Responsive Scrollable Menu

गोवा में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का दूसरा टाउनहॉल, लोग अपने अनुभवों को साझा करेंगे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टॉउनहॉल  गोवा में करेंगे. मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होने वाले टॉउनहॉल में बड़ी संख्या में ई-20 से प्रभावित लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस दौरान लोग अपने अनुभवों को साझा करेंगे और ई-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे. वाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गन्ने को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट करने के कारण चीनी के दाम 45 से बढ़कर 70 रुपए हो गए. एक तरफ चीनी महंगी हो रही है और दूसरी तरह ई-20 से लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं. देश में पहली ऐसी सरकार आई है, जो रिजल्ट का आंकलन किए बिना जनता पर अपने फैसले थोपती है. 

माइलेज काफी कम हो गई

गोवा दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि ई-20 पेट्रोल की वजह से लोगों के वाहनों के इंजन और फ्यूल सिस्टम खराब हो रहे हैं और माइलेज काफी कम हो गई है. लगभग 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल उत्पादन के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है. इसी वजह से पूरे देश में चीनी के दाम बढ़ गए हैं. 31 जुलाई को देश में चीनी 45 रुपए प्रति किलो थी, लेकिन अब यह 70 रुपए के पार जा चुकी है. एक महीने के अंदर चीनी के दाम 25 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं. यह दिखाता है कि मोदी सरकार बिल्कुल अनपढ़ लोगों की सरकार है. 

पेट्रोल की वजह से भी लोग दुखी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने इथेनॉल के लिए गन्ना डाइवर्ट करना शुरू किया था, तो इनके विशेषज्ञों को कम से कम यह कैलकुलेशन करनी चाहिए थी कि इससे चीनी की कितनी कमी होगी और वह चीनी कहां से आएगी. अब चीनी महंगी हो गई है और मिलावटी पेट्रोल की वजह से भी लोग दुखी हैं. देश की कोई विदेशी मुद्रा नहीं बच रही है. सरकार का दावा था कि पेट्रोल कम करके इथेनॉल के इस्तेमाल से विदेशी मुद्रा  बचेगी, लेकिन अब उसी विदेशी मुद्रा से हम लोग चीनी और मक्का इंपोर्ट कर रहे हैं. पेट्रोल की वजह से पूरा देश दुखी है और चीनी भी महंगी हो गई है. 75 साल में आज तक ऐसी बेवकूफ सरकार कभी नहीं आई होगी.

जनता की आवाज दूर-दूर तक जाएगी

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे गोवा के इसी हॉल में हम लोग ई20 के मुद्दे पर एक टाउन हॉल कर रहे हैं. सभी लोग टाउन हॉल में आए. जनता की आवाज दूर-दूर तक जाएगी. जब हम सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे, तभी इन लोगों को सुनना पड़ेगा. हम सबको एक साथ मिलकर सरकार से मांग करनी होगी, क्योंकि मोदी सरकार तभी सुनती है जब सब लोग इकट्ठे होकर मांग करते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने बिगाड़ा खेल! NCR में लगी वाहनों की लंबी कतार, गुरुग्राम में कंपनियों ने दिया WFH

Continue reading on the app

हथकड़ी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से ब्रायडन कार्स को किया गया बाहर, नाइटक्लब विवाद में फंसा इंग्लैंड का स्टार बॉलर

Brydon Carse Night Club: इंग्लैंड के एक क्रिकेटर का एक बार फिर नाइट क्लब विवाद सामने आया है. शनिवार की रात डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर इंग्लैंड के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहने देखा गया, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब बोर्ड ने इस घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हटा दिया है और अब क्रिकेट रेगुलेटर पूरे मामले की जांच कर रहा है. ब्रायडन कार्स की जगह 23 वर्षीय तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है. 

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ब्रायडन कार्स को किया गया बाहर

नाइटक्लब विवाद के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 27 अगस्त से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से गेंदबाज ब्रायडन कार्स को इंग्लैंड के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह सॉनी बेकर को इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल किया गया है. सॉनी बेकर एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इसी साल 17 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू किया था. 

नाइट क्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी के साथ दिखे थे ब्रायडन कार्स

शनिवार रात एक नाइट क्लब के बाहर कहासुनी के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हाथों में हथकड़ी लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्स को नाइटक्लब के बाहर पुलिस अधिकारियों से घिरे हुए देखा जा सकता है. वीडियो में इंग्लैंड के उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उन पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगा है, लेकिन इस घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में हुए थे शामिल

ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में नहीं चुना गया था. दरअसल ECB ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलने की इजाजत दे दी थी. हालांकि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनाया गया, लेकिन अब विवाद के बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. वीडियो आने के बाद ECB के एक प्रवक्ता ने कहा था, "हमें डर्बी में कल रात हुई एक घटना के बारे में पता चला है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. जैसे ही संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे." अब उन्हें बाहर कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: ऑस्ट्रेलिया में 2 दिन में टेस्ट मैच खत्म, फिर भी पिच 'फिट'... भारतीय उपमहाद्वीप से इतनी नफरत और दोहरा मापदंड क्यों?

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका को तो हरा दोगे लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का क्या? WTC फाइनल के लिए भारत के सामने क्या चैलेंज?

India chances of WTC Final: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ‘पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा. Tue, 25 Aug 2026 14:42:13 +0530

  Videos
See all

क्या Islam का जरूरी हिस्सा है Hijab? #islam #hijab #breakingnews #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:12:33+00:00

Akash Anand Press Conference: आकाश आनंद ने जेवर से किया उम्मीदवार का ऐलान | BSP | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T09:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers