Responsive Scrollable Menu

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से हारा भारत:पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के मौके गंवाए, ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा

भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 का पहला मैच हार गई है। उसे वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड ने 2-0 के अंतर से हराया। इसी के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस हार के बाद इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच जीतना जरूरी हो गया है। जोकि 23 अगस्त को रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में शुक्रवार को भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। मेजबान टीम से यिबी यानसन और फ्रेंडरिक माटला ने एक-एक गोल किए। तीसरे मिनट में यानसन का गोल, मेजबान आगे नीदरलैंड्स की महिला टीम ने तेज शुरुआत की। सर्कल के अंदर सुशीला के पैर पर गेंद लगने के बाद नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिबी यानसन ने इस मौके को गोल में बदल दिया। यानसन ने जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाई, जो पोस्ट डिफेंडर के पैरों के बीच से निकलकर गोल में चली गई। यह टूर्नामेंट में यानसन का 7वां गोल है और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। हाफ टाइम तक 0-1 से पीछे थी भारतीय टीम हाफ टाइम तक भारतीय टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि, टीम ने शुरुआती मिनट में गोल खाने के बाद नीदरलैंड्स के हमलों का मजबूती से सामना किया। बिचु देवी और सविता ने दोनों क्वार्टर में कुछ शानदार बचाव किए। 19वें मिनट में नीदरलैंड्स के 5 मीटर फाउल के कारण भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने ड्रैगफ्लिक लगाई, लेकिन गेंद डिफेंडर के पैर से टकरा गई। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। अगले प्रयास में गेंद नीदरलैंड्स की फर्स्ट रनर की स्टिक से लगकर बाहर चली गई। माटला ने गोलकर नीदरलैंड की बढ़त दोगुनी की 38वें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। बाएं छोर से सर्कल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहीं सैंडर्स का शॉट भारतीय डिफेंडर के पैर से टकराया। पेनल्टी कॉर्नर पर फ्रेंडरिक माटला ने जोरदार ड्रैग फ्लिक लगाकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 2-0 रहा। नवनीत का शॉर्ट, गोलकीपर के हेलमेट पर लगा 59वें मिनट में भारतीय टीम ने गोल का अच्छा मौका मिलाया। नवनीत कौर ने सेंटर से पास लिया और जोरदार हिट लगाई, लेकिन नीदरलैंड्स की गोलकीपर विनेंदाल ने शानदार बचाव किया। गेंद विनेंदाल के हेलमेट से टकराकर बाहर चली गई। इस बचाव के दौरान विनेंदाल को चोट लगी। वे कुछ समय बाद उठकर दोबारा गोलकीपिंग करने लगी। इस तरह आखिरी क्वार्टर गोल रहित रहा। -----------------------------------------------

Continue reading on the app

फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में लड़ने वाले 4 खिलाड़ी बैन:परेडेस 10, मोलिना 7 मैच नहीं खेलेंगे, अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ी भिड़े थे

फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में लड़ाई करने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन का एक खिलाड़ी शामिल हैं। 19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर स्पेनिश प्लेयर्स से लड़ना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है। वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे कड़ी सजा झड़प में क्या हुआ? परेडेस पर एरिक गार्सिया की गर्दन पकड़ने का आरोप था। वहीं, नाहुएल मोलिना पर रोड्री की ओर मुक्का मारने की कोशिश का आरोप था। इस दौरान निकोलस ओटामेंडी और रोड्री के बीच तीखी बहस हुई। अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो अयाला और दानी ओल्मो के बीच भी विवाद हुआ। कोच पर 3 मैच का बैन, AFA पर 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी 3 मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) पर वर्ल्ड कप के दौरान हुई कई घटनाओं के लिए 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इनमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों का फॉकलैंड द्वीप को लेकर राजनीतिक बैनर ले जाना, फैंस के भेदभावपूर्ण नारे जैसे मामले शामिल हैं। FIFA ने AFA को नस्लवाद विरोधी प्रोजेक्ट्स पर 1 लाख डॉलर खर्च करने का आदेश दिया है। AFA प्रतिबंधों और जुर्माने के खिलाफ FIFA में अपील कर सकता है। वह कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में भी अपील कर सकता है। टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके फाइनल जिताया था मैच का इकलौता गोल फेरान टोरेस ने दागा था। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के 107वें मिनट में स्कोर किया था। निको विलियम्स ने दूर से आए क्रॉस पर बैक पोस्ट पर शानदार हेडर से गेंद नीचे गिराई। इस पर फेरान टोरेस ने रनिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंच दिया। स्पेन 16 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना था स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल का वर्ल्ड चैंपियन बना था। उसने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। स्पेन ने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। -------------------------------------- फुटबॉल फाइनल विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पढ़ें पूरी खबर वर्ल्डकप फाइनल में स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी भिड़े, 2 को रेडकार्ड; फोटो देखिए स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 600 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, किसी को 13 तो किसी को लगे 17 साल

5 bowlers Fastest to 600 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट का आंकड़ा छूना किसी भी गेंदबाज के लिए पहाड़ पर चढ़ने जैसा है. टेस्ट इतिहास में मुथैया मुरलीधरन से लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड तक कुछ ऐसे दिग्गज गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी और लंबी फिटनेस के दम पर यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया. मुरलीधरन ने सबसे कम मैचों में यह मुकाम हासिल किया. किसी को 13 तो किसी को 17 साल का लंबा सफर तय करना पड़ा. Wed, 26 Aug 2026 18:33:40 +0530

  Videos
See all

RSS चीफ Mohan Bhagwat बोले- 'जातिवाद देश की प्रगति में रुकावट, अब समतायुक्त व्यवस्था की जरूरत' #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:17+00:00

Ankit Baliyan shot dead: Shamli में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या | Ankit Baliyan Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers