Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे ने आईफोन तो खरीद लिया था, लेकिन वह इसकी EMI नहीं चुका पा रहा था। EMI चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था। हालांकि बेटे की मौसी पल्लवी पाटील ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। आज हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि मोबाइल फोन नहीं खरीदा गया, इसलिए कुनाल ने ऐसा किया। लोगों को ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते। दरअसल छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को करीब 250 फीट गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में मुरलीधर चांदगुडे (48 साल) संगीता चांदगुडे (42 साल) और इनका बेटा कुणाल चांदगुडे (18 साल) शामिल हैं। इस हादसे से महज एक दिन पहले संगीता ने अपने YouTube चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। एक चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से पक जाए: संगीता मराठी भाषा में बनाए एक मिनट के वीडियो में संगीता ने कहा था- अपना भाग्य उसी व्यक्ति को सौंपने के लिए तैयार रहें, जो आपके प्रेम का सम्मान करता हो। यदि कोई व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता, आपके प्रेम का सम्मान नहीं करता, या आपके द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों का सम्मान नहीं करता, तो ऐसे व्यक्ति के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा- एक चपाती तभी स्वादिष्ट लगती है जब वह दोनों तरफ से पक जाए। रिश्तों के मामले में भी यही बात लागू होती है। अगर दोनों तरफ से अच्छा व्यवहार हो, दोनों ही रिश्ते को महत्व देते हों, तो ऐसे रिश्ते में बने रहें। अगर एक व्यक्ति रिश्ते को महत्व देता है और दूसरा नहीं, तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना हमेशा बेहतर होता है। संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, ने अपने चैनल पर कई मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ कई छोटे ब्लॉग भी पोस्ट किए थे। अब पूरे घटनाक्रम को 4 फोटोज में समझें... पहाड़ी के किनारे 4 घंटे तक खड़ा रहा था कुणाल घटना के चश्मदीद और गांव के पूर्व सरपंच संजय ने बताया- कुणाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा रहा। बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। पिता मना रहे थे, उसकी मां भी लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की गुहार कर रही थी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया- मैंने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था। उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए। मां भी पहाड़ी से कूद गई ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

नेतन्याहू बोले- ईरान ने बेटे की हत्या की कोशिश की:हमें मिली सिक्योरिटी एशोआराम के लिए नहीं, विपक्ष ने सवाल उठाए थे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि ईरान ने उनके परिवार को निशाना बनाया और उनके दो बेटों में से एक की हत्या की कोशिश की। उन्होंने यह बात सरकार समर्थक चैनल 14 को फोन पर दिए इंटरव्यू में कही। नेतन्याहू चुनाव से पहले अपने परिवार और दूसरे राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बात कर रहे थे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों पर कई महीनों से सख्त रोक लगी हुई थी। इसी बीच, इजराइली सेना ने कहा कि उसके कमांडो ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में सोमवार सुबह एक फिलिस्तीनी को गिरफ्तार किया है। सेना के मुताबिक, वह इजराइल में आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था। नेतन्याहू ने सुरक्षा व्यवस्था का बचाव किया नेतन्याहू ने यह नहीं बताया कि उनके दोनों बेटों में से किसे निशाना बनाया गया था। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हत्या की कोशिश कब और कैसे की गई। उन्होंने कहा, “ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया। ईरान ने मेरे एक बेटे को मारने, उसकी हत्या करने की कोशिश की।” नेतन्याहू के परिवार के सदस्यों और राजनीतिक नेताओं को दी जा रही सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद इजराइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने नेतन्याहू की पत्नी सारा और उनके दोनों बेटों के लिए सुरक्षा बढ़ाने को मंजूरी दी है। नेतन्याहू ने कहा, “इसलिए उन्हें दी जा रही सुरक्षा कोई ऐशोआराम नहीं है।” वह शिन बेट के साथ हुए उस समझौते का बचाव कर रहे थे, जिसके तहत उनकी पत्नी सारा और दोनों बेटों को कम से कम पांच साल तक सुरक्षा दी जाएगी। यह सुरक्षा उन्हें नेतन्याहू के आगामी चुनाव हारने की स्थिति में भी मिलेगी। नेतन्याहू ने कहा कि इस सुरक्षा के बिना “वे कामयाब हो जाएंगे।” वह संभावित हत्यारों का जिक्र कर रहे थे। यह साफ नहीं है कि नेतन्याहू के बेटों में से याइर या अवनेर को कथित तौर पर निशाना बनाया गया था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित हत्या की कोशिश कब और कैसे हुई। अवनेर इजराइल में रहते हैं, जबकि याइर पिछले कुछ सालों से ज्यादातर मियामी में रह रहे हैं। याइर दक्षिणपंथी विचारों वाली अपनी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथित हत्या की साजिश की जानकारी इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों को कई महीनों से थी। हालांकि, सैन्य सेंसर ने इसके प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। जेनिन में आतंकी हमले की योजना का आरोप इजराइली सेना ने बताया कि डुवदेवन कमांडो यूनिट के सैनिकों ने सोमवार सुबह जेनिन में इमाम हजेम को पकड़ा। सेना के अनुसार, इमाम इजराइली नागरिकों और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था। इमाम हजेम, फतीह हजेम का बेटा है। फतीह पिछले हफ्ते जेनिन में इजराइली सैनिकों पर चाकू से हमला करने की कोशिश के दौरान मारा गया था। इमाम के भाई राद हजेम को भी सेना ने आतंकी बताया है। राद ने 2022 में तेल अवीव में तीन इजराइलियों की हत्या की थी। सेना ने कहा कि फतीह की मौत के बाद इमाम ने “इजराइली नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमला करने का इरादा जाहिर किया था।” सानूर गांव में भी गिरफ्तारी रविवार को जेनिन के पास सानूर गांव में सेना ने अलग छापा मारा। वहां सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी को हिरासत में लिया, जो इजराइली नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का 14 साल पुराना विश्व कीर्तिमान टूटना मुश्किल

5 batsman Most runs for Ind vs Pak in international Cricket: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैदान हमेशा से रोमांच और दबाव का दूसरा नाम रहा है. दोनों देशों के बीच सभी फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं. उनके बाद पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक का नाम आता है. इस ऐतिहासिक फेहरिस्त में राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने भी अपनी शानदार पारियों और दृढ़ संकल्प से इस चिर-प्रतिद्वंद्विता के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. Tue, 25 Aug 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 25 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T23:30:34+00:00

AAJTAK 2 । 25 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T23:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers