8000 रुपये की शर्ट का ब्रांड बनाया और खुद ही बेचने निकला ये 16 साल का लड़का बना स्टार! लोग बोले-यही है भारत का असली Gen Z
बिना किसी फैमिली बैकग्राउंड, बिना किसी बड़े सपोर्ट और बिना किसी मार्केटिंग टीम के एक 16 साल के लड़के ने कुछ अपना अलग खड़ा करने का सपना देखा और उसे पूरा कर दिखाया। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले महेंद्र ने बेलवारो नाम से अपना एक यूनिक शर्ट ब्रांड लॉन्च किया है।
ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इस देश पर लगाया 50% शुल्क, जनवरी से होगा लागू
Trump Tariff: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार विवाद और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा.
ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय की है, जब पिछले हफ्ते अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कनाडा पर अमेरिकी किसानों और कृषि उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में ही उत्पादन करेंगी, उन्हें शून्य टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. इस फैसले से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चल रहा व्यापार तनाव और बढ़ने की आशंका है.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








