Responsive Scrollable Menu

Dengue Cases in India: डेंगू में उल्टी और सिरदर्द, कब यह सामान्य लक्षण नहीं रहता? एक्सपर्ट से जानें

डेंगू की बीमारी के लक्षण कब खतरनाक हो जाते हैं अधिकतर लोग ये समझ ही नहीं पाते हैं. इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं...

Continue reading on the app

VIBE Teaser: कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी में प्रीति जिंटा का दमदार अंदाज, 'निरहुआ' भी करेंगे 'वाइब', देखें मजेदार टीजर

VIBE Teaser Out: कुणाल खेमू अपने फैंस के लिए एक और मजेदार मूवी लेकर आए हैं। उनकी अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर में कॉमेडी, जबरदस्त एक्शन और हाई-स्टेक्स मिशन की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म की कहानी दो ऐसे आम दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक एक बेहद खतरनाक मिशन का हिस्सा बन जाते हैं। खास बात यह है कि दोनों में से कोई भी न तो ट्रेन्ड एजेंट है और न ही किसी खतरनाक ऑपरेशन का हिस्सा बनने की उनकी कोई इच्छा है।

एक्सीडेंटल हीरोज बनकर उतरेंगे मिशन पर
फिल्म में कुणाल खेमू हार्दिक का किरदार निभा रहे हैं, जबकि स्पर्श को बग्स के रूप में देखा जाएगा। दोनों की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है, जब हालात उन्हें एक ऐसे मिशन में धकेल देते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

टीजर से साफ है कि दोनों ही किसी मिशन के लिए तैयार नहीं हैं। उनके पास न खास ट्रेनिंग है और न ही मुश्किल परिस्थितियों से निपटने का अनुभव। इसके बावजूद उन्हें देश से जुड़े एक बड़े खतरे के बीच उतरना पड़ता है।

प्रीति जिंटा का दिखा कमांडिंग अंदाज
‘वाइब’ के टीजर में प्रीति जिंटा का अंदाज खास तौर पर ध्यान खींचता है। वह एक प्रभावशाली किरदार में नजर आ रही हैं, जो हार्दिक और बग्स को इस मिशन में शामिल करती हैं।

उनका किरदार काफी कॉन्फिडेंट और कंट्रोल में दिखाई देता है। टीजर में वह दोनों को निर्देश देती नजर आती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी कई अहम जानकारियां उनके किरदार के पास हैं।

अन्य स्टारकास्ट
फिल्म की लीड कास्ट में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव शामिल हैं। डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और यशपाल शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत बनाम श्रीलंका: क्या टीम इंडिया चौथे दिन करेगी क्लीन स्वीप?

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भी भारत का दबदबा रहा! प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका मुश्किल में. क्या चौथे दिन भारत जीत दर्ज कर WTC फाइनल की ओर बढ़ेगा? जानें मैच का पूरा विश्लेषण और कल की रणनीति. #CricketNews #WTC2026 #TeamIndia Tue, 25 Aug 2026 19:30:15 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 26 अगस्त के लिए मौसम विभाग का अलर्ट ! | Heavy Rain | Monsoon Rain | IMD Alert | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:15:16+00:00

Delhi News में देखिये Jasola नाले में गिरा बच्चा, 3 दिन बाद किस हालत में मिला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers