफ्तारी पर रोई नानी:अमृतसर में साथ रहता था, दवाई लेने की बात कहकर निकला, बोली- आखिरी उम्मीद भी टूटी

चंडीगढ़ में IED के साथ पकड़े गए तीन युवकों में एक अमृतसर का प्रभप्रीत सिंह भी है। प्रभप्रीत पिछले करीब पांच महीने से अपनी नानी के पास रह रहा था। 22 अगस्त की दोपहर वह घर से यह कहकर निकला था कि मिस्त्री के पिता की दवाई लानी है। नानी से जल्द वापस आने की बात कहकर निकला प्रभप्रीत देर शाम तक घर नहीं लौटा। नानी ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन (23 अगस्त) रिश्तेदारों के जरिए परिवार को उसके पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी मिली। नानी बलजीत कौर ने रोते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि प्रभप्रीत किसी ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। पति की मौत के बाद प्रभप्रीत ही उनका सहारा था। प्रभजीत के साथ गिरफ्तार 2 युवक तरनतारन के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और भूमिका की जांच कर रही हैं। अब नीचे विस्तार से पढ़िए दैनिक भास्कर से बातचीत में नानी ने क्या बताया… नानी ने क्या कहा, 7 पॉइंट में पढ़िए… चंडीगढ़ में IED मिलने का पूरा मामला… ------------- ये खबर भी पढ़ें…. चंडीगढ़ IED केस, आरोपी अमृतसर-तरनतारन के निकले, 2 रिश्तेदार; मंदिर जाने की बात कहकर घर से गए, मां ने दिए थे पैसे चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे IED और विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें 2 तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। 2 आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पेंटर हैं। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

एमपी में 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार:हरियाणा के गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके डूबे

मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन और शाजापुर में तेज पानी गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश का रेड अलर्ट है। इसके चलते सभी ऑफिसेज, सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा अन्य संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार को अपने कर्मचारियों और स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दें। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। 25 उड़ानें कैंसिल हुईं और 380 लेट रहीं। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है। यूपी में सोमवार को 65 शहरों में हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। मथुरा में भारी बारिश से सड़कें और रिहायशी इलाके डूब गए। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports

TNPL 2026: ना क्वालिफायर खेला गया, ना एलिमिनेटर, बारिश कर रही फाइनल का लाइन-अप तय

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में पानी पानी रे... जी हां बारिश है कि रुकने का नाम नहीं ले रही. बारिश ने क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर तो रद्द करवा ही दिया है. अब सवाल है कि क्वालिफायर 2 और फाइनल का क्या होगा? Tue, 25 Aug 2026 08:18:04 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग | UP News | UP Assembly Election | BJP | SP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:38:43+00:00

CJP News | Delhi NCR: 5 सितंबर को India Gate पर CJP का मार्च #cjp #cockroachjantaparty #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:31:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers