Responsive Scrollable Menu

स्कूली छात्रों ने रोका राज्यमंत्री का काफिला:खराब सड़क, बाउंड्री वॉल बनाने और बिजली न होने का किया विरोध; वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक शाला बसराही के छात्रों ने भाजपा विधायक और मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोक लिया। छात्रों ने मंत्री जी स्कूल की दुर्दशा बताई। यहां स्कूली बच्चे अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क निर्माण की मांग सबसे पहले उठाई बच्चों ने क्षेत्र में स्कूल तक सड़क बनवाने और मौजूदा सड़कों की बेहतर व्यवस्था की मांग सबसे पहले रखी। बच्चों ने मंत्री से सड़क समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। छात्रों ने कहा कि उन्होंने मंत्री जी को इसलिए रोका क्योंकि इससे पहले भी कई बार समस्याओं को उठाया गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। लखनऊ में जेन अल्फा ने हाईवे जाम किया लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा 17 अगस्त को सड़कों पर नजर आई। सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 जेन-अल्फा छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बायपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी चलकर यहां तक पहुंचीं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है। छात्राएं डीएम आवास की तरह दौड़ी प्रदर्शन के दौरान बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। 4 थानों और चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ चल दौड़ने लगीं। 8 किमी दूर बालागंज चौराहे तक दौड़ी छात्राएं लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। जब छात्राएं मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। उनसे बातचीत की। उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें पूरी बात बताई। भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचे अधिकारी अधिकारियों ने स्कूल में छात्राओं से सीधे बात करने का आश्वासन दिया। एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारी उनकी समस्या का समाधान आज ही करेंगे। इसके बाद छात्राएं मान गईं और उन्हें ई-बसों से वापस स्कूल भेज दिया गया। छात्राओं से मिलने भारी बारिश के बीच विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद सभी अफसर स्कूल से बाहर निकले। छात्राओं ने कहा - पढ़ाई पूरी तरह ठप है छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। साल भर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। इंटरनेट की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पातीं हैं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है। ये खबर भी पढ़ें एग्जाम रूम में पंखे न होने से 2 छात्राएं बेहोश:गुस्से में छात्राओं ने प्रिंसिपल के कमरे का पंखा बंद किया, दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा दरभंगा के बहेड़ा में 12 अगस्त को ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। उस दौरान भीषण गर्मी और उमस के चलते दो छात्राएं बेहोश हो गईं।

Continue reading on the app

वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर कार्लसन ने EWC खिताब जीता:गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में ₹6,262 करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं , 17 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. गृह मंत्री अमित शाह ने ₹6,262 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया निधन (DEATH) 2. पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन स्पोर्ट्स (SPORTS) 3, मैग्नस कार्लसन एस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप जीता मिसलीनियस 4.अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला 5. SpaceX ने कम समय में दो फाल्कन लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया SpaceX आज का इतिहास ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. IDFC FIRST Bank ग्लोबल रेटिंग पाने वाला पहला बैंक बना:पुरस्कार लौटाने वाले इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, 15 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

India U19 Squad: द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिली टीम इंडिया में जगह, इस वनडे सीरीज में खेलेंगे

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए अब इन दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे भारत की जर्सी में नजर आएंगे. जानिए क्या है मामला? Thu, 27 Aug 2026 11:51:16 +0530

  Videos
See all

Nepal Disaster LIVE: भारत की और बढ़ रही है नेपाल की तबाही | Breaking News | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:17:15+00:00

Nepal Flash Flood Video News: नेपाल में जहां आई तबाही वहां के ताजा हालात देखिए | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T07:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers