Responsive Scrollable Menu

AI Smart Glasses: Rollme लाया AI असिस्टेंट वाला चश्मा, ट्रांसलेशन, 12MP कैमरा और ChatGPT फीचर्स से है लैस

स्मार्ट ग्लासेस का बाजार लगातार बढ़ रहा है और अब Rollme ने अपनी नई View Series AI Smart Glasses को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में AuraView और ProView नाम के दो मॉडल पेश किए हैं। इन स्मार्ट ग्लासेस की खास बात यह है कि इनमें कैमरा, ओपन-ईयर ऑडियो और कई AI फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इनकी कीमत $99.99 रखी है, जो इन्हें बजट सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बनाती है।

12MP Sony कैमरे से कर सकेंगे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड
Rollme View Series स्मार्ट ग्लासेस में 12-मेगापिक्सल Sony IMX386 सेंसर दिया गया है। यह कैमरा ग्लासेस के फ्रेम में लगाया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने फर्स्ट-पर्सन व्यू से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोटो क्लिक करने के लिए ग्लासेस पर दिए गए फिजिकल बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, कैमरा करीब 0.6 सेकंड में फोटो कैप्चर कर सकता है।

वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान Electronic Image Stabilization (EIS) का सपोर्ट मिलता है, जिससे चलते समय रिकॉर्ड किए गए फुटेज को ज्यादा स्थिर रखने में मदद मिलेगी। कैप्चर की गई फोटो और वीडियो को ग्लासेस की 4GB इंटरनल स्टोरेज में सेव किया जा सकता है और बाद में इन्हें स्मार्टफोन में ट्रांसफर किया जा सकता है।

AI से ऑब्जेक्ट पहचान और Live Translation
Rollme View Series की सबसे खास खूबियों में इसके AI फीचर्स शामिल हैं। स्मार्ट ग्लासेस में डुअल-चिप सेटअप दिया गया है, जो इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट को पावर करता है। कंपनी के अनुसार, इसका AI असिस्टेंट ChatGPT जैसे AI मॉडल्स द्वारा सपोर्टेड है।

यूजर्स ग्लासेस के AI असिस्टेंट से सामान्य सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा, यह सामने मौजूद ऑब्जेक्ट और लैंडमार्क की पहचान, प्रिंटेड टेक्स्ट का अनुवाद और लाइव बातचीत के दौरान रियल-टाइम ट्रांसलेशन करने में सक्षम है।

Open-Ear Audio और Bluetooth 5.4
ऑडियो के लिए ग्लासेस के दोनों आर्म्स में डायरेक्शनल स्पीकर्स दिए गए हैं। ये कान के ठीक बाहर रहकर म्यूजिक सुनने और फोन कॉल करने की सुविधा देते हैं, जबकि यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकता है। Rollme का दावा है कि इसका डिजाइन ऑडियो लीकेज को कम करता है, जिससे आसपास मौजूद लोगों को आपकी कॉल या म्यूजिक आसानी से सुनाई नहीं देगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया गया है।

280mAh बैटरी, 12 घंटे तक का बैकअप
Rollme View Series स्मार्ट ग्लासेस में 280mAh बैटरी दी गई है, जिसे मैग्नेटिक केबल के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ग्लासेस करीब 10 से 12 घंटे तक चल सकते हैं। हालांकि, लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग या AI ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करने पर बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है।

AuraView और ProView डिजाइन में लॉन्च
Rollme ने View Series को दो अलग-अलग डिजाइन में पेश किया है। AuraView में मेटल हाफ-रिम फ्रेम और ब्राउन लेंस मिलते हैं। वहीं, ProView में फुल-रिम प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है और इसके साथ टिंटेड और क्लियर दोनों तरह के लेंस मिलते हैं। दोनों मॉडल को कंपनी की वेबसाइट पर $99.99 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Continue reading on the app

इंजतार खत्म! 3 सितंबर Vivo V80 Lite होगा लॉन्च, तगड़ी 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

वीवो अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन Vivo V80 Lite को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान करने के साथ इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में फोन की शुरुआती झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि Vivo V80 Lite में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे कंपनी के अब तक के सबसे खास बैटरी फोन में शामिल करती है। वहीं, फोन के डिजाइन और अन्य फीचर्स को लेकर भी धीरे-धीरे नई जानकारी सामने आ रही है।

10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Vivo मुताबिक, यह फोन 3 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे मलेशिया के स्थानीय समय पर लॉन्च किया जाएगा। मलेशिया में फोन को पिंक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि Vivo का यह पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे चीन के बाहर 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने चीन में Vivo 600 Pro को 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया था। ऐसे में Vivo V80 Lite की बड़ी बैटरी इसे कंपनी के खास स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है।

Dimensity 7300e प्रोसेसर से हो सकता है लैस
मलेशिया में लॉन्च होने वाले Vivo V80 Lite का मॉडल नंबर V2626 बताया गया है। यह मॉडल पहले SIRIM लिस्टिंग में भी नजर आ चुका है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट, 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें कंपनी का नया OriginOS 6 इंटरफेस मिलने की उम्मीद है। वहीं, TUV सर्टिफिकेशन से फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का संकेत मिला है।

दूसरे बाजारों में अलग हो सकता है Vivo V80 Lite
रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में आने वाला Vivo V80 Lite मलेशियाई मॉडल से अलग हो सकता है। इस फोन को V2643 और V2644 मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG डेटाबेस में देखा गया है। V2643 मॉडल Geekbench पर भी सामने आया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo, 8GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई है। यह वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

फिलहाल Vivo ने दूसरे बाजारों में Vivo V80 Lite की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मलेशिया में फोन के लॉन्च के बाद इसके फीचर्स, कीमत और ग्लोबल उपलब्धता से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

क्रिकेट से दोबारा जुड़ने की उम्मीद कर रही अनाया बांगर के लिए ऑस्ट्रेलिया से अच्छी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की संतान अनाया को ऑस्ट्रेलिया में महिला सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिली मंजूरी के बाद वह तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकती हैं।

अनाया ने मार्च 2026 में लिंग-पुष्टिकरण से जुड़ी शल्य चिकित्सा कराई थी। इसके बाद उनके लिए क्रिकेट में वापसी का रास्ता आसान नहीं था। अनाया ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि एक समय उन्हें लगा था कि वह शायद दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फिर से मैदान पर उतरने का मौका दिया है। उन्होंने इस फैसले को अपने लिए बेहद खास दिन बताया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अनाया पहले मुंबई की आयु वर्ग की क्रिकेट टीम में खेल चुकी हैं। उस दौरान उन्होंने सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ भी क्रिकेट खेला था। क्रिकेट से उनका जुड़ाव नया नहीं है और यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक क्रिकेट खेलने की अनुमति उनके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि, अनाया के लिए शीर्ष स्तर की महिला क्रिकेट में खेलने की राह फिलहाल अलग नियमों से जुड़ी हुई है। महिला बिग बैश लीग जैसी विशिष्ट प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लिंग-पार और लिंग-विविध खिलाड़ियों से संबंधित विशिष्ट क्रिकेट नीति के तहत खिलाड़ी के रक्त में सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर लगातार कम से कम 12 महीने तक 10 नैनोमोल प्रति लीटर से नीचे रहना जरूरी है। अनाया की विशिष्ट क्रिकेट में पात्रता मार्च 2027 से इस शर्त के पूरा होने पर निर्भर करेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अखंडता प्रमुख जैकी पार्ट्रिज ने अनाया को भेजे पत्र में कहा है कि मार्च 2027 में विशिष्ट क्रिकेट के लिए पात्रता का आकलन उनके ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर कराए जाने वाले रक्त परीक्षण और नीति की अन्य शर्तों के आधार पर होगा। जांच में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका टेस्टोस्टेरोन स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2023 में महिला वर्ग की विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की पात्रता संबंधी नीति में बदलाव किया था। इसके तहत पुरुष यौवन की अवस्था से गुजर चुके ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला वर्ग की विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने से बाहर रखा गया था।

वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले में सामुदायिक और विशिष्ट क्रिकेट के बीच स्पष्ट अंतर रखा गया है। जैकी पार्ट्रिज के अनुसार, मार्च 2027 तक अनाया ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकती हैं, क्योंकि इन्हें सामुदायिक क्रिकेट की श्रेणी में रखा गया है।

इस फैसले के साथ अनाया के लिए क्रिकेट में वापसी का तत्काल रास्ता खुल गया है। अब उनकी नजर मैदान पर वापसी और सामुदायिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के जरिए आगे बढ़ने पर है।
Tue, 25 Aug 2026 21:38:00 +0530

  Videos
See all

रिंकू सिंह ने किए हनुमानगढ़ी और राम मंदिर के दर्शन! | Rinku Singh Ayodhya Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:21+00:00

Iran US Conflict: ईरान का बदला शुरू? अमेरिका में मची खलबली! | Iran US War | Trump | Iran Retaliation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers