4 राज्यों में 410 KM नई रेल लाइन बिछाएगा रेलवे, 9,450 करोड़ के निवेश से बदलेगी पूर्वी भारत की तस्वीर
पूर्वी भारत के रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार ने 4 राज्यों में 410 किमी नई रेल लाइन क्षमता बढ़ाने वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी है. 9,450 करोड़ रुपये के इस मेगा प्रोजेक्ट से माल ढुलाई, कनेक्टिविटी और कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है.
Arjun Bijlani Car Accident: शूट से लौट रहे थे अर्जुन बिजलानी, तभी हुआ भयानक कार एक्सीडेंट! बाल-बाल बचे
Arjun Bijlani Car Accident: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अर्जुन बिजलानी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
शूट से लौटते समय हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन बिजलानी गुरुवार, 20 अगस्त को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो 'इंडियन गेम शो' के सेट पर पहुंचे थे। वह अपनी आगामी फैमिली कॉमेडी सीरीज 'चुम्बक' के प्रमोशन के सिलसिले में वहां गए थे।
शूटिंग पूरी करने के बाद जब अर्जुन वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई और कार को कितना नुकसान पहुंचा, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। राहत की बात यही है कि अर्जुन इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। उनके साथ कार में मौजूद बाकी लोग भी ठीक बताए जा रहे हैं।
Netflix पर रिलीज होगी ‘चुम्बक’
अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'चुम्बक' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी मुंबई की ‘चुम्बक कॉलोनी’ में रहने वाले पांच अलग-अलग और दिलचस्प परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
सीरीज 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
'चुम्बक' की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। सीरीज में अर्जुन बिजलानी के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi








