Responsive Scrollable Menu

Arjun Bijlani Car Accident: शूट से लौट रहे थे अर्जुन बिजलानी, तभी हुआ भयानक कार एक्सीडेंट! बाल-बाल बचे

Arjun Bijlani Car Accident: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अर्जुन बिजलानी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

शूट से लौटते समय हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन बिजलानी गुरुवार, 20 अगस्त को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो 'इंडियन गेम शो' के सेट पर पहुंचे थे। वह अपनी आगामी फैमिली कॉमेडी सीरीज 'चुम्बक' के प्रमोशन के सिलसिले में वहां गए थे।

शूटिंग पूरी करने के बाद जब अर्जुन वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई और कार को कितना नुकसान पहुंचा, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। राहत की बात यही है कि अर्जुन इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। उनके साथ कार में मौजूद बाकी लोग भी ठीक बताए जा रहे हैं।

Arjun Bijlani

Netflix पर रिलीज होगी ‘चुम्बक’
अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'चुम्बक' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी शो है, जिसकी कहानी मुंबई की ‘चुम्बक कॉलोनी’ में रहने वाले पांच अलग-अलग और दिलचस्प परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सीरीज 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

'चुम्बक' की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। सीरीज में अर्जुन बिजलानी के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।
 

Continue reading on the app

Koffee With Karan 9 Guest: आमिर-सैफ, समय रैना, करीना...करण जौहर के साथ काउच पर गॉसिप करेंगे ये सेलेब्स, गेस्ट लिस्ट लीक

Koffee With Karan 9 Guest: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 (Koffee With Karan) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी में है। इस टॉक शो में सेलिब्रिटी मेहमानं की गॉसिप और सितारों का मस्ती भरा अंदाज लोगों के बहुत पसंद आता है। इसी बीच शो के सीजन 9 की गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हुई जिसमें कई बड़े सेलेब्रिटीज के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि, इस वायरल लिस्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स की ओर से किसी भी गेस्ट या जोड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

दिवाली के दौरान आ सकता है शो
करण जौहर ने खुद 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन की वापसी को लेकर हिंट दिया है। द वीक को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे शो के अगले सीजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था, “दिवाली, सीजन 9.” इसके बाद से ही शो के मेहमानों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

आमिर-सैफ के साथ दिख सकती है ‘दिल चाहता है’ की गैंग
वायरल हो रही कथित लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उस एपिसोड की है जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना के साथ नजर आने की बात कही जा रही है। अगर यह जोड़ी वास्तव में शो का हिस्सा बनती है, तो ‘दिल चाहता है’ के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें
कथित गेस्ट लिस्ट में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम भी साथ बताया गया है। दोनों लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है।

अगर दोनों एक साथ 'कॉफी विद करण' में दिखाई देते हैं, तो शो में उनकी मौजूदगी और बातचीत सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर सकती है।

करीना कपूर, काजोल और जया बच्चन भी लिस्ट में?
वायरल सूची में करीना कपूर खान, काजोल और जया बच्चन को एक संभावित एपिसोड के लिए साथ दिखाया गया है। तीनों अभिनेत्रियों की अलग-अलग पीढ़ियों और शानदार फिल्मी करियर को देखते हुए यह कॉम्बिनेशन भी काफी दिलचस्प हो सकता है।

विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार से लेकर वरुण-कृति तक
अगर वायरल लिस्ट पर भरोसा किया जाए, तो विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ भी शो में साथ नजर आ सकते हैं। वहीं वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी को लेकर भी चर्चा है।

लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम भी बताया गया है, जो इससे पहले भी अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं।

समय रैना का भी नाम
इस कथित सूची में कॉमेडियन समय रैना का नाम भी है। रिपोर्ट्स में उन्हें फराह खान के साथ शो में आने की संभावना जताई गई है।

समय रैना अपने शो India’s Got Latent को लेकर खासे चर्चित रहे हैं। ऐसे में करण जौहर के काउच पर उनकी मौजूदगी शो में एक अलग तरह की बातचीत देखने को मिल सकती है।

वायरल लिस्ट में अहान पांडे और अनीत पड्डा का नाम भी सामने आया है। दोनों 'सैयारा' के बाद दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे और शनाया कपूर की जोड़ी, जबकि जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

फिलहाल इस पूरी गेस्ट लिस्ट को लेकर दर्शकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। यह सूची एक अनवेरिफाइड Reddit पोस्ट से सामने आई है और Koffee With Karan के निर्माताओं ने अभी तक इनमें से किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की है।
 

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Dolly Parton sings I Will Always Love You at Glastonbury in 2014. #DollyParton #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:31:24+00:00

Bihar Student Protest LIVE Updates: पटना में जोरदार बवाल | Bihar News | CM Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:34:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers