Responsive Scrollable Menu

नेतन्याहू बोले- ईरान ने बेटे की हत्या की कोशिश की:हमें मिली सिक्योरिटी एशोआराम के लिए नहीं, विपक्ष ने सवाल उठाए थे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि ईरान ने उनके परिवार को निशाना बनाया और उनके दो बेटों में से एक की हत्या की कोशिश की। उन्होंने यह बात सरकार समर्थक चैनल 14 को फोन पर दिए इंटरव्यू में कही। नेतन्याहू चुनाव से पहले अपने परिवार और दूसरे राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बात कर रहे थे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों पर कई महीनों से सख्त रोक लगी हुई थी। इसी बीच, इजराइली सेना ने कहा कि उसके कमांडो ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में सोमवार सुबह एक फिलिस्तीनी को गिरफ्तार किया है। सेना के मुताबिक, वह इजराइल में आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था। नेतन्याहू ने सुरक्षा व्यवस्था का बचाव किया नेतन्याहू ने यह नहीं बताया कि उनके दोनों बेटों में से किसे निशाना बनाया गया था। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हत्या की कोशिश कब और कैसे की गई। उन्होंने कहा, “ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया। ईरान ने मेरे एक बेटे को मारने, उसकी हत्या करने की कोशिश की।” नेतन्याहू के परिवार के सदस्यों और राजनीतिक नेताओं को दी जा रही सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद इजराइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने नेतन्याहू की पत्नी सारा और उनके दोनों बेटों के लिए सुरक्षा बढ़ाने को मंजूरी दी है। नेतन्याहू ने कहा, “इसलिए उन्हें दी जा रही सुरक्षा कोई ऐशोआराम नहीं है।” वह शिन बेट के साथ हुए उस समझौते का बचाव कर रहे थे, जिसके तहत उनकी पत्नी सारा और दोनों बेटों को कम से कम पांच साल तक सुरक्षा दी जाएगी। यह सुरक्षा उन्हें नेतन्याहू के आगामी चुनाव हारने की स्थिति में भी मिलेगी। नेतन्याहू ने कहा कि इस सुरक्षा के बिना “वे कामयाब हो जाएंगे।” वह संभावित हत्यारों का जिक्र कर रहे थे। यह साफ नहीं है कि नेतन्याहू के बेटों में से याइर या अवनेर को कथित तौर पर निशाना बनाया गया था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कथित हत्या की कोशिश कब और कैसे हुई। अवनेर इजराइल में रहते हैं, जबकि याइर पिछले कुछ सालों से ज्यादातर मियामी में रह रहे हैं। याइर दक्षिणपंथी विचारों वाली अपनी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथित हत्या की साजिश की जानकारी इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों को कई महीनों से थी। हालांकि, सैन्य सेंसर ने इसके प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। जेनिन में आतंकी हमले की योजना का आरोप इजराइली सेना ने बताया कि डुवदेवन कमांडो यूनिट के सैनिकों ने सोमवार सुबह जेनिन में इमाम हजेम को पकड़ा। सेना के अनुसार, इमाम इजराइली नागरिकों और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था। इमाम हजेम, फतीह हजेम का बेटा है। फतीह पिछले हफ्ते जेनिन में इजराइली सैनिकों पर चाकू से हमला करने की कोशिश के दौरान मारा गया था। इमाम के भाई राद हजेम को भी सेना ने आतंकी बताया है। राद ने 2022 में तेल अवीव में तीन इजराइलियों की हत्या की थी। सेना ने कहा कि फतीह की मौत के बाद इमाम ने “इजराइली नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमला करने का इरादा जाहिर किया था।” सानूर गांव में भी गिरफ्तारी रविवार को जेनिन के पास सानूर गांव में सेना ने अलग छापा मारा। वहां सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी को हिरासत में लिया, जो इजराइली नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था।

Continue reading on the app

US says Iran is facing 'economic D-Day' in 'greatest financial offensive ever' | BBC News

The US announced a host of sanctions against Iran and threatened its supporters in what Treasury Secretary Scott Bessent said was "the single greatest financial offensive ever". Labelling it an "economic D-Day" for Iran, Bessent said the US would sever all economic ties with the country and added that any nation financially partnering with Iran would also be isolated. However, the latest threat to the Iranian regime follows several U-turns and extended deadlines from the White House in its efforts to end the conflict. The war has led to hikes in global oil prices, and in response to the latest threat Iran warned it would shut down all oil exports from the region if the war continued. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #Israel #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

कोई टीचर तो कोई बैंक में क्लर्क… क्रिकेट में तबाही मचाने से पहले चंद रुपए की नौकरी करने को मजबूर थे दिग्गज, एक ने तो 2-2 विश्व कप जीत लिया

मॉडर्न क्रिकेट में आज यह खेल सिर्फ एक पैशन ही नहीं, बल्कि दौलत और शोहरत पाने का एक जरिया भी बन चुका है. कोई खिलाड़ी किसी एक मैच के परफॉर्मेंस से रातों-रात स्टार बन जाता है, तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे से निकलकर अचानक पूरी दुनिया में छा जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में. Tue, 25 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Trade war between US and Canada heats up. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:00:27+00:00

Bengal News | Amdanga से TMC विधायक Kasim Siddiqui की बागी गुट छोड़ Mamata Banerjee कैंप में वापसी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers