सेमीकंडक्टर, वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए होंगे नियमों में संशोधन: गोयल
सेमीकंडक्टर, वाहन कलपुर्जा निर्माताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए होंगे नियमों में संशोधन: गोयलध्रुव जुरेल ने खोला शतक के बाद 'टैटू सेलिब्रेशन' का राज, बताया हाथ पर क्यों लिखवाया 'जय जवान, जय किसान'?
IND vs SL: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट में शानदार शतक लगाया. इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है. बता दें कि जुरेल अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं, जबकि श्रीलंका की धरती पर शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. वहीं, शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए. दरअसल, उन्होंने अपने हाथ पर बना एक टैटू दिखाया, जिसपर 'जय जवान, जय किसान' लिखा था. अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल ने इस अनोखे सेलिब्रेशन और टैटू के पीछे की एक बेहद इमोशनल वजह का खुलासा किया है.
ध्रुव जुरेल ने 'टैटू सेलिब्रेशन' के पीछे की वजह का किया खुलासा
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां पत्रकारों ने उनसे उनके 'टैटू सेलिब्रेशन' के बारे में पूछा, जिसपर 'जय जवान, जय किसान' लिखा था. इस पर जुरेल ने कहा, 'मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सैनिक थे. ये मेरी जड़ें हैं, जहां से मैं आया हूं, और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता. इसलिए वह सेलिब्रेशन मेरे पिता और दादाजी के लिए था.'
"जय जवान, जय किसान"
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
????️ My grandfather was a farmer and my father, a soldier.????
Dhruv Jurel reveals the reason behind the special celebration and the tattoo on his arm after reaching his ???? ????#TeamIndia | #SLvIND | @dhruvjurel21 pic.twitter.com/pQlM1r84hN
ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के बीच हुई 112 रनों की शानदार साझेदारी
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरेल नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे. इसके बाद सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हो गए. फिर पहले दिन चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. इसके बाद दोनों भारतीय विकेटकीपरों के बीच 7वें विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी हुई.
ध्रुव जुरेल ने खेली नाबाद 115 रनों की पारी
हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत 63 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जुरेल ने टीम इंडिया की पारी को संभाले रखा और स्कोर को 500 के पार पहुंचाया, जिसके बाद 9 विकेट पर 503 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी. इस दौरान ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 171 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. जुरेल ने 177 गेंदों पर 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
DID YOU KNOW? ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 24, 2026
Dhruv Jurel is the second batter to register a Test hundred from No.7 or lower for India in Sri Lanka, after Hardik Pandya (108 in Pallekele in 2017).
The last Test hundred from No.7 or lower for India in Tests was Nitish Kumar Reddy's 114 at the MCG in… pic.twitter.com/3MP83u5oCs
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ध्रुव जुरेल ने शतक लगाकर कई कीर्तिमान भी बनाए. जुरेल अब श्रीलंका में भारत की ओर से नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, उनसे पहले हार्दिक पांड्या (2017 में पालेकेले टेस्ट में 108 रन) ने यह कारनामा किया था. इसके अलावा, वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले एमएस धोनी के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








