Responsive Scrollable Menu

इंजतार खत्म! 3 सितंबर Vivo V80 Lite होगा लॉन्च, तगड़ी 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

वीवो अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन Vivo V80 Lite को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान करने के साथ इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में फोन की शुरुआती झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि Vivo V80 Lite में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसे कंपनी के अब तक के सबसे खास बैटरी फोन में शामिल करती है। वहीं, फोन के डिजाइन और अन्य फीचर्स को लेकर भी धीरे-धीरे नई जानकारी सामने आ रही है।

10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Vivo मुताबिक, यह फोन 3 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे मलेशिया के स्थानीय समय पर लॉन्च किया जाएगा। मलेशिया में फोन को पिंक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि Vivo का यह पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे चीन के बाहर 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने चीन में Vivo 600 Pro को 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया था। ऐसे में Vivo V80 Lite की बड़ी बैटरी इसे कंपनी के खास स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है।

Dimensity 7300e प्रोसेसर से हो सकता है लैस
मलेशिया में लॉन्च होने वाले Vivo V80 Lite का मॉडल नंबर V2626 बताया गया है। यह मॉडल पहले SIRIM लिस्टिंग में भी नजर आ चुका है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट, 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें कंपनी का नया OriginOS 6 इंटरफेस मिलने की उम्मीद है। वहीं, TUV सर्टिफिकेशन से फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का संकेत मिला है।

दूसरे बाजारों में अलग हो सकता है Vivo V80 Lite
रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में आने वाला Vivo V80 Lite मलेशियाई मॉडल से अलग हो सकता है। इस फोन को V2643 और V2644 मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG डेटाबेस में देखा गया है। V2643 मॉडल Geekbench पर भी सामने आया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo, 8GB RAM और Android 16 मिलने की जानकारी सामने आई है। यह वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

फिलहाल Vivo ने दूसरे बाजारों में Vivo V80 Lite की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मलेशिया में फोन के लॉन्च के बाद इसके फीचर्स, कीमत और ग्लोबल उपलब्धता से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Tecno Pova 8 Pro 5G: टेक्नो ला रहा सस्ता 5G फोन, रियर में मिलेगी सेकेंडरी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और धांसू फीचर्स

Tecno ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन का डिजाइन भी टीज किया है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास सेकेंडरी डिस्प्ले, जिसे Alive Matrix Display कहा गया है, दिया जाएगा।

फोन में मेटल फ्रेम और दाईं तरफ ऑरेंज कलर में एक नया बटन भी देखने को मिलेगा। कंपनी ने अभी भारतीय वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन ग्लोबल वेबसाइट पर पहले से लिस्टेड है।

Pova 8 Pro 5G में मिलेगा Alive Matrix Display
Tecno Pova 8 Pro 5G की सबसे खास बात इसका रियर सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। Alive Matrix Display कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में दिया गया है। कंपनी इस डिस्प्ले के जरिए यूजर्स को फोन के रियर पैनल पर अतिरिक्त जानकारी और विजुअल एलिमेंट्स देने की तैयारी में है। फोन के डिजाइन में फ्लैट मेटल फ्रेम दिया गया है। दाईं ओर ऑरेंज फिनिश वाला नया बटन भी दिखाई देता है।

MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
ग्लोबल मॉडल में फोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। फोन ग्लोबल मार्केट में तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है:

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज

स्मार्टफोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है।

ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 Series: भारत में 3 नए फोन लॉन्च, 16GB RAM और Tensor G6 से है लैस; ₹1.49 लाख तक है कीमत

144Hz AMOLED डिस्प्ले
Pova 8 Pro 5G में ग्लोबल मॉडल के तौर पर 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। इसमें 429ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स और 93.18 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए ग्लोबल मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कलर और डिजाइन
ग्लोबल मार्केट में Tecno Pova 8 Pro 5G को Arc White, Graphite Black और Tundra Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन का वजन करीब 189 ग्राम और डायमेंशन 162.48 x 77.27 x 7.39mm है। भारत में फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी 18 अगस्त के लॉन्च इवेंट में सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी 25% से 18% पर आए, CSK 3% से 5.5% तक... फिर भी क्यों टूट गई बातचीत?

dhoni csk stake deal: एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे रिश्ते में दरार की ताजा रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे और इसके लिए भुगतान करने को भी तैयार थे, लेकिन बात नहीं बनी. इस रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई के साथ बने रहेंगे या नहीं, यह भी पक्का नहीं है. Tue, 25 Aug 2026 22:21:20 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: Gen Alpha पूछ रही..हमारे भविष्य का बजट कितना? | Maharashtra | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:17:14+00:00

UP Cabinet Decision 2026: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन FREE Bus सफर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers